पटना: खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी दीघा और खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी नयागांव के बीच खेले गए एकदिवसीय मुकाबले में नयागांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट से जीत दर्ज की। सोनू कुमार को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि ओम ने अपनी घातक गेंदबाजी से मुकाबले में खास छाप छोड़ी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए KTCA दीघा ने 32 ओवर में 10 विकेट खोकर 265 रन बनाए। टीम की ओर से पार्थ ने नाबाद 60 रन की शानदार पारी खेली, जबकि हिमांशु ने 51 और प्रांजल ने 35 रन का योगदान दिया। नमन ने 22 रन बनाए। नयागांव की ओर से गेंदबाजी में प्रियंशु, शैलेश और मुकेश ने दो-दो विकेट हासिल किए।

266 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी KTCA नयागांव की शुरुआत शानदार रही। सोनू कुमार ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 103 रनों की मैच जिताऊ शतकीय पारी खेली और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। मुकेश ने नाबाद 29 रन बनाए, जबकि यश ने 27 और रौशन ने 22 रन का योगदान दिया। दीघा की ओर से ओम ने बेहद किफायती और आक्रामक गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए और विपक्षी बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। जबकि श्रेयांश ने 3 विकेट झटके और कुंदन को एक विकेट मिला।





