पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण में मंगलवार को खेले गए मैच में करुणा क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धनराज क्रिकेट एकेडमी को 8 रन से पराजित कर दिया। वहीं दूसरा मैच 22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी ने 10 विकेट से जीता।
पहला मैच
स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर पहल मैच धनराज क्रिकेट एकेडमी बनाम करुणा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस धनराज क्रिकेट एकेडमी ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए करुणा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 21 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष ने 14 रन, आरव कुमार चंद्रा ने 12 रन, अनिकेत अजय कश्यप ने 12 रन तथा आयुष राज ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली। टीम को अतिरिक्त के रूप में 15 रन मिले। धनराज क्रिकेट एकेडमी की ओर से सुष्तमनतों ने 1 विकेट लेकर 14 रन दिए, जबकि रिषु राज और अंशुमान ने 2-2 विकेट हासिल किए। अनुराग कुमार यादव को 1 सफलता मिली।
118 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनराज क्रिकेट एकेडमी की टीम 19 ओवर में 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अनमोल कुमार ने 13 रन, रिषु राज ने 19 रन, राज आर्यन ने 18 रन और आयुष यादव ने 13 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में टीम को 21 रन मिले। करुणा क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में सचिन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 रन देकर 4 विकेट चटकाए। आरव कुमार चंद्रा ने 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के सचिन कुमार को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
करुणा क्रिकेट एकेडमी : 21 ओवर में 8 विकेट पर 117 रन, आयुष 14, आरव कुमार चंद्रा 12, अनिकेत अजय कश्यप 12, आयुष राज 38, अतिरिक्त 15, सुष्तमनतों 1/14, रिषु राज 2/21, अंशुमान 2/21, अनुराग कुमार यादव 1/25.
धनराज क्रिकेट एकेडमी: 19 ओवर में 109 रन पर आलआउट, अनमोल कुमार 13, रिषु राज 19, राज आर्यन 18, आयुष यादव 13, अतिरिक्त 21, सचिन कुमार 4/14, आरव कुमार चंद्रा 2/20.
दूसरा मैच
दिन का दूसरा मुकाबला बिहार क्रिकेट एकेडमी रेड और 22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मैच में बिहार क्रिकेट एकेडमी रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम 14.3 ओवर में 87 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस गुप्ता ने 12 रन, अर्जुन एसएस चंद्रवंशी ने 20 रन तथा पटेल अमन ने 20 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 18 रन मिले। 22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में छोटा प्रियांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन देकर 4 विकेट झटके। सुमित कुमार पंकज ने 11 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि आयुष यादव ने 2 विकेट लिए। अनिक कुमार को 1 सफलता मिली।
88 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी 22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 9 ओवर में बिना किसी नुकसान के 88 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से हरेराम ने नाबाद 55 रन और भास्कर ने नाबाद 25 रन की पारी खेली। टीम को अतिरिक्त के रूप में 8 रन मिले। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के छोटा प्रियांशु को प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
संक्षिप्त स्कोर
बिहार क्रिकेट एकेडमी रेड: 14.3 ओवर में 87 रन पर आलआउट, प्रिंस गुप्ता 12, अर्जुन एसएस चंद्रवंशी 20, पटेल अमन 20, अतिरिक्त 18, अनिक कुमार 1/30, छोटा प्रियांशु 4/22, सुमित कुमार पंकज 3/11, आयुष यादव 2/19.
22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी: 9 ओवर में बिना किसी नुकसान के 88 रन, हरेराम नाबाद 55, भास्कर नाबाद 25, अतिरिक्त 8.






