पटना: दिवंगत केंद्रीय मंत्री एवं जननायक रामविलास पासवान की स्मृति में दो दिवसीय रामविलास पासवान स्मृति कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 6 और 7 जून को पटना में किया जाएगा। प्रतियोगिता में 13 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस प्रतियोगिता की जानकारी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय सचिव, खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ रूपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य राज्य के उभरते कराटे खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है।

प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष के रूप में लोजपा (रामविलास) बिहार प्रदेश के अध्यक्ष चंद्रा तिवारी जिम्मेदारी संभालेंगे। आयोजन समिति ने उम्मीद जताई है कि राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपनी तकनीकी क्षमता, फिटनेस और खेल कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए संजीत कुमार (9570451210) तथा अमन पुष्पराज (7004324756) से संपर्क कर सकते हैं।





