पटना: पटना के गोला रोड, दानापुर में क्रिकेट और शिक्षा का अनोखा संगम लेकर “गुरुकुल क्रिकेट अकादमी” युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के लिए तैयार है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट अकादमी का भव्य उद्घाटन शनिवार, 23 मई को किया जाएगा। अकादमी के डायरेक्टर विकास कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य बिहार के उभरते क्रिकेटरों को बेहतर प्रशिक्षण और शिक्षा का एकीकृत मंच उपलब्ध कराना है।
क्रिकेट के प्रति बढ़ते जुनून के बीच यह अकादमी उन खिलाड़ियों और अभिभावकों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है, जो खेल के साथ-साथ पढ़ाई को भी समान महत्व देना चाहते हैं। गुरुकुल क्रिकेट अकादमी में खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्रिकेट ट्रेनिंग, फिटनेस और CBSE शिक्षा एक ही कैंपस में उपलब्ध कराई जाएगी।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी अकादमी
अकादमी में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए दो सीमेंटेड विकेट और एक टर्फ विकेट तैयार किया गया है, ताकि खिलाड़ी हर तरह की परिस्थितियों में खुद को बेहतर ढंग से तैयार कर सकें। इसके अलावा फ्लडलाइट नेट्स, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग ट्रेनिंग और मैच सिमुलेशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

खास बात यह है कि यहां नाइट प्रैक्टिस की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे खिलाड़ी मैच जैसी परिस्थितियों में अभ्यास कर सकें। वहीं सप्ताह में एक प्रैक्टिस मैच भी कराया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों में मैच टेंपरामेंट और प्रतिस्पर्धी मानसिकता विकसित हो सके। अकादमी ने खिलाड़ियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा है। आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।
8 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
गुरुकुल क्रिकेट अकादमी में लड़के और लड़कियां दोनों प्रशिक्षण ले सकेंगे। 8 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए यह अकादमी अपने दरवाजे खोलेगी। यहां अनुभवी कोच खिलाड़ियों के तकनीकी विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता पर भी काम करेंगे।
पढ़ाई और खेल दोनों पर रहेगा फोकस
अकादमी का उद्देश्य सिर्फ क्रिकेटर तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे युवा तैयार करना है जो मैदान और जीवन दोनों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इसी सोच के तहत ज्ञानोदय गुरुकुल स्कूल (CBSE 10+2) के साथ मिलकर इंटीग्रेटेड एजुकेशन मॉडल तैयार किया गया है।
फीस और ट्रेनिंग शेड्यूल
अकादमी में रजिस्ट्रेशन फीस 3000 रुपये रखी गई है, जिसमें एक सेट अकादमी ड्रेस और किट बैग भी शामिल होगा। वहीं ग्रुप कोचिंग की मासिक फीस 2500 रुपये निर्धारित की गई है। ट्रेनिंग का समय शाम 3:30 बजे से 6:30 बजे तक रहेगा और सप्ताह में चार दिन अभ्यास कराया जाएगा।
क्रिकेट के भविष्य को नई दिशा देने की तैयारी
गुरुकुल क्रिकेट अकादमी का विजन सिर्फ खिलाड़ी बनाना नहीं, बल्कि ऐसे व्यक्तित्व तैयार करना है जो अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना के साथ आगे बढ़ें। पटना और आसपास के जिलों के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह अकादमी आने वाले समय में एक बड़े सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उभर सकती है। संपर्क के लिए अकादमी ने मोबाइल नंबर 6299527394 जारी किया है।






