डीएलसीएल सीजन-17 (वर्ष 2026) का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के पूर्व क्रिकेटर एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने ट्रॉफी का अनावरण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
डीएलसीएल पिछले 15 वर्षों से सफलतापूर्वक क्रिकेट लीग का आयोजन करता आ रहा है और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रहा है। इस वर्ष लीग में अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 एवं अंडर-23 आयु वर्ग की कुल 40 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 600 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

सभी आयु वर्गों के मैच कुल पाँच मैदानों पर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें Rashtriya Swabhiman DDA Khel Parisar, PNP Khel Parisar, SKV Khel Maidan, Green Field Khel Maidan एवं Ghevra Cricket Ground शामिल हैं।
इस अवसर पर चेतन शर्मा ने खिलाड़ियों के लिए विशेष क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर (कैम्प) आयोजित करने का आश्वासन दिया। वहीं डीएलसीएल के चेयरमैन गणेश दत्त ने लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रायोजित (स्पॉन्सर) करने का वादा किया।
डीएलसीएल का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा और पेशेवर मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में सहयोग करना है। यह लीग प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।





