पटना। स्कूल क्रिकेट कार्निवल U-17 चैंपियनशिप के तहत अंडर-17 के ट्रायल्स के तारीख की घोषणा कर दी गई है। इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल्स का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। जिसकी जानकारी टूर्नामेंट के निदेशक अमित रंजन ने दी।
ट्रायल्स सुबह 8:00 बजे से हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट अकादमी में आयोजित होंगे, जहां बिहार भर के प्रतिभाशाली अंडर-17 खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। इस चयन प्रक्रिया के जरिए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और टूर्नामेंट में जगह बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

डे-नाइट फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट
चैंपियनशिप का आयोजन डे-नाइट फॉर्मेट में किया जाएगा, जिसमें कुल 8 टीमें भाग लेंगी। मुकाबले व्हाइट बॉल और रंगीन ड्रेस में खेले जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्रिकेट जैसा अनुभव मिलेगा। टूर्नामेंट के सभी मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर जैसे पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
निदेशक अमित रंजन ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर ट्रायल्स में पहुंचकर इस मौके का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए 8292644306 पर संपर्क किया जा सकता है।





