पटना: इंडो-नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट एकेडमी की अंडर-13 टीम पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। 15 अप्रैल से शुरू होने वाले इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट के लिए टीम 14 अप्रैल को रवाना होगी।
हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट एकेडमी (HPCA) की इस युवा टीम में उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने खेल का प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। टीम मैनेजमेंट को भरोसा है कि ये खिलाड़ी न सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करेंगे, बल्कि अनुशासन और टीम स्पिरिट का भी बेहतरीन उदाहरण पेश करेंगे।

इस टूर्नामेंट का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच क्रिकेट के जरिए खेल भावना को बढ़ावा देना है। “यंग टैलेंट, बिग ड्रीम्स, स्ट्रॉन्गर टुगेदर” के संदेश के साथ टीम मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। अकादमी ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए सीखने और आगे बढ़ने का बड़ा अवसर है। सभी की नजरें अब इस युवा टीम पर टिकी हैं, जो अपने प्रदर्शन से नया इतिहास लिखने का दम रखती है।
इंडो-नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट के हाई परफॉर्मेंस की टीम
साहिल कुमार, आदित्य कुमार मिश्रा, अनंत कुमार, शशांक शेखर, अर्णव चंद्रा, जीत ज्योति, कृष्णा, आयुष कुमार, अंकित कुमार, पार्थ देव, अंश राज, अंशु कुमार






