पटना: टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 में मानव रचना लायंस और जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने जीत दर्ज की। मानव रचना लायंस ने बीआईएचईआर नाइटराइडर्स को 21 रन से हराया और जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स को 9 विकेट से हराकर जीत दर्ज की
पहला मैच
कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को मानव रचना लायंस बनाम बीआईएचईआर नाइटराइडर्स के बीच पहला मैच खेला गया। नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। मानव रचना लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 153 रन बनाए। लायंस की ओर से सर्वाधिक 28 रन पियुष कुमार और रितिक राज ने 24 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी नाइटराइडर्स को कप्तान शान गोस्वमी ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन विकेट के दूसरे छोड़ पर कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। पांचवें व छठे पोजिशन पर खेलने आए सौरभ ने 30 और मो अतहर इमाम ने 21 रन जोड़ें। इसके बावजूद पूरी टीम 18.5 ओवर में 132 रन के स्कोर पर आउट हो गई। लायंस के सचिन कुमार को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
मानव रचना लायंस: आर्यन अरविंद सिंह 12, रितिक राज 24, सचिन 14, शिबू भूषण 10, पीयूष कुमार 28, मयंक 12, अतिरिक्त 40, विपुल 2/19, शान गोस्वामी 1/20, प्रेम 1/7, सौरभ कुमार 1/26.
बीआईएचईआर नाइटराइडर्स: 18.5 ओवर में 132 रन पर आलआउट, शान गोस्वमी 42, सौरभ कुमार 30, मो अतहर इमाम 21, अतिरिक्त 22, शिबू भूषण 2/27, देवराज 1/26, गोलू 2/15, मयंक कुमार 1/27, सचिन कुमार 2/14, अभय सिंह 1/13.
दूसरा मैच
दिन का दूसरा मैच आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स बनाम जीएनआईओटी ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन पूरी टीम 19.4 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। अमित ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। जवाब में ब्लास्टर ने एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को 13.3 ओवर में हासिल कर लिया। ओपनर बल्लेबाज आयुष्मान जैन नाबाद 20 रन, कप्तान अमन ने 38 रन का योगदान दिया। विजेता टीम के रवि कुमार को प्लेयर आफ द मैच प्रदान किया गया।
संक्षिप्त स्कोर
आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स: 19.4 ओवर में 89 रन पर आलआउट, आरव कुमार चंद्रा 10, अनिकेत प्रकाश 15, अमित कुमार 29, अतिरिक्त 9, विनय कुमार 1/10, करन कुमार 1/16, रोहित झा 1/9, अनूज कुमार झा 1/4, आयुष्मान जैन 1/3, सार्थक 1/2.
जीएनआईओटी ब्लास्टर्स: 13.3 ओवर में 1 विकेट पर 90 रन, आयुष्मान जैन् नाबाद 20, अमन कुमार 38, अतिरिक्त 27, हिमांशु 1/31.





