जहानाबाद: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए जहानाबाद की टीम घोषित कर दी है। संतोष कुमार की कप्तानी में टीम का ऐलान किया गया है। जहानाबाद का पहला मुकाबला 20 फरवरी 2026 को पटना के खिलाफ खेला जाएगा। यह मुकाबला ऐतिहासिक मोईन-उल हक स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों को सुबह 6:00 बजे रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
टीम प्रबंधन ने आधिकारिक रूप से खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। घोषित टीम में संतोष कुमार, सूरज राठौर, विनीत रावत, जितिन यादव, राजू यादव, गौतम भागवत, ऋषभ रंजन (विकेटकीपर), कुश प्रताप, सौरव कुमार, शशि शेखर, विश्वास, संजीव कुमार, रजनीश कुमार, हिमांशु वर्मा, दीपू शर्मा, सचिन, विशु चौधरी, प्रवीण कुमार, विशाल, कुमार श्रेय, संयम प्रकाश, कुमार शुभम और अमित कुमार शामिल हैं।

टीम के कोच की जिम्मेदारी मनोज खाटेकर को सौंपी गई है, जबकि टीम मैनेजर की भूमिका वरुण सिंह निभाएंगे। टीम प्रबंधन ने बताया कि शेष सीनियर कैंप के खिलाड़ी आगामी सूचना तक स्टैंड-बाय पर रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत टीम से जुड़ने के लिए तैयार रहेंगे।





