KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

6th भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी वुमेन क्रिकेट चैंपियनशिप में जनधन योद्धास की बड़ी जीत, महिला शक्ति सुपर किंग्स, डिजिटल इंडिया थंर्डर और पीएम आवास लेजेंडस ने भी हासिल की जीत

पटना। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित छठवीं भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी वुमेन क्रिकेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन चार मैच खेले गए। दिन के पहले दो मैच मोइनुल हक स्टेडियम परिसर स्थित सीएबी ग्राउंड पर और दो मैच मोइनुल हक स्टेडियम ग्राउंड पर खेले गए। जिसमें महिला शक्ति सुपरकिंग्स ने 53 रन से, डिजिटल इंडिया थंर्डर ने 10 विकेट से,पीएम आवास लेजेंडस ने 18 रन से और जनधन योद्धास ने 100 रन से मैच जीता.विजेता टीम के अनुष्का को वुमेंस ऑफ़ द मैच का पुरस्कार क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजीव रंजन यादव जी के द्वारा दिया गया ।

पहला मैच
सीएबी ग्राउंड पर खेले गए तीसरे दिन के पहले मुकाबले में महिला शक्ति सुपर किंग्स ने द्रोण दीदी डिजिटल वारियर्स को बड़े अंतर से हराया। टॉस जीतकर द्रोण दीदी डिजिटल वारियर्स ने महिला शक्ति को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। महिला शक्ति की ओर से मुस्कान ने 25 रन, दिव्या भारती ने 31 रन बनाए, जबकि अतिरिक्त 42 रनों का अहम योगदान रहा। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 142 रन का स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी द्रोण दीदी डिजिटल वारियर्स की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। टीम के नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर मात्र 89 रन ही बना सकी। इस तरह महिला शक्ति सुपर किंग्स ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की निर्जला राउत प्लेयर आफ द मैच रहीं।

संक्षिप्त स्कोर
महिला शक्ति सुपर किंग्स: 20 ओवर में 6 विकेट पर 142 रन, मुस्कान 25, दिव्या भारती 31, अतिरिक्त 42, अर्पिता 3/12, रीवा चौधरी 2/56, नीतू आर्या 1/28.
द्रोण दीदी डिजिटल वॉरियर्स: 20 ओवर में 8 विकेट पर 89 रन, रीवा चौधरी 18, अतिरिक्त 41, निर्जला राउत 3/11, आंचल 1/11, दिव्या भारती 1/17, अन्नू 2/10.

दूसरा मैच
सीएबी ग्राउंड पर खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में डिजिटल इंडिया थंर्डर ने सूर्य घर हीरोज को करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर सूर्य घर हीरोस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिजिटल इंडिया थंर्डर की शुरुआत शानदार रही। आंद्री ने नाबाद 37 रन और निक्की कुमारी ने बेहतरीन नाबाद 56 रन की पारी खेलते हुए टीम को 11.5 ओवर में ही बिना किसी विकेट के नुकसान के जीत दिला दी। विजेता टीम की निक्की कुमारी को प्लेयर आफ मैच प्रदान किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
सूर्य घर हीरोज : 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन, डॉली 21, एनम 20, नूतन सिंह 16, अतिरिक्त 26, अनुष्का सिंह 2/20, अपूर्वा कुमारी 1/9, लक्ष्मी 1/30, निक्की कुमारी 1/14, ममता राय 3/21.
डिजिटल इंडिया थंर्डर: 11.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 104 रन, आंद्री नाबाद 37, निक्की कुमारी नाबाद 56, अतिरिक्त 11.

तीसरा मैच
मोइनुल हक ग्राउंड पर खेले गए दिन के तीसरे मुकाबले में पीएम आवास लेजेंडस ने आत्मनिर्भर ग्लैडिएटर्स को 18 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर आत्मनिर्भर ग्लैडिएटर्स ने पीएम आवास लेजेंडस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लेजेंडस की टीम ने कप्तान शिखा सिंह के 22 रन, सिमरन के 31, स्नेहा के 16, अनामिका राज के नाबाद 15 और खुशबू के नाबाद 10 रनों की मदद से 18 ओवर में 3 विकेट खोकर 115 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आत्मनिर्भर ग्लैडिएटर्स की टीम निर्धारित 18 ओवर में 8 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी। टीम की ओर से प्राची सिंह ने 20 रन, रितिका राज ने 22 रन और शिल्पी ने 18 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए विजेता टीम की कप्तान शिखा सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
पीएम आवास लेजेंडस: 19 ओवर में 3 विकेट पर 115 रन, शिखा सिंह 22, सिमरन 31, स्नेहा 16, अनामिका राज नाबाद 15, खुशबू  नाबाद 10, अतिरिक्त 21, शिल्पी कुमारी 1/15, रिषिका कश्यप 1/26.
आत्मनिर्भर ग्लैडिएटर्स: 18 ओवर में 8 विकेट पर 97 रन, रितिका राज 22, शिल्पी कुमारी 18, रिषिका कश्यप 13, अतिरिक्त 21, अर्चना कुमारी 2/25, सिमरन 2/10, शिखा सिंह 3/16, साक्षी 1/11.

चौथा मैच
दिन का अंतिम व चौथा मुकाबला आयुष्मान भारत स्टार्स और जनधन योद्धास के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जनधन योद्धास ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने स्वर्णिमा चक्रवर्ती के 46 रन, अनुष्का शर्मा के नाबाद 71 रन और ममता के नाबाद 22 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयुष्मान भारत स्टार्स की टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई और 16.4 ओवर में महज 59 रन पर सिमट गई। इस तरह जनधन योद्धास ने मुकाबला 100 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए विजेता टीम की अनुष्का कुशवाहा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
जनधन योद्धास: 20 ओवर में एक विकेट पर 159 रन, स्वर्णिमा चक्रवर्ती 46, अनुष्का कुशवाहा नाबाद 71, ममता कुमारी नाबाद 22, अतिरिक्त 20, ईशा गुप्ता 1/19.
आयुष्मान भारत स्टार्स: अवंतिका नाबाद 44, अतिरिक्त 9, हर्षिता मिश्रा 2/12, रचना सिंह 1/7, तेजस्वनी 1/4, रानी 1/8, राखी चंडेल 1/3, सैजल 1/3.

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.