KRIDA NEWS

पीडीसीए सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का खिताब आरबीएनवाईएसी के किया अपने नाम, ईआरसीसी को हराकर बनी चैंपियन

पटना: आरबीएनवाईएसी ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में आरबीएनवाईएसी ने ईआरसीसी को 43 रन से हराया। मैच के हीरो रहे विकास कृष्णा जिन्होंने 42 रन की पारी खेली और 6 विकेट चटकाये। बारिश के कारण मैच 35-35 ओवर का खेला गया।

22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस आरबीएनवाईएसी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पारी की शुरुआत खराब रही। कप्तान इंद्रजीत मात्र 10 रन बना कर पवेलियलन लौटे। इसके बाद कुछ-कुछ अंतराल पर विकेट गिरते रहे पर झोली में रन भी आते गए। मध्यक्रम में हर्ष राज और राजीव कुमार ने 92 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम का स्कोर 200 रन के ऊपर पहुंचा दिया। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने कुछ सहयोग किया और आरबीएनवाईएसी ने 34.1 ओवर में 245 रन पर ऑल आउट हो गई।

आरबीएनवाईएसी की ओर से इंद्रजीत कुमार ने 10,विकास कृष्णा ने 42, रौनित ने 24, हर्ष राज ने 46, श्लोक कुमार ने 14,राजीव कुमार ने 57,विक्की आनंद ने 15, शहबाज अनवर ने 14 रन की पारी खेली। अतिरिक्त के सहारे 20 रन बने। ईआरसीसी की ओर से अभिनव सिंह ने 4, रोहित राज ने 2, प्रियांशु कुमार ने 2, बंटी कुमार ने 1 और विवेक कुमार ने 1 विकेट चटकाये।

246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईआरसीसी टीम की शुरुआत धमाकेदार हुई। सलामी बल्लेबाज रोहित राज और आशीष कुमार के बीच 123 रन की बड़ी साझेदारी हुई। इस जमीं जोड़ी को विकास कृष्णा ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित राज को अमन आनंद हाथों कैच करवा कर तोड़ा। रोहित राज ने 44 गेंद में 6 चौका व 3 छक्का की मदद से 62 रन बनाये।

आशीष कुमार का साथ देने आये आदित्य कुमार ने अच्छी बैटिंग की ओर इन दोनों के बीच 44 रन की साझेदारी हुई। यह जोड़ी और ज्यादा देर जमती उसके पहले विकास कृष्णा ने आशीष कुमार को 73 रन के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे विक्की आनंद के हाथों कैच करवा कर पवेलियन भेज दिया। इस समय टीम का स्कोर 167 रन था। इसके बाद ईआरसीसी के बल्लेबाज एक-एक पवेलियन लौटते चले गए और पूरी टीम 32.1 ओवर में 202 रन पर ऑल आउट हो गई। आदित्य ने 14 गेंदों में 31 रन की पारी खेली।

आरबीएनवाईएसी की ओर से विकास कृष्णा ने 6, शहबाज अनवर ने 2 और उत्कर्ष कुमार ने 1 विकेट चटकाये। खिलाड़ियों को पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश कुमार, बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य राकेश कुमार, आयोजन समिति के चेयरमैन धनंजय कुमार, कोच एमपी वर्मा समेत अन्य ने पुरस्कृत किया।

इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर व पटना जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी स्व. डॉ प्रेम कुमार और स्व. अरुण कुमार सिंह को लाइफ टाइम एचीवमेंट से अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा हुई। साथ ही क्रिकेट प्रशिक्षण के क्षेत्र में रंजीत भट्टाचार्या और एमपी वर्मा को विशेष सम्मान दिया गया। 40 वर्षों तक पटना जिला क्रिकेट लीग खेलने के लिए राम कुमार और राजेश सिन्हा को सम्मानित किया गया।

लीग के हीरो
मैन ऑफ द लीग – पीयूष कुमार सिंह
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – आशीष कुमार
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – राहुल राठौर
मैन ऑफ द फाइनल – विकास कृष्ण

संक्षिप्त स्कोर
आरबीएनवाईएसी : 34.1 ओवर में 245 रन पर ऑल आउट, इंद्रजीत 10,विकास कृष्णा 42, रौनित 24, हर्ष राज 46, श्लोक कुमार 14, राजीव कुमार 57, विक्की आनंद 15, शहबाज अनवर 14, अतिरिक्त 20, विवेक कुमार 1/32,अभिनव सिंह 4/27, रोहित राज 2/45, प्रियांशु कुमार 2/50, बंटी कुमार 1/37! ईआरसीसी : 32.1 ओवर में 202 रन पर ऑल आउट, रोहित राज 62, आशीष कुमार 73,आदित्य कुमार 31, अतिरिक्त 14, शहबाज अनवर 2/31, उत्कर्ष कुमार 1/22,

टॉप-3 बैटर
पीयूष कुमार सिंह-722 रन
आशीष कुमार-581 रन
हर्ष राज-446 रन

टॉप-3 बॉलर
राहुल राठौर-25 विकेट
अभिनव सिंह-24 विकेट
सचिन कुमार-22 विकेट

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट: खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की 9 विकेट से शानदार जीत, अभिनव अकेला बने प्लेयर ऑफ द मैच

पटना: राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान पर The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह की स्मृति में आयोजित यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी ने स्किल क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए अभिनव अकेला को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्किल क्रिकेट अकादमी की टीम 22.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। स्किल क्रिकेट अकादमी की ओर से आयुष गुप्ता ने 49 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा हर्षित सिंह ने 28 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि किशन ने 8 गेंदों में तेज़ 21 रन का योगदान दिया। खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाज़ी में अमन शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं अमन कुमार ने भी किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 1 विकेट अपने नाम किया।

159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए 22.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में अभिनव अकेला ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 65 गेंदों में नाबाद 87 रन की शानदार पारी खेली।

उनके अलावा अमन कुमार ने 37 गेंदों में 38 रन और शुभम सम्राट ने 32 गेंदों में 23 रन का योगदान दिया। स्किल क्रिकेट अकादमी की ओर से राहुल राज को एकमात्र विकेट मिला। मैच में शानदार बल्लेबाज़ी प्रदर्शन के लिए अभिनव अकेला को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Read More

इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट: पटना अंडर-23 टीम का ऐलान, खिलाड़ियों को 25 फरवरी को रिपोर्ट करने का निर्देश

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी दस मार्च होने वाले बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए पटना जिला टीम की घोषणा अभिनव सिंह की कप्तानी में कर दी गई है। पटना की टीम गत वर्ष बेगूसराय के साथ संयुक्त रूप से खिताब अपने नाम किया था।

चयनित खिलाड़ियों को 10 मार्च को को सुबह 7:30 बजे याशवन क्रिकेट ग्राउंड, विक्रम में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी चयन समिति के संयोजक धनंजय सिंह ने चयनकर्ताओं की संस्तुति पर दी। पटना जिला पाटलिपुत्र जोन में खेल रही है। पाटलिपुत्र जोन में अरवल, जहानाबाद और वैशाली की टीम है।

टीम इस प्रकार है

अभिनव सिंह (कप्तान), विकास कृष्णा, यश प्रताप, अनिमेष कुमार, यशश्वी शुक्ला, हर्षवर्धन, सिमुख कुमार, सत्यम कुमार, उत्कर्ष कुमार, रौशन कुमार, अक्षत मिश्रा, अमित गुंजन, अगस्त्य, ऋषभ राज, आकाश वर्मा, शुभम सिंह, ऋषभ भारद्वाज, आदित्य शिवम, अमृतांशु राज, प्रखर ज्ञान, आर्यमन और प्रकाश कुमार शामिल हैं।

मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है :

  • 10 मार्च 2026: जहानाबाद बनाम पटना
  • 11 मार्च 2026: जहानाबाद बनाम अरवल
  • 12 मार्च 2026: वैशाली बनाम अरवल
  • 13 मार्च 2026: जहानाबाद बनाम वैशाली
  • 14 मार्च 2026: पटना बनाम अरवल
  • 15 मार्च 2026: पटना बनाम वैशाली
Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शर्मा स्पोर्टिंग और वाईएसी राजेंद्रनगर विजयी

पटना, 10 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में शर्मा स्पोर्टिंग और वाईएसी राजेंद्र नगर ने शानदार जीत दर्ज की। अल्फा स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए मैच में शर्मा स्पोर्टिंग ने क्रिसेंट सीसी को 31 रन से हराया, जबकि जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड में वाईएसी राजेंद्र नगर ने बाटा सीसी को 52 रन से पराजित किया।

शर्मा स्पोर्टिंग ने क्रिसेंट सीसी को हराया

अल्फा स्पोट्स एकेडमी पर खेले गए मैच में शर्मा स्पोर्टिंग ने क्रिसेंट सीसी को 31 रन से हराया। शर्मा स्पोर्टिंग ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 292 रन बनाए, जिसके जवाब में क्रिसेंट सीसी की टीम 40 ओवर में 7 विकेट पर 261 रन ही बना सकी।

शर्मा स्पोर्टिंग की ओर से आरके विराज ने बेहद आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 53 गेंदों पर 107 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा आदित्य कुमार राय ने 35 रन और साहिल कुमार ने नाबाद 41 रन का योगदान दिया, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। क्रिसेंट सीसी की ओर से हिमांशु कुमार ने 3, प्रिंस कुमार ने 2, रितविक राज और आदित्य सहाय ने 1-1 विकेट चटकाये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिसेंट सीसी की शुरुआत संभली हुई रही। टीम के कप्तान अभिनव सिन्हा ने 79 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आशीष राज ने 33 गेंदों पर तेजतर्रार 60 रन बनाए। इसके बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 261 रन ही बना सकी। शर्मा स्पोर्टिंग की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। गौरव कुमार ने 7 ओवर में 53 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि राहुल कुमार ने 2 विकेट हासिल किए।

संक्षिप्त स्कोर
शर्मा स्पोर्टिंग : 40 ओवर में 8 विकेट पर 292, आदित्य राय 35, अमन 17, अश्विनी राज 23, आरके विराज 107, अनीस कुमार 25, साहिल कुमार 41, अतिरिक्त 25, हिमांशु कुमार 3/52, रितविक राज 1/57, प्रिंस 2/52, आदित्य सहाय 1/38

क्रिसेंट सीसी : 40 ओवर में 7 विकेट पर 261 रन, मोहम्मद कैफ 42, अभिनव सिन्हा 89, आशीष राज 60,नदीम 11, आदित्य सहाय 11, उत्कर्ष 16, अतिरिक्त 20, गौरव कुमार 4/53, राहुल कुमार 2/54, अनीस 1/33.

वाईएसी राजेंद्रनगर ने बाटा सीसी को हराया

जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में वाईएसी राजेंद्रनगर ने बाटा सीसी को 52 रन से हराया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएसी राजेंद्र नगर की टीम ने 33.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 192 रन बनाए। जवाब में बाटा सीसी की टीम 31.2 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। वाईएसी राजेंद्र नगर की ओर से आदित्य राज (49) ने शानदार बल्लेबाजी की। इसके अलावा सौभाग्य मिश्रा (32) और हरिओम शर्मा (31) ने भी उपयोगी पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाटा सीसी की शुरुआत तेज रही और पार्थ सिन्हा (37) ने आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। मनीष मणि (26) और आर्यन राज (22) ने कुछ संघर्ष जरूर किया, पर टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। गेंदबाजी में वाईएसी राजेंद्र नगर के पुष्कर (3/36) और दीपू कुमार (2/3) ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अमृत कमल (2/19) ने भी महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। दूसरी ओर बाटा सीसी के लिए शिवम मुकुल सिंह (5/18) ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके।

संक्षिप्त स्कोर
वाईएसी राजेंद्रनगर : 33.3 ओवर में 192 रन, दीपू 24, आदित्य राज 49, सौभाग्य मिश्रा 32, हरिओम शर्मा 31, ओम प्रकाश 19, अतिरिक्त 20, विकेश यादव 2/40, सौरभ सिंह 1/40, शिवम सिंह 5/18, अर्जुन 1/28, आर्यन राज 1/5

बाटा सीसी : 31.2 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट 37, अभिनव 17, आर्यन राज 22, मनीष मणि 26, अतिरिक्त 12, पुस्कर 3/36, हरिओम शर्मा 1/19, ओम प्रकाश 1/16, अमृत कमल 2/19, दीपू कुमार 2/3

Read More

यूनिटी कप: शुभम सम्राट के ऑलराउंड प्रदर्शन से खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की 6 विकेट से जीत

पटना : राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) स्थित मैदान पर The GamePlan Co द्वारा स्वर्गीय अरुण सिंह की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब और खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मुकाबले में खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 24.2 ओवर में 9 विकेट खोकर 148 रन बनाए। टीम की ओर से रॉकी ने 43 गेंदों में 53 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि सुमित रॉय ने 14 गेंदों में 12 रन का योगदान दिया।

खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में शुभम सम्राट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। वहीं अमन शर्मा ने 2 विकेट और अमन ने 1 विकेट हासिल किया।

149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 149 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टीम की ओर से अमन कुमार ने 70 गेंदों में 66 रन की शानदार पारी खेली, जबकि पार्थ ने 35 गेंदों में 42 रन बनाए। शुभम सम्राट ने भी 25 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया। रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में रॉकी ने 2 विकेट, जबकि अंकित सिंह और अंकित कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया। मैच में शानदार गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी के लिए शुभम सम्राट को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब – 148/9 (24.2 ओवर)
खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी – 149/4 (24.1 ओवर)

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.