KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे ◆ 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया ◆ 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
◆
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

Cricketer Pushkar Sharma Changes Name to ‘Puoshkar Sharma’ Following Numerology Advice

Kenya: Cricketer Pushkar Sharma has recently changed the spelling of his name to Puoshkar Sharma, following a numerology consultation aimed at aligning his personal and professional energies.

The change, involving the addition of an extra “o,” may seem minor at first glance, but it carries significant meaning. According to numerology a belief system that connects letters and numbers with energetic vibrations-the revised spelling is expected to enhance balance, success, and clarity in his life and career.

“This decision came after careful thought and expert advice,” said Puoshkar Sharma. “It’s more than just a spelling change; it represents a fresh chapter with renewed focus.”

Known for his consistent performances and leadership potential, Puoshkar Sharma continues to be a promising name in cricket. While the name change is a personal step, it reflects his broader commitment to growth—both as an athlete and as an individual.

Fans and peers have responded positively, acknowledging the thoughtful reasoning behind the change. With this new spelling, Puoshkar looks forward to continuing his cricketing journey with a strengthened sense of purpose and alignment.

Read More

बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच बने अमित कुमार, आरिफ अंसारी को मिली मैनेजर की जिम्मेदारी

पटना: 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के लिए बिहार टीम के कोच के रूप में अमित कुमार को नियुक्त किया गया है. वहीं, एमडी आरिफ अंसारी को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दोनों की प्रतिनियुक्ति की है.

अमित कुमार पटना स्थित अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी में क्रिकेट प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्थित रुद्र मैदान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम का प्रशिक्षक बनाया गया है.

राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 17 नवंबर 2026 तक होगा. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के जारी पत्र के अनुसार, अमित कुमार को 9 से 20 नवंबर तक प्रशिक्षक और एमडी आरिफ अंसारी को दल प्रबंधक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.

अमित कुमार की नियुक्ति से अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी और बिहार क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है. उम्मीद है कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन में बिहार के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

Read More

ALPHA UNDER-14 CUP 2026: गोल क्रिकेट एकेडमी ने पटना-11 को 15 रन से हराकर जीता खिताब

पटना। ALPHA UNDER-14 CUP 2026 के फाइनल मुकाबले में Goal Cricket Academy ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Patna 11 को 15 रनों से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए Goal Cricket Academy ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए. जवाब में Patna 11 की टीम नौ विकेट पर 169 रन ही बना सकी.

Goal Cricket Academy की ओर से शिवम सम्राट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों पर 90 रनों की दमदार पारी खेली. उन्होंने अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. मधुकांत पांडेय ने भी 26 रनों का योगदान दिया.

185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Patna 11 की ओर से आयुष कुमार ने शानदार संघर्ष किया. उन्होंने 68 गेंदों पर नाबाद 116 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने के कारण टीम लक्ष्य से 15 रन दूर रह गई. Goal Cricket Academy की ओर से एमडी फैसल ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

फाइनल मुकाबले में शानदार 90 रन बनाने वाले शिवम सम्राट को मैन ऑफ द मैच चुना गया. वहीं पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले Patna 11 के आयुष कुमार को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला. आयुष ने चार पारियों में 260 रन बनाने के साथ सात विकेट भी हासिल किए.

शिवम सम्राट को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया. उन्होंने चार पारियों में कुल 314 रन बनाए. वहीं Goal Cricket Academy के अयुशलान सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने. उन्होंने तीन मैचों में नौ विकेट हासिल किए.

टूर्नामेंट के समापन पर Alpha Sports Academy की ओर से विजेता Goal Cricket Academy, उपविजेता Patna 11 और सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी गई. प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों और खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना से प्रभावित किया.

Read More

शिवम सम्राट के दम पर सीएबी ने जीती विमला देवी मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी, फाइनल में ट्रैम्फैंट सीसी को 49 रन से दी शिकस्त

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय विमला देवी मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। गुरुवार को सीएबी ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में सीएबी ने ट्रैम्फैंट क्रिकेट क्लब को 49 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सीएबी की जीत में शिवम सम्राट की शानदार अर्धशतकीय पारी और अमन की घातक गेंदबाजी निर्णायक रही।

टॉस जीतकर ट्रैम्फैंट सीसी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सीएबी की टीम ने निर्धारित 21 ओवर में सात विकेट पर 204 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ओपनर शिवम सम्राट ने 46 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्कों की मदद से 71 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, आस्तित्व चंद्रा ने 39, विवेक कुमार ने 37 और आर्यन सिंह ने 19 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 31 रन मिले। ट्रैम्फैंट की ओर से स्पर्श ने दो विकेट लिए, जबकि प्रियांशु यादव, मयंक, आदर्श और करन को एक-एक सफलता मिली।

अमन ने झटके पांच विकेट

205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रैम्फैंट सीसी की टीम 19.3 ओवर में 155 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शिवम राज ने 53 रन की पारी खेली। आकर्ष राज ने 28, स्पर्श ने 29, प्रियांशु यादव ने 13 और मयंक ने नाबाद 17 रन बनाए। सीएबी की ओर से अमन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट चटकाए। राहुल ने 28 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि आर्यन सिंह और दक्ष राज को एक-एक विकेट मिला। शानदार प्रदर्शन के लिए अमन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इन खिलाड़ियों को मिले व्यक्तिगत पुरस्कार

मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार फिनिक्स सीसी के अमय सहाय को मिला। राजू वाल्स एकेडमी के आयुष्मान जैन बेस्ट बैट्समैन, सीएबी के श्रेष्ठ सुमन बेस्ट बॉलर, वाईसीसी के वेद नारायण बेस्ट विकेटकीपर और राज स्क्वायर के आयुष सिंह बेस्ट फील्डर चुने गए।

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, एडीएम (उप समाहर्ता) सुबोध कुमार सिंह, संतोष कुमार, भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी और लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजक इंद्रदीप चंद्रवंशी ने अतिथियों का स्वागत किया। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के महासचिव सह आयोजन अध्यक्ष संतोष तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि मंच संचालन मृत्युंजय झा ने किया।

Read More

बिहार राज्य सीनियर फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता: ताब्शीर आलम बने बिहार शतरंज के नए बादशाह, किशन कुमार उपविजेता

मुजफ्फरपुर। अखिल बिहार शतरंज संघ एवं मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय बिहार राज्य सीनियर फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। नौ चक्रों तक चले इस टूर्नामेंट में पटना के मोहम्मद ताब्शीर आलम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया। किशन कुमार 7.5 अंकों के साथ दूसरे और मुजफ्फरपुर के प्रणीत सिन्हा 7 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता के अंतिम नौवें चक्र में शीर्ष खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले बोर्ड पर मुजफ्फरपुर के प्रणीत सिन्हा और पटना के ताब्शीर आलम के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। इस परिणाम के साथ ताब्शीर ने 8 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, दूसरे बोर्ड पर बेगूसराय के किशन कुमार ने खगड़िया के शुभम कुमार को पराजित कर 7.5 अंकों के साथ उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।

ताब्शीर को कड़ी टक्कर देने वाले प्रणीत सिन्हा ने 7 अंक जुटाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। दरभंगा के भूपनाथ और पटना के रूपेश बी रामचन्द्र भी 7-7 अंकों के साथ क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा और मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अमिताभ चंद्रा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव हिमांशु कुमार ने किया।

इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष अभिजीत कुमार, उपाध्यक्ष रविशंकर कुमार एवं राकेश कुमार त्रिवेदी, आभाष कुमार, संयुक्त सचिव सुनील कुमार एवं मनीष कुमार, सदस्य राघवेंद्र कुमार, प्रशांत कुमार एवं विजय कुमार, मुख्य निर्णायक नंदकिशोर श्रीवास्तव, आलोक प्रियदर्शी, दामोदर कुमार, चन्द्र राज, प्रत्यूष कुमार, अंकित कुमार मिश्रा और अजय कुमार मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची

  1. मोहम्मद ताब्शीर आलम – 8 अंक (पटना)
  2. किशन कुमार – 7.5 अंक (बेगूसराय)
  3. प्रणीत सिन्हा – 7 अंक (मुजफ्फरपुर)
  4. भूपनाथ – 7 अंक (दरभंगा)
  5. रूपेश बी रामचन्द्र – 7 अंक (पटना)
  6. विजय कुमार – 7 अंक (पटना)
  7. विपल सुभाषी – 6.5 अंक (पटना)
  8. विवेक शर्मा – 6.5 अंक (पटना)
  9. सुधीर कुमार सिन्हा – 6.5 अंक (पटना)
  10. देवांश केशरी – 6.5 अंक (पटना)
Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.