पटना: बिहार में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games 2025) में महाराष्ट्र की बादशाहत बरकरार है। महाराष्ट्र सबसे ज्यादा पदक के साथ पहले नंबर पर बना हुआ है। वहीं मेजबान बिहार के भी पदकों में इजाफा हुआ है। हालांकि बिहार पदक तालिका के 15वें नंबर पर है।
महाराष्ट्र ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में अभी तक कुल 74 पदक जीते हैं। जिसमें 27 गोल्ड, 22 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज पदक जीते हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर कर्नाटक की टीम है। कर्नाटक ने अब तक 39 पदक जीते हैं। जिसमें 14 गोल्ड, 19 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। तीसरे नंबर पर राजस्थान है। जिन्होंने 23 पदक जीते हैं। जिसमें 11 गोल्ड, 4 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। 9 गोल्ड के साथ चौथे नंबर पर मध्य प्रदेश मौजूद है।
Khelo India Youth Games 2025 की पदक तालिका
रैंक | राज्य | स्वर्ण पदक | रजत पदक | कांस्य पदक | कुल पदक |
---|---|---|---|---|---|
1 | महाराष्ट्र | 27 | 22 | 25 | 74 |
2 | कर्नाटक | 14 | 19 | 6 | 39 |
3 | राजस्थान | 11 | 4 | 8 | 23 |
4 | मध्य प्रदेश | 9 | 5 | 6 | 20 |
5 | पंजाब | 6 | 10 | 10 | 26 |
6 | तमिलनाडु | 6 | 7 | 15 | 28 |
7 | हरियाणा | 6 | 6 | 14 | 26 |
8 | मणिपुर | 6 | 3 | 3 | 12 |
9 | दिल्ली | 5 | 4 | 12 | 21 |
10 | तेलंगाना | 5 | 1 | 6 | 12 |
11 | असम | 5 | 1 | 2 | 8 |
12 | झारखंड | 4 | 4 | 3 | 11 |
13 | चंडीगढ़ | 4 | 2 | 2 | 8 |
14 | केरल | 4 | 2 | 1 | 7 |
15 | बिहार | 3 | 8 | 8 | 19 |
16 | ओडिशा | 3 | 3 | 0 | 6 |
17 | गुजरात | 2 | 2 | 5 | 9 |
18 | उत्तर प्रदेश | 1 | 7 | 6 | 14 |
19 | आंध्र प्रदेश | 1 | 6 | 8 | 15 |
20 | छत्तीसगढ़ | 1 | 1 | 6 | 8 |
21 | नागालैंड | 1 | 1 | 2 | 4 |
22 | जम्मू और कश्मीर | 1 | 0 | 0 | 1 |
23 | पश्चिम बंगाल | 0 | 3 | 1 | 4 |
24 | पुडुचेरी | 0 | 1 | 1 | 2 |
25 | हिमाचल प्रदेश | 0 | 1 | 0 | 1 |
26 | अरुणाचल प्रदेश | 0 | 0 | 2 | 2 |
27 | अंडमान और निकोबार | 0 | 0 | 1 | 1 |
28 | मेघालय | 0 | 0 | 1 | 1 |
29 | त्रिपुरा | 0 | 0 | 1 | 1 |
30 | उत्तराखंड | 0 | 0 | 1 | 1 |
बिहार ने जीते हैं तीन गोल्ड
बिहार में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राज्य का प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है। बिहार के खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। बिहार के अभी तक कुल 19 मेडल जीते हैं। जिसमें तीन गोल्ड के साथ 8 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। पदक तालिका में बिहार 15वें स्थान पर है। उम्मीद है कि बिहार अच्छा प्रदर्शन करके पदक तालिका में टॉप-10 या उससे भी आगे पहुंच जाएगा।
बिहार कई बड़े राज्यों से आगे निकला
बिहार अब धीरे-धीरे खेलों के क्षेत्र में एक उभरती हुई ताकत के रूप में सामने आ रहा है। हालिया खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की पदक तालिका इस बात की गवाही देती है कि बिहार ने ओडिशा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।
जहां इन राज्यों की खेलों में लंबे समय से सशक्त उपस्थिति रही है, वहीं बिहार ने सीमित संसाधनों और सुविधाओं के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी क्षमता का परिचय दिया है। यह दिखाता है कि राज्य के खिलाड़ियों में न केवल प्रतिभा है, बल्कि उसे निखारने की मजबूत इच्छा और मेहनत की भावना भी है।
बिहार अब सिर्फ हिस्सा लेने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वह पदक तालिका में मजबूत उपस्थिति दर्ज कर रहा है। यह संकेत है कि राज्य में खेल संस्कृति का विकास हो रहा है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो वह दिन दूर नहीं जब बिहार महाराष्ट्र जैसे शीर्ष खेल राज्यों को भी कड़ी टक्कर देगा और देशभर में खेलों के क्षेत्र में अपना परचम लहराएगा।