पटना: बिहार में शतरंज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में बिहार राज्य महिला फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 24 मई 2024 से पॉलिटेक्निक कॉलेज, पाटलिपुत्र, पटना में शुरू होगी।
राज्य स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अब तक राज्यभर की लगभग 50 चयनित महिला खिलाड़ी, जिनमें कई राष्ट्रीय स्तर की दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं, अपनी प्रविष्टि भेज चुकी हैं। प्रतियोगिता के आधार पर राज्य महिला शतरंज टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी राष्ट्रीय महिला शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी।

अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह पहली बार है जब राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता को फिडे रेटिंग प्रतियोगिता के रूप में मान्यता मिली है। प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक के रूप में फिडे आर्बिटर पिंकी बनर्जी तथा उप मुख्य निर्णायक के रूप में फिडे आर्बिटर प्रियंका कुमारी की नियुक्ति की गई है।
प्रतियोगिता के कुशल संचालन हेतु अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर नंदकिशोर को प्रतियोगिता का निदेशक बनाया गया है। यह आयोजन न केवल महिला खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है, बल्कि बिहार में शतरंज को बढ़ावा देने की दिशा में एक सशक्त प्रयास भी है।


फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर अतिथि बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय तिवारी, हरिशंकर रवि (एनएसडी स्नातक एवं नेशनल अवार्डी), छोटे लाल सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता), विनोद कुमार सिंह (समाजसेवी), सुनील कुमार (समाजसेवी) और राकेश कुमार चंद्रवंशी (समाजसेवी) खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उद्घोषक मृत्युंजय झा ने किया जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु ने निभाई। अंपायर राजेश रंजन और बैजनाथ प्रसाद थे। सबों का स्वागत और धन्यवाद व्यक्त आयोजक संस्था के संस्थापक सचिव संतोष तिवारी ने किया।


