पटना: अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में आगामी 01 जून से शेखपुरा जिले के बरबीघा स्थित संत मैरी इंग्लिश स्कूल में बिहार राज्य सीनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया रहा है। नौ चक्रों में आयोजित होनेवाली यह फिडे रेटिंग प्रतियोगिता होगी।
इस पांच दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में कुल पचास हजार रुपये की नगद इनामी राशि पुरस्कार के रूप में वितरित की जाएगी। प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अखिल बिहार शतरंज संघ के वेबसाइट पर जाकर प्रतियोगिता के सम्बंध में विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।
उपरोक्त जानकारी देते हुए अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज निर्णायक नन्दकिशोर को इस प्रतियोगिता का मुख्य निर्णायक जबकि फिडे आर्बिटर मनीष कुमार को उप मुख्य निर्णायक बनाया गया है।