KRIDA NEWS

IPL में Vaibhav Suryavanshi के शतक के बाद BCA अध्यक्ष राकेश तिवारी ने किया बड़ा ऐलान, कहा- जल्द ही बिहार को मिलेगी अपनी T20 लीग

पटना: आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अपने विस्फोटक प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी अंदाज में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव ने महज 35 गेंदों में शतक बनाकर आईपीएल में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही वो टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल और 32 दिन) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में वैभव ने 38 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे। जब वैभव मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश कर रहे थे, उस वक्त बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष राकेश तिवारी भी स्टेडियम में मौजूद थे और इस ऐतिहासिक लम्हे के गवाह बने।

भारत के लिए भी जल्द खेलता दिखेगा बिहार का सितारा – राकेश तिवारी

मैच के बाद क्रीड़ा न्यूज़ से खास बातचीत में बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी ने गर्व के साथ कहा कि कल वैभव ने जो पारी खेली, उससे हम सभी बिहारवासियों को अपार गर्व महसूस हुआ। एक अध्यक्ष के तौर पर मुझे बेहद खुशी है कि हमारे राज्य का बेटा आज देशभर में चर्चा का विषय बना है। बहुत जल्द वह भारत की जर्सी में भी मैदान पर दिखेगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव को व्यक्तिगत रूप से फोन कर बधाई दी और 10 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। इसके साथ ही तिवारी ने बिहार सरकार और बीसीसीआई को भी राज्य के क्रिकेट को नया जीवन देने के लिए धन्यवाद दिया।

वैभव को 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू दिलाने के फैसले को लेकर बीसीए को उस समय आलोचना का सामना करना पड़ा था। लेकिन आज वही निर्णय बिहार क्रिकेट के लिए मील का पत्थर बन गया है। वैभव की सफलता उस दूरदर्शिता और भरोसे का परिणाम है, जो बीसीए ने उसकी प्रतिभा पर दिखाया था।

जल्द होगा बिहार प्रीमियर लीग

इस मौके पर राकेश तिवारी ने बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि बहुत जल्द राज्य के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच मिलेगा, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच बना सकें। उन्होंने जानकारी दी कि जून से बिहार में राज्य स्तरीय टी20 लीग ‘बिहार प्रीमियर लीग’ की शुरुआत होगी, जिसका मकसद नए टैलेंट को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि बिहार का हर कोना क्रिकेट के जरिए चमके। कोई भी प्रतिभा सिर्फ मंच की कमी की वजह से पीछे न रह जाए।

Read More

30वीं सब-जूनियर नेशनल बेसबॉल के लिए बिहार टीम चयन 31 मार्च को, सोनपुर में ट्रायल

पटना: 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर सेलेक्शन ट्रायल 31 मार्च को सारण जिले के सोनपुर स्थित डाकबंगला मैदान में सुबह 8 बजे से आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव मधु शर्मा ने बताया कि आगामी 24 से 29 मई 2026 तक यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित KIIT विश्वविद्यालय में आयोजित होगी, जिसमें बिहार टीम भी भाग लेगी। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा और कैंप के प्रदर्शन के आधार पर ही अंतिम टीम का चयन किया जाएगा।

सेलेक्शन ट्रायल में चयनकर्ताओं की भूमिका अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्य कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीत कुमार और उमंग कुमार सिंह निभाएंगे। वहीं प्रशिक्षण शिविर राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप कुमार और पृथ्वीराज की देखरेख में संचालित होगा।

चयन प्रक्रिया के संयोजक राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनू कुमार होंगे। सचिव ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों को निर्देश दिया है कि वे ट्रायल में भाग लेने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अपने जिले के लेटरहेड पर अनुमोदित पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आएं। इस ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है और बेहतर प्रदर्शन कर राज्य टीम में जगह बनाने के लिए युवा खिलाड़ी पूरी तैयारी में जुटे हैं।

 

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी U-13: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी C टीम की धमाकेदार जीत, सुदय क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराया

पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की सी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुदय क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुदय क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.3 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान ईशु शाहिल ने 35 रनों की तेज पारी खेली, जबकि हर्ष कुमार (15 रन), सरस (10 रन) और पियूष (10 रन) ने कुछ योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त रनों (45) का भी सहारा मिला।

बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में अमन राज ने घातक प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 5 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा एमडी तबरेज़ ने 2 विकेट और ओजैर ने 1 विकेट हासिल किया।

137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ओपनिंग जोड़ी रोहित राज और प्रतिश ने बिना कोई विकेट खोए मैच खत्म कर दिया। रोहित राज ने नाबाद 52 रन (13 चौके) और प्रतिश ने नाबाद 55 रन (10 चौके, 2 छक्के) की बेहतरीन पारियां खेलीं। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 14.1 ओवर में ही 139 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिला दी।

सुदय क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज इस मैच में पूरी तरह बेअसर नजर आए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। इस तरह बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की, जबकि सुदय क्रिकेट एकेडमी को हार का सामना करना पड़ा।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12: मगध तूफांस और आईआईटी पैंथर्स ने जीता अपना मुकाबला

पटना: श्रीकृष्ण खेल मैदान, खेमनीचक में चल रहे कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 के चौथे दिन आईआईटी पैंथर्स ने सुमित एंड शर्मा स्पोटर्स एवेंजर्स पर 90 रन से जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मुकाबला 24 रन से मगध तूफांस ने अपने नाम किया।

आईआईटी पैंथर्स ने दर्ज की जीत

गुरुवार को दिन का पहला मैच में आईआईटी पैंथर्स बनाम सुमित एंड शर्मा स्पोटर्स एवेंजर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पैंथर्स ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पैंथर्स ने आयुष के शानदार 108 रन, कप्तान आरव चंद्रा के 38 व सिद्धार्थ गौतम के 25 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 217 रन बनाए। आयुष ने 61 गेंदों में 19 चौके व एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया।

जवाब में खेलने उतरी सुमित एंड शर्मा स्पोटर्स एवेंजर्स के बल्लेबाज पैंथर्स के गेंदों का सामना नहीं कर सके। पूरी टीम निर्धारित ओवर में 127 रन पर आलआउट हो गई। एवेंजर्स के लिए उत्कर्ष आनंद ने 38 व आदित्य कुमार केशरी ने 26 रन बनाए। मैच समाप्ति उपरांत शतकवीर आयुष को जीएसटी कमिश्नर शशि शेखर ने प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

संक्षिप्त स्कोर:
आईआईटी पैंथर्स : 20 ओवर में पांच विकेट पर 217 रन, आरव 38, आयुष 108, सिद्धार्थ गौतम 25, अतिरिक्त 30, रेयांश केशरी 1/31, हार्दिक कुमार 1/10।

सुमित एंड शर्मा स्पोटर्स एवेंजर्स: 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन, आदित्य केशरी 26, उत्कर्ष आनंद 38, आयुष सिंह 12, अतिरिक्त 20, शुभम आर्या 1/14, आदित्य कुमार 2/19, शशांक शेखर 1/19, सत्यम साह 1/23, आदित्य आर्यन 1/4, साहिल राय 2/16।

मगध तूफांस जीता

दिन का दूसरा मैच मगध तूफांस बनाम न्यूटन विक्टर्स के बीच खेला गया। न्यूटन ने टॉस जीतकर मगध को बल्लेबाजी के लिए निमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तूफांस ने निर्धारित 20 ओवर में आयुष्मान जैन के नाबाद 72 व अनुराग कुमार यादव के नाबाद 65 रन की मदद से 1 विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में न्यूटन विक्टर्स निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। विजेता टीम के आयुष्मान को रॉबिन सिंह ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

संक्षिप्त स्कोर
मगध तूफांस: 20 ओवर में एक विकेट पर 166 रन, आयुष्मान जैन नाबाद 72, अनुराग कुमार यादव नाबाद 65, अतिरिक्त 29।
न्यूटन विक्टर्स: 20 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन, आशीष कुमार 29, आशुतोष नाबाद 22, पुण्य प्रसून नाबाद 23, अतिरिक्त 47, रुद्र नारायण 2/21, आयुष कुमार 1/11, अभिषेक 1/17, लक्ष्य रंजन 1/13, आनंद कुमार 1/14।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शशीम राठौर का हरफनमौला प्रदर्शन से पेसू की शानदार जीत

पटना, 25 मार्च: पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैच में पेसू ने सिटी स्टूडेंट क्लब को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पेसू की ओर से शशीम राठौर (70) और पंकज कुमार (55) और सिटी स्टूडेंट क्लब की ओर से बलजीत सिंह बिहारी (76) ने अर्धशतक जमाया। शशीम राठौर (70 रन, 2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

स्थानीय उर्जा स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिटी स्टूडेंट क्लब की टीम 40 ओवर में 203 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से बलजीत सिंह बिहारी ने 76 रन की शानदार पारी खेली, जबकि राज आर्यन (24) और आदित्य प्रकाश (18) ने योगदान दिया। पेसू की गेंदबाजी में राजेश कुमार सिन्हा ने 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि शशीम राठौर और अभिजीत साकेत ने 2-2 विकेट झटके।

पेसू की धमाकेदार बल्लेबाजी, 27 ओवर में लक्ष्य हासिल

204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पेसू ने आक्रामक बल्लेबाजी की और सिर्फ 27 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शशीम राठौर ने 70 रन की शानदार पारी खेली, जबकि पंकज कुमार ने 55 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बाबुल कुमार ने 32 रन का योगदान दिया।

संक्षिप्त स्कोर

सिटी स्टूडेंट क्लब: 203/10 (40 ओवर), बलजीत सिंह बिहारी 76, राज आर्यन 24, आदित्य प्रकाश 18, सुधांशु रंजन 15, रजनीकांत 14, अतिरिक्त 39। राजेश कुमार सिन्हा 3/24, शशीम राठौर 2/28, अभिजीत साकेत 2/34, हर्ष राज 1/25, निखिलेश रंजन 1/32.

पेसू : 204/4 (27 ओवर), शशीम राठौर 70, पंकज कुमार 55, बाबुल कुमार 32, प्रियांशु नाबाद 19, रजत कुमार आर्यन 18, सुंधाशु रंजन 1/51, आदित्य प्रकाश 1/44, चंद्र मोहन यादव 2/30

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.