KRIDA NEWS

BCA की नाकामी, अर्श से फर्श पर पहुंचा Bihar Cricket; रणजी ट्रॉफी में एलीट से प्लेट ग्रुप में हुई वापसी

Bihar Cricket: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2024-25 में बिहार का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। बिहार की टीम एलीट ग्रुप से फिर से प्लेट ग्रुप में पहुंच गई। बिहार को इस सीजन में एक भी जीत नहीं मिली। बिहार का यह हाल देखकर लग रहा है कि बिहार की टीम और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अर्श से फर्श पर पहुंच गई है।

बिहार की टीम को इस सीजन में सात मैचों में एक भी जीत नसीब नहीं हुई, जबकि पांच बार पारी से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। बिहार जो पिछले सीजन तक एलीट ग्रुप में बना हुआ था। अब इस सीजन से प्लेट ग्रुप में लौटने को मजबूर हो गया है। यह नाकामी सिर्फ हार तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की व्यवस्थागत खामियों को भी उजागर करती है। जिस राज्य ने एक समय कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए, वहां अब क्रिकेट का स्तर लगातार गिर रहा है। क्रिकेट के लगातार गिरते स्तर को देखते हुए बिहार के वैभव सूर्यवंशी बिहार छोड़ने का मन बना चुके हैं। 

लचर व्यवस्था के कारण वैभव छोड़ सकते हैं बिहार

यह वही वैभव सूर्यवंशी हैं, जिसको बीसीए ने महज 13 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करवाकर मान-सम्मान और प्रसिद्धि दिलाई थी। अब यही खिलाड़ी राज्य छोड़ने का मन बना चुका है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में मिली नेम-फेम के बाद अब वो बिहार छोड़कर दूसरे राज्य से अवसर तलाश रहे हैं। बिहार में क्रिकेट के गिरते स्तर और लचर व्यवस्था को देखते हुए वैभव आने वाले सीजन में दूसरे राज्य से खेलते दिख सकते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक वैभव अगले सीजन में तमिलनाडु से खेल सकते हैं। हालांकि यह अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है।

बिहार में गिरता क्रिकेट का स्तर

बिहार में क्रिकेट का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। इस साल बिहार की टीम सात मुकाबले में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई। बिहार की टीम को घर से बाहर तो करारी शिकस्त झेलनी ही पड़ी लेकिन घर में भी हार का सामना करना पड़ा। अशुतोष अमन के संन्यास के बाद बिहार की गेंदबाजी में पैनापन नहीं दिखा, जिसके कारण विपक्षी टीमों ने रनों का अंबार लगा दिया। बड़े स्कोर के सामने बिहार के बल्लेबाज बौने साबित हुए, जिस कारण बिहार को पांच मैचों को पारियों से हार का सामना करना पड़ा।

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में ऐसा रहा है बिहार का प्रदर्शन

2022-23 में प्लेट ग्रुप का फाइनल जीतकर बिहार की टीम पहुंची थी एलीट ग्रुप में

Ranji Trophy 2022-23 - How Bihar won the Ranji Plate title

बिहार की टीम ने 2022-23 में शानदार प्रदर्शन किया था। प्लेट ग्रुप के फाइनल में बिहार ने मणिपुर को 220 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था। बता दें, यह मुकाबला पटना के मोइनउल हक स्टेडियम में खेला गया था। फाइनल जीतने के बाद बिहार की टीम प्लेट ग्रुप से एलीट ग्रुप में पहुंची थी। लेकिन दो सीजन में ही बिहार को बड़ी टीमों ने बता बिहार क्रिकेट का लेवल क्या है।

जहां से सफर शुरू हुआ था फिर से वहीं पहुंची बिहार की टीम

2018 में पूर्ण मान्यता मिलने के बाद बिहार की टीम को भी बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति मिल गई। इस सीजन में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की मुंबई से हारकर क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बाहर हुई थी। वहीं रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में बिहार ने 5 मैचों में जीत हासिल की थी। उसके बाद बिहार क्रिकेट में थोड़ा सुधार देखने को मिला, लेकिन गुटबाजी, कोर्ट केस और तरह-तरह के मामले भी सामने आने लगे। जिसका नतीजा यह हुआ कि बिहार में क्रिकेट की गति पर फिर से ब्रेक लग गई।

Bihar Cricket Association Ready for 2024-25 Ranji Trophy Elite C Campaign

हालांकि बिहार की टीम ने 2022-23 में प्लेट ग्रुप में फाइनल मुकाबला जीतकर यह साबित कर दिया कि टीम अब बड़े मैचों के लिए तैयार हैं। लेकिन बड़े मैच मिलते ही टीम की पोल खुल गई। एक समय ऐसा लग रहा था कि बिहार क्रिकेट तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन उचित संसाधन नहीं होने के कारण टीम वहीं की वहीं रह गई। जिसका खामियाजा ये हुआ कि खिलाड़ी भी एकजुट नहीं रह पाए। खिलाड़ियों में यह डर बना रहता था कि उनको इस सीजन में मौका मिलेगा या नहीं। उसके अलावा खिलाड़ियों का कैंप भी मुकाबले से महज कुछ दिन पहले ही लगाया जाता है। ऐसे में खिलाड़ी का प्रदर्शन क्या होगा और बड़े मैचों में किस तरह परफॉर्म करेंगे। इसका आंकलन आप खुद भी कर सकते हैं।

BCA से आखिर गलती कहां हो रही है?

  1.  प्रशासनिक लचरता: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर गुटबाजी और राजनीति हावी है। क्रिकेट मैदान में कम और कोर्ट में ज्यादा खेले जा रहे हैं। वहीं इसके अलावा पदों की लड़ाई चल रही है।
  2. सही रणनीति का अभाव: दूसरे राज्यों में रणजी की तैयारी पूरे साल चलती है, लेकिन बिहार में सीजन से ठीक पहले शिविर लगाकर खानापूर्ति कर दी जाती है।
  3. कोचिंग और ट्रेनिंग की कमी: बिहार में आज भी कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट सिस्टम की हालत खराब है। खिलाड़ियों को अपने दम पर सुधार करना पड़ता है।
  4. घरेलू क्रिकेट का कमजोर ढांचा: बिहार में डोमेस्टिक टूर्नामेंट्स की संख्या कम है, जिससे खिलाड़ियों को अनुभव नहीं मिल पाता।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) से कुछ सवाल?

  • 2018 में बिहार को पूर्ण मान्यता मिली, लेकिन तब से लेकर अबतक एसोसिएशन में क्रिकेट को लेकर कोई बड़ा बदलाव देखने को क्यों नहीं मिला?
  • लगातार गुटबाजी, भ्रष्टाचार के आरोप से कब बाहर निकलेगी बीसीए?
  • क्रिकेट में राजनीति का क्या काम?
  • बिहार के कोचिंग स्टाफ में अब तक कोई बड़ा नाम क्यों नहीं जुड़ा?
  • क्यों नहीं है बिहार में कोई मजबूत क्रिकेट एकेडमी? जबकि झारखंड में JSCA स्टेडियम और क्रिकेट सिस्टम काफी मजबूत है।

ऐसे सुधर सकता है बिहार क्रिकेट

  • BCA को आरोपों से बचते हुए क्रिकेट पर ध्यान देना होगा। क्रिकेट के हित में फैसले लेने होंगे।
  • घरेलू टूर्नामेंट और कोचिंग सिस्टम को मजबूत करना होगा।
  • युवा खिलाड़ियों को बेहतर मौके देने होंगे।
  • रणजी ट्रॉफी के लिए लंबी अवधि की योजना बनानी होगी।
  • बीसीए को एडमिनिस्ट्रेशन में भी सुधार करना होगा।

क्या खतरे में बिहार क्रिकेट का भविष्य?

बिहार क्रिकेट इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। लगातार हार, खराब प्रबंधन और खिलाड़ियों के पलायन की समस्या क्रिकेट को पूरी तरह से कमजोर बना दिया है। अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो बिहार क्रिकेट का भविष्य गर्त में चला जाएगा। BCA को अब सिर्फ नाम के लिए नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के लिए काम करना होगा। नहीं तो आने वाले समय में बिहार से कोई क्रिकेटर नहीं निकल पाएंगा। भारतीय टीम में जगह बनाना तो दूर आईपीएल तक पहुंचना भी मुश्किल होगा। उम्मीद है कि इस सीजन के बाद बीसीए कोई ठोस उपाय करेगी और फिर से टीम को एलीट ग्रुप में पहुंचाने के लिए एकजुट करेगी।

Read More

दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सरदार पटेल एकादश का जीत का क्रम जारी, संध्या चमकी

पटना: खगौल जगजीवन स्टेडियम खगौल ग्राउंड पर चल रहे दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए मैच में सरदार पटेल एकादश ने 15 रन से तो महात्मा गांधी ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। सरदार पटेल ने शहीद भगत सिंह को हराया। वहीं महात्मा गांधी ने बटुकेश्वर दत्त को हराकर जीत हासिल की।

पहला मैच
शहीद भगत सिंह बनाम सरदार पटेल एकादश के बीच खेले गए पहले मैच में सरदार पटेल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी। रूचि पाठक के 55, संध्या वर्मा के 58 रन की बदौलत 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 169 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी शहीद भगत सिंह की पूरी टीम 20 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। शहीद की ओर से सर्वाधिक नाबाद 62 रन सुनिधि शाही ने बनाए। विजेता टीम की ओर से बल्ले के बाद गेंद से कमाल दिखाने वाली संध्या वर्मा को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर:
सरदार पटेल एकादश: 20 ओवर में 4 विकेट पर 169 रन, रूचि पाठक 55, संध्या वर्मा 58, आस्था पांडे 27, अतिरिक्त 9, रिषिका कश्यप 1/42, तेजस्वनी 1/35, कृतिका कनक 1/16.
शहीद भग सिंह: 20 ओवर में 154 रन पर आलआउट, साक्षी सिंह 12, तेजस्वनी 37, सुनिधि शाही नाबाद 62, अतिरिक्त 28, दिव्या भारती 1/39, संध्या वर्मा 2/15, नंदनी 1/34, रुचि पाठक 1/23.

दूसरा मैच
दिन का दूसरा मैच बटुकेश्वर दत्त बनाम महात्मा गांधी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बटुकेश्वर ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 113 रन बनाए। जवाब में महात्मा गांधी ने आंद्री के नाबाद 48 रन की मदद से लक्ष्य को 19 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच समाप्ति उपरांत विजेता टीम की गेंदबाज ​रीवा चौधरी को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। ​रीवा ने 4 ओवर में 18 रन खर्च कर चार विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर
बटुकेश्वर दत्त: 20 ओवर में 8 विकेट पर 113 रन, स्नेहिता भारती 10, वंदना सिंह 14, साक्षी राज 23, आराध्या यादव 15, अतिरिक्त 22, सोनी कुमारी 1/15, इक्रा नाना 2/21, रीवा चौधरी 4/18, आंद्री 1/14.

महात्मा गांधी : 19 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन, आंद्री नाबाद 48, कुमारी रंजना 1व, मुस्कान 10, अतिरिक्त 24, नूतन सिंह 1/14, साक्षी कुमार 2/28, नेहा 2/13.

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6: मानव रचना लायंस व जीएनआईओटी ब्लास्टर्स जीता

पटना: टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 में मानव रचना लायंस और जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने जीत दर्ज की।  मानव रचना लायंस ने बीआईएचईआर नाइटराइडर्स को 21 रन से हराया और जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स को 9 विकेट से हराकर जीत दर्ज की

पहला मैच
कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर ​शुक्रवार को मानव रचना लायंस बनाम बीआईएचईआर नाइटराइडर्स के बीच पहला मैच खेला गया।  नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। मानव रचना लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 153 रन बनाए। लायंस की ओर से सर्वाधिक 28 रन पियुष कुमार और रितिक राज ने 24 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी नाइटराइडर्स को कप्तान शान गोस्वमी ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन विकेट के दूसरे छोड़ पर कोई भी बल्लेबाज टि​क नहीं पाया। पांचवें व छठे पोजिशन पर खेलने आए सौरभ ने 30 और मो अतहर इमाम ने 21 रन जोड़ें। इसके बावजूद पूरी टीम 18.5 ओवर में 132 रन के स्कोर पर आउट हो गई। लायंस के सचिन कुमार को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
मानव रचना लायंस: आर्यन अरविंद सिंह 12, रितिक राज 24, सचिन 14, शिबू भूषण 10, पीयूष कुमार 28, मयंक 12, अतिरिक्त 40, विपुल 2/19, शान गोस्वामी 1/20, प्रेम 1/7, सौरभ कुमार 1/26.

बीआईएचईआर नाइटराइडर्स: 18.5 ओवर में 132 रन पर आलआउट, शान गोस्वमी 42, सौरभ कुमार 30, मो अतहर इमाम 21, अतिरिक्त 22, शिबू भूषण 2/27, देवराज 1/26, गोलू 2/15, मयंक कुमार 1/27, सचिन कुमार 2/14, अभय सिंह 1/13.

दूसरा मैच
दिन का दूसरा मैच आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स बनाम जीएनआईओटी ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला​ किया। लेकिन पूरी टीम 19.4 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। अमित ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। जवाब में ब्लास्टर ने एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को 13.3 ओवर में हासिल कर लिया। ओपनर बल्लेबाज आयुष्मान जैन नाबाद 20 रन, कप्तान अमन ने 38 रन का योगदान दिया। विजेता टीम के रवि कुमार को प्लेयर आफ द मैच प्रदान किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स: 19.4 ओवर में 89 रन पर आलआउट, आरव कुमार चंद्रा 10, अनिकेत प्रकाश 15, अमित कुमार 29, अतिरिक्त 9, विनय कुमार 1/10, करन कुमार 1/16, रोहित झा 1/9, अनूज कुमार झा 1/4, आयुष्मान जैन 1/3, सार्थक 1/2.

जीएनआईओटी ब्लास्टर्स: 13.3 ओवर में 1 विकेट पर 90 रन, आयुष्मान जैन् नाबाद 20, अमन कुमार 38, अतिरिक्त 27, हिमांशु 1/31.

Read More

10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट: बिहार की बालक और बालिका टीमों ने फाइनल में बनाई जगह

देवघर: 10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में बिहार की टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बालक और बालिका दोनों वर्गों में बिहार की टीमें सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश को पराजित कर खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं।

बालक वर्ग: कार्तिक और आदित्य की विस्फोटक पारियों ने दिलाई जीत
सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार का सामना उत्तर प्रदेश से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार के खिलाड़ी मैदान पर छक्कों और चौकों की बरसात करते नजर आए। 8 ओवर में बिहार ने 145 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कार्तिक ने 52 और आदित्य ने 72 रन की आतिशी पारियां खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम दबाव में आ गई और बिहार ने यह मुकाबला 90 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

बालिका वर्ग: बिहार की टीम ने यूपी को रौंदा
बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में बिहार की टीम पूरी तरह से दबदबा बनाए हुए दिखी। उत्तर प्रदेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 26 रन ही बना सकी। 27 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार की बेटियों ने मात्र 2.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया।

राज्य में उत्साह की लहर
बिहार की दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन से राज्य के खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर है। फाइनल में पहुंचने पर टीम के कोच और खेल संघ के पदाधिकारियों ने दोनों टीमों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी इसी तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेंगे।दोनों टीमों के खिलाड़ियों को फाइनल मैच के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में पहुंची आरबीएनवाईएसी और पेसू की टीम

पटना, 2 अप्रैल। पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग (सुपर सिक्स) के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैचों में आरबीएनवाईएसी और पेसू ने जीत हासिल की। इस जीत के साथ आरबीएनवाईएसी और पेसू ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। ईआरसीसी की टीम भी सेमीफाइनल पहुंच चुकी है।

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेलगे गए मैच में आरबीएनवाईएसी ने अधिकारी इलेवन को 101 रन और पेसू ने राइजिंग स्टार को दस विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के रौनित (आरबीएनवाईएसी) और शशीम राठौर (पेसू) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आरबीएनवाईएसी की जीत

आरबीएनवाईएसी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन बनाये। रौनित ने मात्र 53 गेंदों में 108 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और 5 चौके शामिल थे। हर्ष राज ने 61 रन, इंद्रजीत कुमार ने 24, सिद्धांत विजय ने 38, मोहम्मद शहबाज अनवर ने नाबाद 27 और नंदकिशोर ने 16 रन बनाये।
अधिकारी इलेवन की ओर से आकाश राज और रौशन कुमार ने 2-2, मलय राज ने 3 और नीरज सिंह और प्रभाकर कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

290 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिकारी इलेवन की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम उबर नहीं सकी। कप्तान कुमार रजनीश ने 52 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि अमन अविनाश (54) और आकाश राज (35) ने कुछ हद तक मुकाबले को संभालने की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य बहुत बड़ा था। आरबीएनवाईएसी की ओर से उत्कर्ष कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। वहीं सिद्धांत विजय ने 3 विकेट झटके। शहबाज अनवर ने 2 और श्लोक कुमार ने 1 विकेट चटकाये।

पेसू का तूफानी प्रदर्शन

ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राइजिंग स्टार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में 118 रन बनाये। टीम के लिए कप्तान अमन राज ने 65 रन की जिम्मेदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला। पेसू की ओर से अभिजीत साकेत ने 3 विकेट लेकर शुरुआत में झटके दिए, जबकि राहुल राठौर और शशीम राठौर ने 2-2 विकेट लेकर विपक्ष को दबाव में बनाए रखा।

119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेसू टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। पीयूष कुमार सिंह और शशीम राठौर की ओपनिंग जोड़ी ने राइजिंग स्टार के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए मात्र 9.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। पीयूष कुमार सिंह ने 50 रन और शशीम राठौर ने 61 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली।

संक्षिप्त स्कोर

पहला मैच
आरबीएनवाईएसी : 40 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन, इंद्रजीत कुमार 24, सिद्धांत विजय 38, रौनित 108, हर्ष राज 61, नंदकिशोर 16, शहबाज अनवर नाबाद 27, आकाश राज 2/46, मलय राज 3/37, रौशन कुमार 2/51, नीरज सिंह 1/53, प्रभाकर 1/85

अधिकारी इलेवन : 27.4 ओवर में 188 रन, कुमार रजनीश 52, आकाश राज 35, अमन अविनाश 54, पुलक 15, रौशन कुमार 23, शहबाज अनवर 2/37, उत्कर्ष कुमार 4/53, श्लोक कुमार 1/9, सिद्धांत विजय 3/56

दूसरा मैच

राइजिंग स्टार : 29.5 ओवर में 118 रन पर ऑल आउट, अगस्त्या आनंद 10, केशव 11, अमन राज 65, अभिजीत साकेत 3/22, पवन कुमार 1/32, शशीम राठौर 2/37, राहुल राठौर 2/11, निखिलेश रंजन 1/5,पंकज कुमार 1/10

पेसू : 9.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 122 रन, पीयूष कुमार सिंह नाबाद 50, शशीम राठौर नाबाद 61, अतिरिक्त 11.

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.