KRIDA NEWS

सुपर ओवर में SPS CCC की धमाकेदार जीत, शैलेश प्रसाद सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम

पटना: शैलेश प्रसाद सिंह मेमोरियल 13वां इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन SPS क्रिकेट कोचिंग सेंटर द्वारा किया गया। यह प्रतियोगिता बिशप स्कॉट बॉयज स्कूल में आयोजित की गई।

आज खेले गए फाइनल मैच में बिहार क्रिकेट अकादमी (BCA) और SPS क्रिकेट कोचिंग सेंटर (SPS CCC) के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। BCA ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रनों पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए SPS CCC की टीम भी 146 रनों पर ऑल आउट हो गई, जिससे मैच टाई हो गया।

मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जहां SPS CCC ने 16 रन बनाए। इसके जवाब में बिहार क्रिकेट अकादमी सिर्फ 3 रन ही बना पाई। इस तरह SPS CCC ने सुपर ओवर में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

सम्मानित खिलाड़ियों की सूची:

बेस्ट बैट्समैन: तेजस्वी चौहान

बेस्ट बोलर: आर्यन राज

मैन ऑफ द सीरीज: तपिश कुमार

मैन ऑफ द मैच: बिपिन कुमार

फाइनल मैच के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता: साहिल राज

उभरते खिलाड़ी: युवराज पटेल, आर्यन सिन्हा, आयुष्मान जैन, अनमोल कुमार

इस टूर्नामेंट ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका दिया। SPS क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने इसे सफलतापूर्वक आयोजित कर खेल जगत में नई ऊंचाई छूने की प्रेरणा दी।

Read More

मगध तूफांस ने जीता कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 का खिताब, फाइनल में आईआईटी पैंथर्स को हराया

पटना: टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 सीजन—1 का खिताब मगध तूफांस ने अपने नाम किया। खिताबी मुकाबले में मगध तूफांस ने आईआईटी पैंथर्स को 21 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मगध तूफांस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाया। जवाब में आईआईटी पैंथर्स 143 रन ही बना सकी।

स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड, खेमनीचक पर रविवार को इस टूर्नामेंट के फाइनल में आईआईटी पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मगध तूफांस की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम के स्टार बल्लेबाज आदित्य राज ने बेहतरीन 59 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। उनके अलावा अभिनव आर्या ने 26 और अनुराग यादव व आयुष्मान जैन ने 13-13 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त 32 रन भी मिले, जिसने स्कोर को और मजबूती दी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईआईटी पैंथर्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। हालांकि आयुष कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की दमदार पारी खेली और अंत तक टीम को जीत दिलाने की कोशिश करते रहे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिल सका। परिणामस्वरूप पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी और खिताब से चूक गई।

गेंदबाजी में मगध तूफांस के आयुष्मान जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि रुद्र नारायण और अन्य गेंदबाजों ने भी अहम योगदान दिया। मैच के टर्निंग प्वाइंट के रूप में पैंथर्स के मध्यक्रम का जल्दी आउट होना रहा, जिससे टीम उबर नहीं सकी।

आदित्य राज बने मैन ऑफ द मैच

मैच के बाद आयोजित संक्षिप्त समारोह में विजेता टीम के आदित्य राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह सम्मान रूबन हॉस्पिटल के दीपू जी और जीएसटी उपायुक्त शशि शेखर सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर हैलो सिटी फिजियोथेरेपी एंड रिहेब सेंटर के डॉ. बब्लू कुमार, चंदन कुमार और अभिमन्यु कुमार ने खिलाड़ियों को फिजियोथेरेपी व रिहेब की सुविधा देने की घोषणा की, जो युवा खिलाड़ियों के लिए एक सराहनीय पहल है।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने जानकारी दी कि विजेता और उपविजेता टीमों के लिए अलग से भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही सोमवार से अंडर-15 वर्ग के मुकाबलों की शुरुआत होगी, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को और भी रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे।

संक्षिप्त स्कोर
मगध तूफांस: 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन, अनुराग यादव 13, आयुष्मान जैन 13, आदित्य राज 59, अभिनव आर्या 26, अभिषेक 14, अतिरिक्त 32, आदित्य राज 1/27, शुभम आर्या 1/33, शशांक शेखर 1/15, साहिल राय 1/15, आरव कुमार चंद्रा 1/27.

आईआईटी पैंथर्स: 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन, आरव कुमार चंद्रा 16, आयुष कुमार 81, शुभम आर्या 11, अतिरिक्त 20, आयुष्मान जैन 3/22, रुद्र नारायण 1/25, 1/17, आयुष कुमार 1/23, आनंद कुमार 1/23.

Read More

बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग 2026: K.P.S पब्लिक स्कूल की बड़ी जीत, किडजी बिहटा ने 8 विकेट से मारी बाजी

पटना: बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग 2026 में आज खेले गए स्कूल क्रिकेट मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां दोनों मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। K.P.S पब्लिक स्कूल ने माउंट लिटेरा, बोधगया को 134 रनों हराया। किडज़ी ने महाविद्या ग्लोबल स्कूल सीनियर को हराया।

K.P.S पब्लिक स्कूल की 134 रनों से बड़ी जीत

पहले मुकाबले में K.P.S पब्लिक स्कूल ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दिव्यांशु राज ने शानदार 85 रन की पारी खेली, जबकि प्रखर सिन्हा (35 रन) और उज्ज्वल (27 रन) ने भी अहम योगदान दिया। माउंट लिटेरा, बोधगया की ओर से अनुराग और संस्कार सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम गेंदबाजी में ज्यादा असर नहीं छोड़ सकी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी माउंट लिटेरा की टीम 25 ओवर में महज 108 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अमन कुमार (34 रन) और संस्कार (29 रन) ने संघर्ष किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज विफल रहे। K.P.S की ओर से गेंदबाजी में उज्ज्वल कुमार ने 17 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि दिव्यांशु, हर्ष और अंश पांडेय ने 2-2 विकेट लेकर टीम को 134 रनों की बड़ी जीत दिलाई।

इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के लिए दिव्यांशु राज को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए उज्ज्वल कुमार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। इसके साथ ही उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उज्ज्वल कुमार को मैच का MVP भी घोषित किया गया।

किड जी बिहटा ने जीता मुकाबला

दूसरे मुकाबले में महाविद्या ग्लोबल स्कूल (सीनियर) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाए। टीम की ओर से अनमोल (30 रन), रौनक गुप्ता (23 रन), आदित्य शेखर (17 रन) और प्रत्यय अमृत (16 रन) ने योगदान दिया। किडज़ी, बिहटा की ओर से बिलाल बिन शाहिद और बिलाल शाह ने 2-2 विकेट लेकर गेंदबाजी में प्रभाव डाला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी किडज़ी बिहटा की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 149 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से प्रियांशु शर्मा ने नाबाद 49 रन, शिवाय ने नाबाद 32 रन और सचिन सिंह ने 23 रन बनाकर जीत आसान कर दी। महाविद्या की ओर से अमन कुमार को 2 विकेट मिले।

इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रियांशु शर्मा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अमन कुमार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। वहीं, सचिन सिंह को उनके अहम योगदान के लिए मैच का MVP घोषित किया गया।

मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अश्वानी ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के CMD अश्वानी सिंह और अधिवक्ता, DLSA पटना शांभवी राज उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इन मुकाबलों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्कूल स्तर पर क्रिकेट प्रतिभा तेजी से उभर रही है और आने वाले समय में यही खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

Read More

बिहार ओपन फिडे शतरंज: ग्रैंडमास्टर पीटर समेत तीन खिलाड़ी शीर्ष पर, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

पटना: पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रही बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में छठे चक्र के बाद मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। छह राउंड की समाप्ति के बाद तीन खिलाड़ी 6 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।

छठे चक्र की शुरुआत से पहले बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व शतरंज में जो पहचान बनाई है, उसी ऊर्जा और प्रतिभा की झलक अब बिहार के खिलाड़ियों में भी देखने को मिल रही है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

मंत्री ने पहले बोर्ड पर रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव के साथ चाल चलकर छठे चक्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, सचिव धर्मेंद्र कुमार और प्राधिकरण के उपनिदेशक हिमांशु सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शीर्ष मुकाबलों में रोमांच

पहले बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए पीटर क्रियाकोव ने पटना के तबशीर आलम को 41 चालों में पराजित किया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और एक समय ड्रॉ की संभावना भी बनती दिखी, लेकिन अनुभव के दम पर ग्रैंडमास्टर ने जीत अपने नाम कर ली।

दूसरे बोर्ड पर महाराष्ट्र के महिंद्राकर इंद्रजीत ने शानदार खेल दिखाते हुए के.के. चटर्जी को 31 चालों में हराया। वहीं तीसरे बोर्ड पर बंगाल के परमब्रत सरकार ने बिहार के पूर्व राज्य चैंपियन सौरभ रूप को मात्र 21 चालों में पराजित कर अपनी स्थिति मजबूत की।वहीं एक अन्य अहम मुकाबले में झारखंड के कृष्ण कुमार साव को दिल्ली के सुंदरम कुमार ने 85 चालों तक चले लंबे संघर्ष में हराया।

अन्य प्रमुख मुकाबलों में अभ्रोज्योति नाथ ने एन. तरुण को पराजित किया, जबकि रुपेश जायसवाल और शुभम कुमार के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके अलावा समीर चौधरी, आशुतोष कुमार, पृथ्वी शर्मा और अमन बलाना ने अपने-अपने मैच जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की। इन परिणामों के बाद प्रतियोगिता में खिताब की जंग और भी दिलचस्प हो गई है, जहां हर राउंड के साथ प्रतिस्पर्धा और कड़ी होती जा रही है।

Read More

बारिश ने छीना जीत का मौका, BCCA जूनियर्स और इमर्जिंग प्लेयर अकादमी के बीच मैच रद्द; दोनों टीम को मिला 1-1 अंक

पटना: बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में BCCA जूनियर्स और इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया मैच रोमांचक स्थिति में पहुंचने के बाद बारिश के कारण रद्द (Abandoned) कर दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए BCCA जूनियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 32.5 ओवर में 252 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विवान ने 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि आयुष ने 26 रन और कप्तान रौनक कुमार ने तेज 18 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

टीम को अतिरिक्त रनों के रूप में भी बड़ा योगदान (92 रन) मिला। इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में आयुष दीप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं अभिराज सिंह ने 2 विकेट और अन्य गेंदबाजों ने भी योगदान दिया।

253 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी की टीम ने 22 ओवर में 4 विकेट पर 133 रन बना लिए थे और मुकाबला रोमांचक स्थिति में था। टीम की ओर से अतु ने नाबाद 49 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि युवराज भारती ने 23 रन और सिद्धार्थ ने तेज 14 रन बनाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। BCCA जूनियर्स की ओर से गेंदबाजी में इर्फान आलम ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट मात्र 7 रन देकर लिया, जबकि कुमार उज्जवल और आयुष को भी 1-1 सफलता मिली।

हालांकि मैच निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका था, लेकिन अचानक बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और अंततः मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। इस तरह दोनों टीमों को अंक साझा करने पड़े, जबकि दर्शकों को एक संभावित रोमांचक परिणाम से वंचित रहना पड़ा।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.