KRIDA NEWS

खेलो इंडिया अस्मिता भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बिहार का जलवा: बेटियों ने बढ़ाया मान

8 से 14 जनवरी 2025 तक ब्रह्मपुर, उड़ीसा में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बिहार ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। बिहार की बेटियों ने जूनियर और सीनियर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत में बेटियों की मेहनत, लगन और जज़्बा साफ झलकता है, जिसने देशभर का ध्यान आकर्षित किया।

रिया सिंह (49 किग्रा): छोटी पैकेट है डायनामाइट

49 किग्रा कैटेगरी में रिया सिंह ने अपनी ताकत और हौसले का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने स्नैच में 49 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 61 किग्रा का वजन उठाकर युवा और जूनियर वर्ग में छठा स्थान हासिल किया।

खुशबू कुमारी (71 किग्रा): दोहरे स्वर्ण की चमक

71 किग्रा कैटेगरी में खुशबू कुमारी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने स्नैच में 75 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 94 किग्रा वजन उठाकर जूनियर और सीनियर दोनों कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीते। यह प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।

शालिनी कुमारी (76 किग्रा): स्वर्ण और रजत का परफेक्ट मिश्रण

शालिनी कुमारी ने 76 किग्रा कैटेगरी में अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने स्नैच में 78 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 95 किग्रा उठाकर सीनियर कैटेगरी में स्वर्ण पदक और जूनियर कैटेगरी में रजत पदक जीता।

आदिति कुमारी (+87 किग्रा): दमदार प्रदर्शन, नए आयाम

आदिति कुमारी ने +87 किग्रा कैटेगरी में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने स्नैच में 51 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 60 किग्रा वजन उठाया। उनके प्रदर्शन ने युवा वर्ग में छठा स्थान, जूनियर वर्ग में रजत पदक, और सीनियर वर्ग में चौथा स्थान दिलाया।

टीम चैंपियनशिप में बिहार का दबदबा

बिहार ने न सिर्फ व्यक्तिगत प्रदर्शन में, बल्कि टीम चैंपियनशिप में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की।

जूनियर कैटेगरी: टीम रनर-अप

सीनियर कैटेगरी: टीम रनर-अप

बिहार की इस सफलता पर राज्य सरकार, सभी जिला भारोत्तोलन संघ, और बिहार भारोत्तोलन संघ के महासचिव उपेन्द्र कुमार, कोच रॉकी कुमार, और संघ के सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को राज्य के खेल विकास के लिए प्रेरणादायक बताया।

बिहार की बेटियों का यह ऐतिहासिक प्रदर्शन राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गर्व का अवसर देता है और यह सुनिश्चित करता है कि भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

Read More

30वीं शहीद स्मृति इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता: नालंदा ने भोजपुर को 4 विकेट से हराकर जीता खिताब

बिहटा: 30वीं शहीद स्मृति इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जी.जे. कॉलेज मैदान में खचाखच भरे दर्शकों के बीच खेला गया। फाइनल में भोजपुर और नालंदा की टीम आमने-सामने थीं, जहां नालंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भोजपुर को 4 विकेट से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

टॉस भोजपुर के कप्तान पवन ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवर के इस मुकाबले में भोजपुर की टीम 176 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भोजपुर की ओर से सागर तिवारी ने 20 गेंदों में 45 रनों की तेज पारी खेली, जबकि अंकित ने 43 गेंदों में 44 रन बनाए। नालंदा की ओर से शशि यादव और आदित्य ने तीन-तीन विकेट झटके। शशि यादव ने 22 रन देकर 3 विकेट और आदित्य ने 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नालंदा की टीम को सलामी बल्लेबाज लव और नमन ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। लव ने शानदार 80 रन बनाए, जबकि नमन ने 46 रनों का योगदान दिया। एक समय मैच नालंदा के पक्ष में एकतरफा दिख रहा था, लेकिन भोजपुर के सागर तिवारी ने लगातार प्रभावी गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके और मुकाबले में रोमांच ला दिया।

मुकाबला आखिरी तीन ओवर तक खिंच गया, जहां नालंदा के बल्लेबाजों ने सूझबूझ भरी पारी खेलते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। नालंदा ने 4 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की। लव (नालंदा) को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। भोजपुर के अंकित राज को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सागर तिवारी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बिहार के कृषि मंत्री माननीय श्री रामकृपाल यादव ने विजेता और उपविजेता टीम सहित खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर जी.जे. कॉलेज रामबाग के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा, हीरो साइकिल्स के प्लांट हेड सुधीर झा, अजीत सिंह, रिंकू सिंह, नीतीश सिंह, संजय कुमार, नीरज कुमार झुन्ना, राज कुमार राजू, श्रीराम, पवन तिवारी, पवन भान, जितेंद्र यादव, मंटू पांडेय, मनोज सिंह, राजेश कुमार, कौशल जी, लब, कुश, करण, मिक्की जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन माधव ब्रह्मर्षि ने किया।

Read More

BCA सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए जहानाबाद की टीम घोषित, संतोष कुमार को सौंपी गई कमान

जहानाबाद: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए जहानाबाद की टीम घोषित कर दी है। संतोष कुमार की कप्तानी में टीम का ऐलान किया गया है। जहानाबाद का पहला मुकाबला 20 फरवरी 2026 को पटना के खिलाफ खेला जाएगा। यह मुकाबला ऐतिहासिक मोईन-उल हक स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों को सुबह 6:00 बजे रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

टीम प्रबंधन ने आधिकारिक रूप से खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। घोषित टीम में संतोष कुमार, सूरज राठौर, विनीत रावत, जितिन यादव, राजू यादव, गौतम भागवत, ऋषभ रंजन (विकेटकीपर), कुश प्रताप, सौरव कुमार, शशि शेखर, विश्वास, संजीव कुमार, रजनीश कुमार, हिमांशु वर्मा, दीपू शर्मा, सचिन, विशु चौधरी, प्रवीण कुमार, विशाल, कुमार श्रेय, संयम प्रकाश, कुमार शुभम और अमित कुमार शामिल हैं।

टीम के कोच की जिम्मेदारी मनोज खाटेकर को सौंपी गई है, जबकि टीम मैनेजर की भूमिका वरुण सिंह निभाएंगे। टीम प्रबंधन ने बताया कि शेष सीनियर कैंप के खिलाड़ी आगामी सूचना तक स्टैंड-बाय पर रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत टीम से जुड़ने के  लिए तैयार रहेंगे।

Read More

दयानंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का ट्रायल 25 फरवरी को शाखा मैदान में

पटना: मीठापुर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में दयानंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर मीठापुर एवं पटना के गणमान्य बुद्धिजीवी, समाजसेवी, व्यवसायी, खिलाड़ी तथा विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि स्व. बाबू दयानंद सिंह एक कुशल, कर्मठ और समर्पित समाजसेवी थे। उनके नाम पर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करना न केवल सराहनीय पहल है, बल्कि खेल के माध्यम से समाज को जोड़ने का सकारात्मक प्रयास भी है।

आयोजन समिति के सदस्य सुनील दत्त ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित टूर्नामेंट की कमियों को दूर करते हुए इस बार प्रतियोगिता को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि खिलाड़ियों का ट्रायल व्हाइट बॉल से कराया जाएगा। ट्रायल के दौरान खिलाड़ी रंगीन पोशाक में उपस्थित होंगे तथा चयनित खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के लिए ड्रेस आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए पीडीसीए (PDCA) और बीसीए (BCA) से अनुमति लेने की प्रक्रिया जारी है। ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को लेकर मार्च माह में जगजीवन स्टेडियम, ऊर्जा स्टेडियम अथवा किसी अन्य उपयुक्त मैदान पर टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना है।

ट्रायल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी:

  • रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 9:00 बजे

  • स्थान: शाखा मैदान, राजेंद्र नगर

  • आवश्यक दस्तावेज:

    1. पासपोर्ट साइज फोटो

    2. आधार कार्ड की फोटोकॉपी

संपर्क व्यक्ति: सुनील दत्त
मोबाइल नंबर: 7903935805

आयोजन समिति ने अधिक से अधिक महिला खिलाड़ियों से ट्रायल में भाग लेने की अपील की है, ताकि राज्य स्तर पर प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा सके।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अधिकारी इलेवन व वाईएमसीसी विजयी, कुमार रजनीश ने जमाया शतक, सूरज कश्यप भी चमके

पटना: अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में खेले गए दो मुकाबलों में वाईएमसीसी और अधिकारी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच 8 विकेट से जीत लिए।

वाईएमसीसी ने पीएसी को एकतरफा मुकाबले में हराया, जहां सूरज कुमार कश्यप की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी ने जीत आसान बना दी। वहीं अधिकारी इलेवन ने केएनसीसी के खिलाफ 198 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया, जिसमें कुमार रजनीश कुमार के नाबाद शतक ने मैच का रुख तय कर दिया।

पहला मैच 

स्थानीय अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी मैदान पर खेले गए पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मुकाबले में वाईएमसीसी ने पीएसी को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।  15-15 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पीएसी की टीम निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 88 रन ही बना सकी, जिसे वाईएमसीसी ने मात्र 8 ओवर में 2 विकेट पर 92 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

पीएसी की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज सचिन कुमार ने नाबाद 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। ध्रुव कुमार ने अंत में 7 रन बनाकर स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। वाईएमसीसी की ओर से श्यामल पांडे ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में मात्र 6 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि कार्तिक गुड्डू पांडे और राहुल कुमार ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईएमसीसी की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज सूरज कुमार कश्यप ने मात्र 23 गेंदों पर 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। श्यामल पांडे ने नाबाद 16 रन और सत्यम कुंदन कुमार ने 11 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई। पीएसी की ओर से ध्रुव कुमार ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।

दूसरा मैच

विक्रम के याशवन स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मुकाबले में अधिकारी इलेवन ने केएनसीसी को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए केएनसीसी ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 197 रन बनाए, जिसके जवाब में अधिकारी इलेवन ने 28.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

केएनसीसी की ओर से अनमोल कुमार बॉनी ने 62 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि मंजीत कुमार ने 32 और विकेटकीपर विक्की आनंद ने 31 रन जोड़े। अंत में आदित्य शिवम (15*) और अक्षत मिश्रा (13*) की तेज पारियों से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

अधिकारी इलेवन की ओर से समर क़ादरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि रौशन और मलय राज ने 2-2 विकेट लिए।

198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिकारी इलेवन की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन इसके बाद कुमार रजनीश ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली। उन्होंने 85 गेंदों पर 123 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनके साथ अमन अविनाश ने नाबाद 42 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई।

संक्षिप्त स्कोर

केएनसीसी : 35 ओवर में 8 विकेट पर 197 रन, अनमोल कुमार बोनी 62, मंजीत कुमार 32, प्रखर ज्ञF³F 10, सिमुख 16, विक्की आनंद 31, आदित्य शिवम नाबाद 15, अक्षत मिश्रा नाबाद 13, अतिरिक्त 14, मलय राज 2/35, रौशन 2/35, समर कादरी 3/39.

अधिकारी इलेवन : 28.4 ओवर में दो विकेट पर 198, रजनीकांत 10, कुमार रजनीश नाबाद 123, आकाश राज 13, अमन अविनाश नाबाद 42, अतिरिक्त 10, आदित्य शिवम 1/27

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.