पटना : खेल विभाग, बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में शुक्रवार को एक दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका अंडर-19 क्रिकेट ओपन चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 150 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिला खेल पदाधिकारी, पटना ओम प्रकाश ने जानकारी दी कि बिहार क्रिकेट संघ से अधिकृत चार सदस्यीय चयन समिति — मनोज कुमार, धनंजय कुमार, रूपक कुमार और शिखा सोनिया की देखरेख में खिलाड़ियों का चयन किया गया। खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
चयनित टीम बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए आगामी राष्ट्रीय विद्यालय बालिका अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी।
चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
प्रतिभा सहनी – मधुबनी
गीतांजलि रानी – पटना
पुष्पांजलि कुमारी – पूर्वी चंपारण
नेहा यादव – लखीसराय
साक्षी राय चौधरी – पटना
प्राची सिंह – पटना
स्नेहिता भारती – मधुबनी
नेहा कुमारी – पटना
वैष्णवी सिंह – पटना
श्रेया रमेश – पटना
स्वर्णिमा चक्रवर्ती – पटना
कहकशां प्रवीण – मधेपुरा
काजल कुमारी – मधुबनी
सोनल कुमारी – सीवान
नैनशी कुमारी – गया
स्वीटी कुमारी – गया
सुरक्षित खिलाड़ी:
स्नेहा प्रकाश – पटना
सेजल – सीवान
वर्षा कुमारी – पटना
तेजस्वनी – बक्सर
साक्षी सिंह – पटना
प्रीति कुमारी – नालंदा
संस्कृति रूखियार – पटना
सिद्दी कुमारी – पटना
प्राची कुमारी – पटना
ओम प्रकाश ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस आयोजन ने राज्य में बालिका क्रिकेट के प्रति बढ़ती रुचि और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।