सोनपुर, 11 सितंबर 2024: सोनपुर के खेल मैदान पर 16 सितंबर को सुबह 9 बजे से 32वें जूनियर नेशनल बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया शुरू होगी। इस ट्रायल का आयोजन बालक और बालिका खिलाड़ियों के लिए किया जाएगा, जो आगामी जूनियर नेशनल बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे। यह प्रतियोगिता 2 से 6 अक्टूबर 2024 तक संगरूर, पंजाब में आयोजित की जाएगी।
बेसबॉल संघ की महासचिव मधु शर्मा ने इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्य कुमार और सौरव राज, राष्ट्रीय खिलाड़ी विष्णु कुमार रंजन, प्रिंसी कुमारी, और स्मिता कुमारी शामिल होंगे। मोनू कुमार को इस चयन प्रक्रिया का संयोजक नियुक्त किया गया है।
चयन प्रक्रिया की पूरी जिम्मेदारी प्रमोद कुमार, सहायक सचिव बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार को सौंप दी गई है। प्रमोद कुमार ने बालक और बालिका खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर ट्रायल में उपस्थित रहें और अपनी श्रेष्ठता का प्रदर्शन करें।






