KRIDA NEWS

बीसीए के फिजियो ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण समाप्त, अत्याधुनिक तकनीक से रूबरू हुए सपोर्ट स्टाफ

पटना: बीसीए कार्यालय में एन सी ए के ज़ोनल प्रमुख, चोट विशेषज्ञ सतीश कुमार के द्वारा दिया जा रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पत हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यकर्म में बीसीए के फिजीओ हेमेन्दु, कुन्दन कुमार, शहबाज़ आलम खान, रवि गोस्वामी तथा ट्रेनर अभिषेक आनंद, अमित सिन्हा, श्वेता सिंह और अर्चना कुमारी ने भाग लिया। यह सेमिनार एनसीए-बीसीसीआई फिजियो सतीश कुमार द्वारा बीसीए कार्यालय में खेल की चोट, विशेषकर क्रिकेट की चोट और उनकी रोकथाम के बारे में आयोजित किया गया।

श्री कुमार ने एसएनसी कोच यानी ट्रेनर और फिजियो को संबोधित करते हुए एनसीए और बीसीसीआई द्वारा उपयोग किए जाने वाले नवीनतम उपचार प्रोटोकॉल के बारे में विस्तार से बताया और सलाह दी कि बीसीए के सपोर्ट स्टाफ भी इस तकनीक का उपयोग करना सुनिश्चित करें, ताकि खिलाड़ियों को कम से कम चोट की समस्या का सामना करना पड़े और चोटिल खिलाड़ियों को चोट से उबरने में सहायक हो सके।

श्री कुमार ने नवीनतम एमएसके तकनीक, मैन्युअल थेरेपी, खिलाड़ी की रिकवरी, टेलीमेडिसिन के बारे में, खिलाड़ी का डेटा संग्रह, उनकी लोडिंग और अनलोडिंग, खिलाड़ी के खराब प्रदर्शन का कारण और क्रिकेट की चोट की रोकथाम के कई तरीकों के बारे में भी विस्तार से बताया। इस सेमिनार में फिटनेस तकनीकों के बारे में बताया कि कैसे एसएनसी कोच यानी ट्रेनर, फिजियो के साथ मिलकर काम करती है और एक साथ मिलकर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करती है।

उन्होंने विभिन्न फिटनेस तकनीकों जैसे 20 मीटर स्प्रिंट टेस्ट, एसएलजे टेस्ट, यो-यो इंटरमिटेंट रिकवरी टेस्ट लेवल वन, महिलाओं के लिए वीजे टेस्ट, महिलाओं के लिए माइल टाइम ट्रेल, पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए फिटनेस के राष्ट्रीय मानक चार्ट और फिटनेस के लिए कई अन्य परीक्षणों के उपयोग के बारे में अच्छी तरह से समझाया। .

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6: मानव रचना लायंस व जीएनआईओटी ब्लास्टर्स जीता

पटना: टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 में मानव रचना लायंस और जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने जीत दर्ज की।  मानव रचना लायंस ने बीआईएचईआर नाइटराइडर्स को 21 रन से हराया और जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स को 9 विकेट से हराकर जीत दर्ज की

पहला मैच
कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर ​शुक्रवार को मानव रचना लायंस बनाम बीआईएचईआर नाइटराइडर्स के बीच पहला मैच खेला गया।  नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। मानव रचना लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 153 रन बनाए। लायंस की ओर से सर्वाधिक 28 रन पियुष कुमार और रितिक राज ने 24 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी नाइटराइडर्स को कप्तान शान गोस्वमी ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन विकेट के दूसरे छोड़ पर कोई भी बल्लेबाज टि​क नहीं पाया। पांचवें व छठे पोजिशन पर खेलने आए सौरभ ने 30 और मो अतहर इमाम ने 21 रन जोड़ें। इसके बावजूद पूरी टीम 18.5 ओवर में 132 रन के स्कोर पर आउट हो गई। लायंस के सचिन कुमार को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
मानव रचना लायंस: आर्यन अरविंद सिंह 12, रितिक राज 24, सचिन 14, शिबू भूषण 10, पीयूष कुमार 28, मयंक 12, अतिरिक्त 40, विपुल 2/19, शान गोस्वामी 1/20, प्रेम 1/7, सौरभ कुमार 1/26.

बीआईएचईआर नाइटराइडर्स: 18.5 ओवर में 132 रन पर आलआउट, शान गोस्वमी 42, सौरभ कुमार 30, मो अतहर इमाम 21, अतिरिक्त 22, शिबू भूषण 2/27, देवराज 1/26, गोलू 2/15, मयंक कुमार 1/27, सचिन कुमार 2/14, अभय सिंह 1/13.

दूसरा मैच
दिन का दूसरा मैच आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स बनाम जीएनआईओटी ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला​ किया। लेकिन पूरी टीम 19.4 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। अमित ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। जवाब में ब्लास्टर ने एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को 13.3 ओवर में हासिल कर लिया। ओपनर बल्लेबाज आयुष्मान जैन नाबाद 20 रन, कप्तान अमन ने 38 रन का योगदान दिया। विजेता टीम के रवि कुमार को प्लेयर आफ द मैच प्रदान किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स: 19.4 ओवर में 89 रन पर आलआउट, आरव कुमार चंद्रा 10, अनिकेत प्रकाश 15, अमित कुमार 29, अतिरिक्त 9, विनय कुमार 1/10, करन कुमार 1/16, रोहित झा 1/9, अनूज कुमार झा 1/4, आयुष्मान जैन 1/3, सार्थक 1/2.

जीएनआईओटी ब्लास्टर्स: 13.3 ओवर में 1 विकेट पर 90 रन, आयुष्मान जैन् नाबाद 20, अमन कुमार 38, अतिरिक्त 27, हिमांशु 1/31.

Read More

10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट: बिहार की बालक और बालिका टीमों ने फाइनल में बनाई जगह

देवघर: 10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में बिहार की टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बालक और बालिका दोनों वर्गों में बिहार की टीमें सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश को पराजित कर खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं।

बालक वर्ग: कार्तिक और आदित्य की विस्फोटक पारियों ने दिलाई जीत
सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार का सामना उत्तर प्रदेश से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार के खिलाड़ी मैदान पर छक्कों और चौकों की बरसात करते नजर आए। 8 ओवर में बिहार ने 145 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कार्तिक ने 52 और आदित्य ने 72 रन की आतिशी पारियां खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम दबाव में आ गई और बिहार ने यह मुकाबला 90 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

बालिका वर्ग: बिहार की टीम ने यूपी को रौंदा
बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में बिहार की टीम पूरी तरह से दबदबा बनाए हुए दिखी। उत्तर प्रदेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 26 रन ही बना सकी। 27 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार की बेटियों ने मात्र 2.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया।

राज्य में उत्साह की लहर
बिहार की दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन से राज्य के खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर है। फाइनल में पहुंचने पर टीम के कोच और खेल संघ के पदाधिकारियों ने दोनों टीमों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी इसी तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेंगे।दोनों टीमों के खिलाड़ियों को फाइनल मैच के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में पहुंची आरबीएनवाईएसी और पेसू की टीम

पटना, 2 अप्रैल। पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग (सुपर सिक्स) के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैचों में आरबीएनवाईएसी और पेसू ने जीत हासिल की। इस जीत के साथ आरबीएनवाईएसी और पेसू ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। ईआरसीसी की टीम भी सेमीफाइनल पहुंच चुकी है।

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेलगे गए मैच में आरबीएनवाईएसी ने अधिकारी इलेवन को 101 रन और पेसू ने राइजिंग स्टार को दस विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के रौनित (आरबीएनवाईएसी) और शशीम राठौर (पेसू) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आरबीएनवाईएसी की जीत

आरबीएनवाईएसी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन बनाये। रौनित ने मात्र 53 गेंदों में 108 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और 5 चौके शामिल थे। हर्ष राज ने 61 रन, इंद्रजीत कुमार ने 24, सिद्धांत विजय ने 38, मोहम्मद शहबाज अनवर ने नाबाद 27 और नंदकिशोर ने 16 रन बनाये।
अधिकारी इलेवन की ओर से आकाश राज और रौशन कुमार ने 2-2, मलय राज ने 3 और नीरज सिंह और प्रभाकर कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

290 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिकारी इलेवन की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम उबर नहीं सकी। कप्तान कुमार रजनीश ने 52 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि अमन अविनाश (54) और आकाश राज (35) ने कुछ हद तक मुकाबले को संभालने की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य बहुत बड़ा था। आरबीएनवाईएसी की ओर से उत्कर्ष कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। वहीं सिद्धांत विजय ने 3 विकेट झटके। शहबाज अनवर ने 2 और श्लोक कुमार ने 1 विकेट चटकाये।

पेसू का तूफानी प्रदर्शन

ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राइजिंग स्टार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में 118 रन बनाये। टीम के लिए कप्तान अमन राज ने 65 रन की जिम्मेदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला। पेसू की ओर से अभिजीत साकेत ने 3 विकेट लेकर शुरुआत में झटके दिए, जबकि राहुल राठौर और शशीम राठौर ने 2-2 विकेट लेकर विपक्ष को दबाव में बनाए रखा।

119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेसू टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। पीयूष कुमार सिंह और शशीम राठौर की ओपनिंग जोड़ी ने राइजिंग स्टार के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए मात्र 9.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। पीयूष कुमार सिंह ने 50 रन और शशीम राठौर ने 61 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली।

संक्षिप्त स्कोर

पहला मैच
आरबीएनवाईएसी : 40 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन, इंद्रजीत कुमार 24, सिद्धांत विजय 38, रौनित 108, हर्ष राज 61, नंदकिशोर 16, शहबाज अनवर नाबाद 27, आकाश राज 2/46, मलय राज 3/37, रौशन कुमार 2/51, नीरज सिंह 1/53, प्रभाकर 1/85

अधिकारी इलेवन : 27.4 ओवर में 188 रन, कुमार रजनीश 52, आकाश राज 35, अमन अविनाश 54, पुलक 15, रौशन कुमार 23, शहबाज अनवर 2/37, उत्कर्ष कुमार 4/53, श्लोक कुमार 1/9, सिद्धांत विजय 3/56

दूसरा मैच

राइजिंग स्टार : 29.5 ओवर में 118 रन पर ऑल आउट, अगस्त्या आनंद 10, केशव 11, अमन राज 65, अभिजीत साकेत 3/22, पवन कुमार 1/32, शशीम राठौर 2/37, राहुल राठौर 2/11, निखिलेश रंजन 1/5,पंकज कुमार 1/10

पेसू : 9.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 122 रन, पीयूष कुमार सिंह नाबाद 50, शशीम राठौर नाबाद 61, अतिरिक्त 11.

Read More

सरदार पटेल एकादश की विजयी शुरुआत, दयानंद सिंह स्मृति महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़

खगौल: दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खगौल स्थित मैदान पर शानदार आगाज़ हुआ, जहां पहले ही दिन सरदार पटेल एकादश ने जीत दर्ज कर अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की।

 

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.