पटना, 2 अगस्त। सिपाही भगत स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेल दिवस के अवसर ओपन माइंड ए बिरला स्कूल, दानापुर में सिपाही भगत खेल सम्मान समारोह का आयोजन 27 अगस्त को आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए ओपन माइंड ए बिरला स्कूल, दानापुर के निदेशक अमन कुमार ने बताया कि इस सम्मान समारोह में पटना जिला के महिला क्रिकेटरों, क्रिकेट प्रशिक्षकों समेत अन्य खेलों की महिला व पुरुष खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि सिपाही भगत स्पोट्र्स फाउंडेशन हमेशा सामाजिक कार्य करने में आगे रहा है। पिछले वर्ष से इस खेल सम्मान समारोह को शुरू किया है। विगत वर्षों में कई खेल आयोजनों का सफल आयोजन कराया जा चुका है। इसी महीने में इंटर स्कूल खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन कराने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार में महिला क्रिकेट समेत अन्य खेलों की महिला खिलाड़ी बेहतर खेल दिखा कर राज्य का नाम रौशन कर रही हैं। बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह ओलंपिक खेलने गई है। हमारा प्रयास है कि इस सम्मान से बिहार के खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा पैदा की जाए जो आने वाले दिनों में बिहार की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
अमन कुमार ने कहा कि हाल के वर्षों में ओलंपिक से लेकर एशियाड में भारत के खिलाड़ियों ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ओपन माइंड ए बिरला स्कूल, दानापुर एक बेहतरीन शिक्षण संस्थान होने के नाते अपने सामाजिक दायित्व को भी समझता है और उसी के तहत सामाजिक कार्यों में इसका योगदान काफी रहता है।
ओपन माइंड ए बिरला स्कूल, दानापुर के प्राचार्य पलजिंदर पाल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में खो-खो के अलावा कई खेल आयोजन हमारे संस्था द्वारा कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य न केवल अपने स्कूल में खेल का बेहतर माहौल पैदा करना बल्कि पूरे सूबे में खेल का बेहतर माहौल बनाना है। खेल से न केवल शारीरिक बल्कि सामाजिक और मानसिक विकास भी होता है। इस कड़ी में कई कार्य किये जा रहे हैं। आने वाले दिनों में ओपन माइंड ए बिरला स्कूल, दानापुर के परिसर में और परिसर से बाहर सिपाही भगत फाउंडेशन की ओर से कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में महिला खिलाड़ियों के विकास के लिए सिपाही भगत फाउंडेशन कार्य करेगा।


ट्रायल प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को पटना जिला के स्कूलों का छात्र होना अनिवार्य है। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल के अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र साथ लेकर भाग लेने हेतू ट्रायल स्थल पर आयेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रायल के दौरान किसी भी खिलाड़ी के लिए बाहरी हस्तक्षेप अयोग्यता की श्रेणी में आयेगा।


