KRIDA NEWS

BCA द्वारा बैन किए जाने पर खिलाड़ियों कहा- अगर हक लड़ाई लड़ना संघ विरोधी है तो ऐसे कार्य करते रहेंगे

पटना, 18 अगस्त। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की वार्षिक आमसभा की बैठक रविवार को राजधानी पटना के एक होटल में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान यह फैसला लिया कि कुमार रजनीश, हिमांशु हरि और प्रतीक कुमार (अधिवक्ता सह क्रिकेटर) संघ विरोधी कार्य कर रहे हैं जिसके कारण इन तीनों पर दो साल का बैन लगाया जाए।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया मैनेजर द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अधिवक्ता राजेश कुमार ने कुमार रजनीश, हिमांशु हरि और प्रतीक कुमार के द्वारा किए जा रहे संघ विरोधी गतिविधि पर सदन का ध्यान आकृष्ट किया और कहा कि सदन को इस प्रकार की अवांछित गतिविधि पर निर्णय लिए जाने की जरूरत है। इस पर सदन ने ध्वनिमत से इन खिलाड़ियों को दो वर्ष के लिए निलंबित करने का निर्णय किया।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के इस फैसले के बाद इन तीनों खिलाड़ियों ने क्रीड़ा न्यूज से बातचीत में कहा कि हक लड़ाई लड़ना संघ विरोधी है तो सही है। ऐसे कार्य और होंगे और लड़ाई जारी रहेगी।

पेशे से अधिवक्ता क्रिकेटर प्रतीक कुमार ने कहा कि संघ विरोधी का क्या परिभाषा है। मैं पेशे से अधिवक्ता हूं और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ कोई केस अगर मैं लड़ रहा हूं तो क्या यह संघ विरोधी हो गया। उन्होंने कहा कि आज तक के अपने क्रिकेट कैरियर में मैंने कभी भी ना पटना जिला क्रिकेट संघ या बिहार क्रिकेट संघ के किसी पदाधिकारी पर कोई टीका टिप्पणी की है। न कभी मैच में कोई अभद्र व्यवहार किया है तो संघ विरोधी कैसे हो गया। अगर इसका कोई सबूत दिखा दे तो जानूं। उन्होंने कहा कि संघों के पदाधिकारियों ने तो मेरे क्रिकेट कैरियर को तबाह कर दिया है अब उन्हें मेरे पेशे से जलन होने लगी है। मैं कैसे इस पेशे में आगे बढ़ रहा हूं। अगर जो कुछ हो लड़ाई जारी रहेगी। प्रतीक कुमार उच्च न्यायालय और व्यवहार न्यायालय के जाने माने अधिवक्ता हैं।

रणजी खिलाड़ी सह भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु हरि ने कहा कि बीसीए और पीडीसीए के पदाधिकारी काफी कमजोर हैं। वे गलत करते हैं और उनके गलत कार्यों के खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो बैन करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बैन से बिहार के क्रिकेटर डरने वाले नहीं हैं। उनके गलत कार्यों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और सबों की पोल खोलूंगा।

रणजी खिलाड़ी कुमार रजनीश ने कहा कि हर बार ये बैन का डर दिखाते हैं। हम सभी इसके आदतन हो गए हैं। हमने इनसे गलत कार्यों को लेकर इनसे सवाल दागे हैं। इनके खिलाफ सड़क से लेकर न्यायालय में लड़ाई लड़ रहे हैं। इन्हें डर लगता है कि आने वाले दिनों में खिलाड़ियों की एकता हमारे लिए संकट पैदा ना कर दे इसीलिए बैन का डर दिखा रहे हैं। गलत होगा तो आवाज उठेगी जिसे दबाना मुश्किल होगा। इनके गलत कार्यों के खिलाफ जन आंदोलन होगा और इन्हें तगड़ा जवाब दिया जायेगा।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की रोमांचक जीत, बीसीसीए रॉयल को 1 विकेट से हराया

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए बीसीसीए रॉयल को 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीसीए रॉयल की टीम 32 ओवर में 138 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान प्रियंशु (07) ने 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि करण पटेल रंजन ने 21 रन और अन्य बल्लेबाजों ने छोटे-छोटे योगदान दिए। टीम को अतिरिक्त रनों (30) का भी फायदा मिला। डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में राज डांगी और सार्थक सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके। वहीं आशीष रंजन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए, जिससे बीसीसीए रॉयल की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की टीम की शुरुआत लड़खड़ाती रही, लेकिन कप्तान रिटिक ने 40 रनों की जिम्मेदार पारी खेलकर टीम को संभाला। अंत के ओवरों में कौशिक राजपूत ने नाबाद 26 रनों की तेज पारी खेली और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। डी.एस.ए. की टीम ने 25.4 ओवर में 9 विकेट खोकर 139 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। बीसीसीए रॉयल की ओर से गेंदबाजी में रोहित रंजन ने 3 विकेट, जबकि रुद्र कुमार और प्रियंशु ने 1-1 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम जीत से चूक गई।

Read More

9वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता: बिहार टीम जयपुर रवाना, 22 से शुरू होंगे मुकाबले

बिहार: 9वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार राज्य टेनिस क्रिकेट टीम को जयपुर (राजस्थान) के लिए रवाना किया गया। गया बिहार टेनिस क्रिकेट संघ की ओर से चयनित 16 खिलाड़ियों की टीम को संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

इस अवसर पर बिहार राज्य टेनिस क्रिकेट संघ के सचिव रंजीत राज ने चयनित खिलाड़ियों को टीम जर्सी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए राज्य का नाम रोशन करने की अपील की।

प्रतियोगिता के मुकाबले 22 मार्च से 25 मार्च तक जयपुर के क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे, जहां बिहार टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम कोच गुलशन कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ी जयपुर के लिए रवाना हुए।

इस मौके पर गया और पटना जिला टेनिस क्रिकेट संघ के पदाधिकारी तथा ऑब्जर्वर आदित्य कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टीम : गुलशन कुमार, पीयूष कुमार, साहिल राज, अमित कुमार, कुंदन कुमार, अभिजीत राज, आदित्य राज, प्रिंस राज, अरव राज, शुभम कुमार, हिमांशु कुमार, विशेष कुमार, अभिनव गिरी, विकी कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार एवं गौतम।

संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करेगी।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग की सभी तैयारियां पूरी, कल होगा शानदार आगाज

पटना, 21 मार्च। टर्निंग प्वाइंट के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड (खेमनीचक) पर 22 मार्च यानी रविवार को कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 का शानदार आगाज होगा।

यह जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष सह टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा ने बताया कि उद्घाटन के मौके पर अंडर-15 वर्ग का मुकाबला खेला जायेगा। उद्घाटन मैच मानव रचना लायंस बनाम वीजीयू थंडरबोल्ट के बीच खेला जायेगा। उद्घाटन के अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।

आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मैदान को सजाया और संवारा गया है, पिच को बेहतर तरीके से तैयार किया गया है।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। उद्घाटन के दिन खिलाड़ियों का परिचय से लेकर मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलेगा।

Read More

ECWA CPL 2026: भव्य समारोह में टीमों की जर्सी का लोकार्पण, 22 मार्च से शुरू होंगे मुकाबले

पटना, 21 मार्च 2026: Educational Counsellor Welfare Association (ECWA) के तत्वावधान में आयोजित ECWA CPL 2026 के तहत शनिवार को राजधानी पटना में एक भव्य समारोह में सभी टीमों की जर्सी का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम उत्साह, गरिमा और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें सोसायटी से जुड़े सैकड़ों शिक्षाविदों की सम्मानजनक उपस्थिति रही।

इस अवसर पर आयोजकों ने जानकारी दी कि ECWA CPL 2026 के प्रारंभिक मुकाबले 22 मार्च से श्री कृष्णा क्रिकेट अकादमी, पटना में खेले जाएंगे। यह प्रतियोगिता शिक्षाविदों के बीच खेल भावना, आपसी समन्वय और टीम स्पिरिट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

जर्सी लोकार्पण समारोह में सभी चारों टीमों के कप्तानों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। वरियर्स टीम के कप्तान कौशल राजपूत, चैलेंजर्स टीम के कप्तान अभिषेक कुमार, राइडर्स टीम के कप्तान गुलशन राज और सुपरजाइंट्स टीम के कप्तान कुमार राजीव ने मंच पर एक साथ आकर टीमों की जर्सी का अनावरण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल बताया। वक्ताओं ने कहा कि ECWA द्वारा इस तरह के आयोजन न केवल खेल को बढ़ावा देते हैं, बल्कि शिक्षाविदों के बीच एकता, सहयोग और आपसी सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।

आयोजकों ने उम्मीद जताई कि ECWA CPL 2026 आने वाले दिनों में रोमांचक मुकाबलों के साथ एक सफल और यादगार टूर्नामेंट साबित होगा।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.