KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे ◆ 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया ◆ 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
◆
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

क्रिकेटर स्वर्णिमा चक्रवर्ती को बिशप स्कॉट ग्रुप ऑफ स्कूल ने किया किट स्पांसर

पटना, 23 जुलाई। बिहार की स्टार महिला क्रिकेटर स्वर्णिमा चक्रवर्ती को बिशप स्कॉट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, पटना ने किट स्पांसर किया है। मंगलवार को स्कूल परिसर में बिशप स्कॉट ग्रुप ऑफ स्कूल की डॉ. शालिनी सिंह, निदेशक अभिषेक सिंह, निदेशक अच्युत केआर सिंह, निदेशिका श्रीमती नूतन सिंह, निदेशिका सुश्री मृगया सिंह और प्रिंसिपल श्रीमती विशाखा सिन्हा ने एक सादे समारोह में स्वर्णिमा चक्रवर्ती को किट प्रदान किया और उनके सुखमय खेल कैरियर व जीवन की कामना की।

स्वर्णिमा चक्रवर्ती का अबतक का क्रिकेट व खेल कैरियर काफी अच्छा रहा है। स्वर्णिमा ने बीसीसीआई के टूर्नामेंट के लिए बिहार राज्य अंडर 19 महिला टीम, बिहार अंडर 23 टीम और सीनियर राज्य महिला क्रिकेट टीम में बिहार का प्रतिनिधित्व किया है।
वह वर्तमान में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए राज्य अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की हैं। हाल में आयोजित पटना जिला वीमेंस क्रिकेट लीग में इनका परफॉरमेंस शानदार रहा। साथ ही इन्होंने लीग में खेलने वाली एक टीम का नेतृत्व भी किया।

विभिन्न पंजीकृत टूर्नामेंटों में प्लेयर ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड, बेस्ट बैटर अवार्ड का पुरस्कार भी जीता है। क्रिकेट के अलावा स्वर्णिमा स्क्वैश भी खेलती हैं। वह वर्तमान में स्क्वैश में अंडर-19 कैटेमरी की बिहार चैंपियन हैं। बिशप स्कॉट गर्ल्स स्कूल की बारहवीं कक्षा की छात्रा स्वर्णिमा ने कहा कि यह सम्मान मुझे और भी अच्छा खेलने में प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने स्कूल का शुक्रगुजार करती हूं।

स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती विशाखा सिन्हा और सभी निदेशकों यह उम्मीद जताई कि स्वर्णिमा भविष्य में खेल के दुनिया में और नाम करेंगी साथ में बिशप स्कॉट के जो भी बच्चे अगर किसी भी खेल में राज्य खेलेगी तो उन्हें भी स्कूल की तरफ से हर संभव मदद किया जायेगा। इन सबों ने कहा कि बिशप स्कॉट ग्रुप ऑफ स्कूल के जितने भी स्कूल हैं वहां न केवल पढ़ाई बेहतर होती है बल्कि छात्र व छात्राओं को खेल के अलावा अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। स्कूल को स्वर्णिमा जैसे छात्र व छात्राओं पर गर्व है जो स्कूल का नाम रौशन कर रहे हैं।

Read More

पटना प्रमंडल की अंडर-19 क्रिकेट टीम घोषित, अमित कुमार को मिली मुख्य कोच की जिम्मेदारी

पटना। आगामी राज्यस्तरीय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पटना प्रमंडल की टीम की घोषणा कर दी गयी है. प्रतियोगिता का आयोजन बेगूसराय में किया जाएगा. टीम में 16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जबकि अमित कुमार को मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

टीम की कमान दिवाकर कुमार को दी गयी है. कुमार शान, अभिज्ञान आनंद, आदित्य सहाय, अमन कुमार, हरिओम चौबे, प्रिंस कुमार, विशाल कुमार (विकेटकीपर), अभिनव अकेला, नीरू कुमार गुप्ता, प्रशांत कुमार, शाश्वत राज, हिमांशु कुमार, ऋषभ, आर्यन कृष्णा और स्वश्रीत त्रिपाठी टीम के अन्य सदस्य हैं.

मुख्य कोच अमित कुमार ने कहा, “मुझे जो जिम्मेदारी दी गयी है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा. टीम के खिलाड़ियों को लगातार मोटिवेट करने के साथ उनके अंदर जीत का जज्बा पैदा करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास रहेगा. हमारा लक्ष्य खिलाड़ियों से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाना और पटना प्रमंडल को प्रतियोगिता में बेहतर स्थिति में पहुंचाना है.”

प्रतियोगिता के लिए टीम प्रबंधन जल्द ही खिलाड़ियों की तैयारियों को अंतिम रूप देगा. पटना प्रमंडल की टीम से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.

Read More

पटना में जुटेंगे देश के 29 राज्यों के कबड्डी सितारे, PKL की फ्रेंचाइजी लगाएंगी खिलाड़ियों पर दांव

पटना. राजधानी पटना में एक नवंबर से कबड्डी का रोमांच अपने चरम पर होगा. पाटलिपुत्र खेल परिसर में चार दिनों तक देश के युवा कबड्डी खिलाड़ियों की टक्कर देखने को मिलेगी. यहां 52वीं जूनियर राष्ट्रीय बालक कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है. अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बिहार राज्य कबड्डी संघ और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की संयुक्त मेजबानी में होने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर की 29 टीमें हिस्सा लेंगी.

प्रतियोगिता का उद्घाटन एक नवंबर को दोपहर तीन बजे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे. उद्घाटन समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह समेत खेल जगत से जुड़े कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहेंगे. चार नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता के मुकाबले दो कोर्ट पर खेले जाएंगे.

पटना में खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका, PKL की फ्रेंचाइजी की नजर

यह चैंपियनशिप सिर्फ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता नहीं होगी, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए अपने करियर को नई दिशा देने का बड़ा मंच भी बनेगी. प्रतियोगिता के दौरान प्रो कबड्डी लीग की विभिन्न फ्रेंचाइजी के स्काउट, प्रशिक्षक और टीम मैनेजमेंट से जुड़े सदस्य पटना पहुंचेंगे. उनकी नजर खास तौर पर ऐसे खिलाड़ियों पर होगी, जो आने वाले समय में प्रो कबड्डी के मंच पर अपनी जगह बना सकते हैं.

मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन, तकनीक, फिटनेस और खेल की समझ पर नजर रखी जाएगी. यानी पाटलिपुत्र खेल परिसर में होने वाला प्रदर्शन कई खिलाड़ियों के लिए सीधे प्रो कबड्डी लीग तक पहुंचने का रास्ता खोल सकता है.

जूनियर इंडिया की टीम में जगह बनाने का भी मौका

इस चैंपियनशिप का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि यहां जूनियर भारतीय कबड्डी टीम के संभावित खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा. अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसके लिए तीन सदस्यीय समिति पटना भेजने का फैसला किया है.

समिति में भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व प्रशिक्षक ई. भास्करन, अर्जुन पुरस्कार विजेता मनजीत चिल्लर और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिशांत देवारिकर शामिल होंगे. ऐसे में देश के युवा खिलाड़ियों के पास चार दिनों के इस टूर्नामेंट में खुद को साबित कर राष्ट्रीय टीम की दौड़ में शामिल होने का मौका होगा.

कबड्डी के बड़े नाम भी पटना में रहेंगे मौजूद

प्रतियोगिता में कबड्डी जगत के कई बड़े नाम भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आएंगे. कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम का हिस्सा रह चुकीं रिया कुमारी के अलावा द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित बलवान सिंह भी प्रतियोगिता में शामिल होंगे.

बलवान सिंह 2026 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक रहे हैं. भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के खिलाड़ी अर्जुन देशवाल और बिहार के प्रो कबड्डी खिलाड़ी संदीप कुमार की मौजूदगी भी प्रतियोगिता के आकर्षण को बढ़ाएगी.

50 तकनीकी अधिकारी संभालेंगे प्रतियोगिता

प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन की जिम्मेदारी अनुभवी अधिकारियों को दी गई है. अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जगदीश्वर यादव को तकनीकी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी राणा रंजीत सिंह को कंपीटिशन मैनेजर बनाया गया है. प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए कुल 50 तकनीकी अधिकारियों की तैनाती की गई है.

चार दिनों तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में 464 खिलाड़ी और प्रशिक्षक तथा 50 तकनीकी पदाधिकारी समेत करीब 615 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था पाटलिपुत्र खेल परिसर के छात्रावास और होटलों में की गई है, जबकि भोजन की व्यवस्था खेल परिसर में ही की गई है.

राजगीर में एक महीने तक तैयार हुई बिहार टीम

मेजबान बिहार की टीम भी प्रतियोगिता के लिए तैयार है. टीम की तैयारी के लिए राजगीर में एक महीने का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया. शिविर में खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक, खेल कौशल और आपसी तालमेल पर विशेष ध्यान दिया गया.

बिहार टीम:

रवि कुमार (बेगूसराय) — कप्तान

दीपक कुमार (बक्सर)

अंशु कुमार (पटना)

शुभम कुमार (सारण)

आदित्य कुमार सिंह (सारण)

आदर्श कुमार (बेगूसराय)

पीयूष राज (रोहतास)

केशव कुमार (समस्तीपुर)

रितेश कुमार (पटना)

अभिनव कुमार सिंह (अररिया)

संदीप यादव (बक्सर)

रवि रंजन कुमार (बक्सर)

रितिक कुमार (पटना)

अमन राज (भोजपुर)

कोच: रमेश कुमार यादव

सहायक कोच: आनंद कुमार सिंह

Read More

सारण प्रमंडल अंडर-16 टीम के लिए 18 को छपरा में ट्रायल, सारण-सीवान और गोपालगंज के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

छपरा (सारण). पटना के ऊर्जा स्टेडियम में दिसंबर में होने वाले सवेरा पी.आई.आर. पांड्या वाटिका इंटर डिवीजनल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सारण प्रमंडल की टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके लिए 18 तारीख को छपरा में अंडर-16 खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया जायेगा. ट्रायल में सारण, सीवान और गोपालगंज जिले के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे.

छपरा में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने ट्रायल और टीम चयन की जानकारी दी. बताया गया कि तीनों जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ट्रायल में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. प्रदर्शन, फिटनेस और तकनीकी दक्षता के आधार पर सारण प्रमंडल की टीम का चयन किया जायेगा. चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी रखने की बात भी आयोजन समिति की ओर से कही गयी.

चयनित टीम दिसंबर में पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित इंटर डिवीजनल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में सारण प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेगी. टूर्नामेंट में अलग-अलग प्रमंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी.

आयोजकों ने सारण, सीवान और गोपालगंज के अंडर-16 क्रिकेट खिलाड़ियों से अपील की है कि वे 18 तारीख को निर्धारित समय पर छपरा पहुंचकर ट्रायल में हिस्सा लें. आयोजन समिति के अनुसार, यह ट्रायल युवा खिलाड़ियों को प्रमंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर देगा.

प्रेस वार्ता में प्रतियोगिता के सचिव पंकज मिश्रा, उपाध्यक्ष रितेश रंजन, सहायक सचिव राज किशोर, अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, संयोजक कैसर अनवर और मुख्य चयनकर्ता राहुल कुमार समेत अन्य खेल प्रेमी एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Read More

अहमदाबाद में बिहार के जयेश मिश्रा का कमाल, वेस्टर्न एशियन अंडर-16 रैपिड शतरंज में जीता स्वर्ण

पटना/अहमदाबाद. बिहार के युवा शतरंज खिलाड़ी जयेश मिश्रा ने अहमदाबाद में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टर्न एशियन अंडर-16 रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीत लिया. राजपथ क्लब में आयोजित इस प्रतियोगिता में जयेश ने सात चक्रों में पांच जीत और एक ड्रॉ के साथ 5.5 अंक हासिल कर खिताब अपने नाम किया.

जयेश ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया. सात चक्रों में उन्होंने सिर्फ एक मुकाबला ड्रॉ खेला, जबकि पांच बाजियों में जीत दर्ज की. उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें प्रतियोगिता के शीर्ष पर पहुंचाया और बिहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में गौरव दिलाया.

ब्लिट्ज में भी शानदार प्रदर्शन

रैपिड के अलावा जयेश ने इसी प्रतियोगिता की ब्लिट्ज स्पर्धा में भी दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने यहां चौथा स्थान हासिल किया. ब्लिट्ज में उनके प्रदर्शन का असर रेटिंग पर भी पड़ा और उनके ब्लिट्ज रेटिंग खाते में 90 से अधिक अंकों की बढ़ोतरी दर्ज हुई.

दरभंगा के रहने वाले जयेश की इस उपलब्धि को बिहार की शतरंज प्रतिभाओं के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल पेश की है.

जयेश की इस सफलता पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन, अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, दक्षिण एशिया शतरंज परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, अंतरिम सचिव विपल सुभाषी समेत राज्य शतरंज संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.