Delhi Capitals की स्कोटिंग टीम की नजर अब बिहार के खिलाड़ियों पर है। जिसके लिए दिल्ली कैपिटल्स ने पटना के अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी के साथ टाई अप कर लिया है। अब खिलाड़ियों को एक नए मुकाम देने के लिए अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी भी प्रतिबद्ध है। Delhi Capitals Alpha Cricket Academy के साथ मिलकर 6 और 7 जुलाई को खिलाड़ियों के लिए एक भव्य ट्रायल का आयोजन किया है।
अल्फा स्पोर्ट्स से टाई अप के बाद बिहार के खिलाड़ियों को काफी फायदा होने वाला है। इसमें सभी लेवल के खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। अंडर-8 से अंडर-12 तक खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल में रखा जाएगा। इनको तैयार करने का जिम्मा अब दिल्ली कैपिटल्स उठाएगी। वहीं अंडर-13 से अंडर-16 तक के खिलाड़ियों को डेवलपमेंट फेज में रखा जाएगा। उसके बाद अंडर-16 से अंडर-19 के खिलाड़ियों को जोनल एक्सीलेंस में रखा जाएगा। उसके ऊपर अंडर-19 से अंडर-23 तक खिलाड़ियों को डीसीए टीम में शामिल किया जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 6 जुलाई को लड़कियों के ट्रायल का आयोजन किया गया है। जबकि लड़कों का ट्रायल 7 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल दिल्ली कैपिटल्स अल्फा क्रिकेट एकेडमी, बलुआ, अहमदपुर, पटना में आयोजित किया जाएगा। इस ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को 199 रुपए देकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद ही खिलाड़ी इस ट्रायल में शामिल हो सकते हैं।
इस ट्रायल से जुड़ी जानकारी के लिए आप www.delhicapitals.in पर जाकर देख सकते हैं या फिर 9102885444 पर संपर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस ट्रायल में भाग लेकर आप दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़ सकते हैं। अगर आप में हुनर तो उसको मंच देकर दिल्ली कैपिटल्स अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी। 6 और 7 जुलाई को ट्रायल देकर आप देखा सकते है अपनी प्रतिभा।


ट्रायल प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को पटना जिला के स्कूलों का छात्र होना अनिवार्य है। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल के अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र साथ लेकर भाग लेने हेतू ट्रायल स्थल पर आयेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रायल के दौरान किसी भी खिलाड़ी के लिए बाहरी हस्तक्षेप अयोग्यता की श्रेणी में आयेगा।


