KRIDA NEWS

BCA U-16 श्यामल सिन्हा टूर्नामेंट में मगध जोन की चैंपियन बनी गया की टीम, जहानाबाद को रोमांचक मुकाबले में 5 रनों से हराया

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे श्यामल सिन्हा अंडर-16 क्रिकेट में गया ने जहानाबाद को रोमांचक मुकाबले में 5 रनों से हराया। इस जीत के साथ नालंदा जिले में चल रहे अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में गया ने लगातार चौथी जीत हासिल करते हुए जोन चैंपियन भी बनी।

गया के कप्तान प्रीतम राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गया की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। जिसमें आयूष ने 68, प्रीतम ने 43, पवन ने 25, आदर्श ने 16 और सत्यम देव ने 13 रन बनाए। जहानाबाद के लिए गेंदबाजी करते हुए राज कमल ने 3, आदित्य नाथ ने 2, आयूष ने 1 और शान ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी जहानाबाद की टीम सभी विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी। जहानाबाद ने इस मुकाबले को 5 रनों से गंवा दिया। जिसमें सन्नी ने 62, अंकुल ने 30, कुमार शान ने 28, आयूष ने 21 और राज कमल ने 26 रन बनाए लेकिन अपने टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं रह सके। गया की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजा कुमार ने तीन विकेट प्राप्त किया और शिवम राज ने भी तीन विकेट प्राप्त किया।

जोन चैंपियन होने के बाद गया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पुलस्कार सिंह, उपाध्यक्ष दिवेश आनंद, सचिव असद शाहीन, उपसचिव अशोक यादव कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार तिवारी, लिली कुमार आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी और साथ ही साथ टीम के कोच सुभाष कुमार को और टीम मैनेजर दिलीप शर्मा को शुभकामनाएं दी।

Read More

नवादा का विजयी अभियान जारी, शेखपुरा को 8 विकेट से रौंद दर्ज की लगातार दूसरी जीत

पावापुरी (नालंदा): बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के तहत आयोजित बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) में नवादा का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में नवादा ने शेखपुरा को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में पावापुरी खेल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में शेखपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। टीम की ओर से अर्णव ने शानदार 99 रन की पारी खेली, जबकि सचिन ने 61 रन का योगदान दिया। इसके अलावा पीयूष ने 17 और संजीव ने 12 रन बनाए। नवादा की ओर से गेंदबाजी में इशू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। वहीं सचिन ने 40 रन देकर 3 विकेट और अभिनव ने 30 रन पर 2 विकेट हासिल किए।

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और महज 26.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नवादा की ओर से सूरज ने 76 रन, हर्ष ने 77 रन और सुभाष ने नाबाद 54 रन की शानदार पारियां खेलीं, जिससे टीम ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। शेखपुरा की ओर से आशीष और गौरव को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए नवादा के इशू कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा प्रसाद यादव, नवादा के सचिव मनीष आनंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अब टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 3 अप्रैल को शेखपुरा और गया के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है।

Read More

मगध जोन में बीसीए U-19 ट्रॉफी का आगाज, अमन के 6 विकेट से नवादा की नालंदा पर शानदार जीत

पावापुरी (नालंदा): बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के तहत बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) का भव्य आगाज़ बुधवार को पावापुरी खेल मैदान में हुआ। उद्घाटन मुकाबले में नवादा ने नालंदा को 5 विकेट से हराकर विजयी शुरुआत की। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए नवादा के अमन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा की टीम 37.2 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सौरव ने 29 रन, विनीत ने 26 रन, तेज प्रताप ने 18 रन, अंकित सौरव ने 16 रन, आरव ने 14 रन और अभिनव ने 11 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाजी में अमन ने कहर बरपाते हुए 28 रन देकर 6 विकेट झटके और नालंदा की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। अंश ने 38 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि सत्या और साहिल को एक-एक सफलता मिली।

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम ने 27 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से सुरज ने 37 रन, हर्ष ने 31 रन, सुभाष ने 21 रन, इशू ने 20 रन और विक्रम ने 21 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। नालंदा की ओर से गेंदबाजी में अरुणेश वर्मा ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि तेज प्रताप ने 51 रन देकर 2 विकेट झटके, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, नवादा के सचिव मनीष आनंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 2 अप्रैल को शेखपुरा और नवादा के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है।

Read More

राजीव का तूफान, जावेद-रंजीत का कमाल; इंजीनियरिंग विभाग की 181 रन से धमाकेदार जीत

सोनपुर: पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में चल रहे अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने वाणिज्य विभाग को 181 रनों के बड़े अंतर से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। मैच में इंजीनियरिंग के बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए और फिर गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत सुनिश्चित की।

टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने उतरी वाणिज्य विभाग की टीम ने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की। मनीष कुमार सिंह की घातक गेंदबाजी के चलते इंजीनियरिंग विभाग के दो बल्लेबाज महज 18 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद मैच का रुख पूरी तरह बदल गया।

इंजीनियरिंग विभाग की ओर से रंजीत ने 52 रन, राज कुमार ने 45 रन और जावेद ने 67 रनों की शानदार पारियां खेलीं। इसके बाद राजीव ने तो जैसे तूफान ला दिया। उन्होंने मात्र 18 गेंदों में नाबाद 63 रन ठोकते हुए पारी को विस्फोटक अंदाज में समाप्त किया। इन दमदार पारियों के दम पर इंजीनियरिंग विभाग ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 268 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।वाणिज्य विभाग की ओर से मनीष कुमार सिंह, सुमित, मिथिलेश, प्रदीप मौर्य और अभिनव राज ने एक-एक विकेट हासिल किया।

269 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाणिज्य विभाग की टीम ने पावरप्ले में 2 विकेट पर 38 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम दबाव में बिखर गई। निर्धारित 20 ओवर में टीम 7 विकेट पर सिर्फ 87 रन ही बना सकी। वाणिज्य विभाग की ओर से मनीष ने 24 रन और अमित ने 21 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सके। इंजीनियरिंग विभाग की गेंदबाजी में राजीव और उस्मान अली ने 2-2 विकेट झटके, जबकि कुंदन, जावेद और सुधीर ने एक-एक विकेट लेकर टीम को शानदार जीत दिलाई।

बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन के लिए राजीव को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 18 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी हासिल किए। इस जीत के साथ इंजीनियरिंग विभाग ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है और टीम का आत्मविश्वास भी चरम पर है।

Read More

मन्नू-ओजैर का महातूफान, 521 रन के पहाड़ तले दबी BCCA जूनियर्स; बिहार कैम्ब्रिज ‘सी’ की 410 रन से ऐतिहासिक जीत

पटना: बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के सेमीफाइनल में ऐसा धमाका हुआ, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट अकादमी टीम ‘सी’ ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए BCCA जूनियर्स को 410 रनों के विशाल अंतर से रौंदकर फाइनल में जगह बना ली।

मन्नू का तूफान

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ‘सी’ ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 521 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। इस दौरान बल्लेबाजों ने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। मन्नू ने 111 गेंदों पर 196 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 36 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं ओजैर ने 78 गेंदों पर 129 रन ठोकते हुए 26 चौके जड़े। अंत में कप्तान आर्यन राज ने 19 गेंदों पर 40 रनों की तेज पारी खेलकर स्कोर को 500 के पार पहुंचा दिया।

111 पर सिमटी पूरी टीम

522 रनों के असंभव लक्ष्य का पीछा करने उतरी BCCA जूनियर्स की टीम दबाव में पूरी तरह बिखर गई और 25 ओवर में 111 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से आकाश यादव ने 34 रन और तबरेज अंसारी ने 26 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। बिहार कैम्ब्रिज ‘सी’ के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। रोहित राज ने 3 विकेट झटके, जबकि प्रतीश और ओजैर ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया।

एकतरफा मुकाबला और रिकॉर्ड जीत

इस मुकाबले में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों विभागों में बिहार कैम्ब्रिज टीम ‘सी’ का दबदबा साफ नजर आया। 410 रनों की यह जीत टूर्नामेंट की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीतों में से एक बन गई। अब फाइनल में टीम ‘सी’ पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी, जहां उनसे एक और धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.