KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

Yuzvendra Chahal ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने, विकटों का लगाया दोहरा शतक

भारत और राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग में 200 विकेट पूरे करने वाला पहला गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया।दाएं हाथ के इस लेग स्पिनर ने यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मुकाबले की पहली पारी के दौरान अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद नबी को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। चहल ने अपनी ही गेंद पर नबी का कैच लपका।

2013 में किया डेब्यू
चहल ने आईपीएल 2013 में डेब्य किया था। अब तक वह 153 मैच खेल चुके हैं। इनकी 152 पारियों में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से 200 विकेट हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देकर पांच विकेट हासिल करना रहा है। वह 7.71 के इकोनॉमी रेट से रन खर्च करते हैं। चहल अब तक मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर सहित तीन टीमों के लिए खेल चुके हैं।चहल पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व गेंदबाज ड्वेन ब्रावो (161 मैचों में 183 विकेट) को पीछे छोड़कर आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज बने थे।

आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
50 विकेट: आरपी सिंह (12 अप्रैल 2010)
100 विकेट: लसिथ मलिंगा (18 मई 2013)
150 विकेट: लसिथ मलिंगा (6 मई 2017)
200 विकेट: युजवेंद्र चहल (22 अप्रैल 2024)

युजवेंद्र चहल टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय हैं। उन्होंने 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 96 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में दूसरे भारतीय भुवनेश्वर कुमार हैं, जिनके नाम 90 विकेट दर्ज हैं। वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें तो इस मामले में न्यूजीलैंड के टिम साउदी नंबर-1 हैं। उन्होंने 123 मैच में 157 विकेट झटके हैं।

दिलचस्प बात यह है कि युजवेंद्र चहल को टी20 क्रिकेट का स्पेशलिस्ट गेंदबाज माना जाता है। युजी के आंकड़े इस बात की गवाही भी देते हैं कि उन्हें जब-जब मौका मिला है, तो वह उम्मीद पर खरे उतरे हैं। इसके बावजूद युजी को टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्हें 2022 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल भी किया गया था, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। अब देखना है कि युजी को जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलता है या नहीं।

Read More

आट्या-पाट्या एसोसिएशन ऑफ बिहार की नई कार्यकारिणी का गठन, मुकेश शाह बने अध्यक्ष

पटना। आट्या-पाट्या एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक आम सभा (एजीएम) में वर्ष 2026-2030 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। पटना के राजा उत्सव कम्युनिटी हॉल में आयोजित बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ आट्या-पाट्या खेल के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

चुनाव में मुकेश शाह को अध्यक्ष, तरुण कुमार आज़ाद को सचिव तथा ईर. सत्येन्द्र कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

संगठन को अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण बनाने के उद्देश्य से बिहार के विभिन्न जिला आट्या-पाट्या संघों के प्रतिनिधियों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य के सभी जिलों में खेल के विस्तार और संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी।

खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंशु कुमारी को महिला खिलाड़ी प्रतिनिधि के रूप में सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य में आट्या-पाट्या खेल के प्रचार-प्रसार, खिलाड़ियों के नियमित प्रशिक्षण, जिला इकाइयों को सशक्त बनाने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार की भागीदारी को और मजबूत बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।

बैठक के अंत में संगठन के सदस्यों ने एकता, पारदर्शिता और खेल के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

Read More

बिहार राज्य अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप शुरू, राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों के बीच होगा कड़ा मुकाबला

सीतामढ़ी। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में सीतामढ़ी जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित बिहार राज्य अंडर-17 ओपन एवं बालिका फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप-2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। पांच दिनों तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के रेटेड एवं उभरते खिलाड़ी खिताब के साथ-साथ राष्ट्रीय अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में स्थान बनाने के उद्देश्य से अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेविका राखी सिंह एवं सीतामढ़ी जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अनिकेत सुमन ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नंदकिशोर एवं शशिनंद कुमार, मुख्य निर्णायक मनीष कुमार, अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर आलोक प्रियदर्शी तथा आयोजन सचिव विजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में 35 और बालिका वर्ग में 14 फिडे रेटेड खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले ही दिन मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और कई बोर्डों पर कड़ी टक्कर देखने को मिली। जयेश, प्रेम, प्रणीत, अर्पिता, नव्या और शालिनी सहित कई वरीय खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर विजयी शुरुआत की।

पहले दिन का सबसे बड़ा उलटफेर
बालिका वर्ग के शीर्ष बोर्ड पर देखने को मिला। किशनगंज की शीर्ष वरीयता प्राप्त धान्वी कर्मकार को मुजफ्फरपुर की दिशा कुमारी ने काले मोहरों से शानदार खेल दिखाते हुए पराजित कर दिया। सौ से अधिक रेटिंग अंकों के अंतर के बावजूद दिशा की इस जीत ने प्रतियोगिता को और अधिक रोमांचक बना दिया तथा खिताबी दौड़ को खुला बना दिया।

राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में पटना, दरभंगा, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, भागलपुर, छपरा, कटिहार, सीतामढ़ी, मधुबनी, सहरसा, गया, जमुई, सुपौल, बेगूसराय, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण सहित बिहार के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

अखिल बिहार शतरंज संघ के अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी राष्ट्रीय अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप के लिए बिहार की टीम का चयन किया जाएगा। इसी कारण प्रतियोगिता का प्रत्येक मुकाबला खिलाड़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read More

बारिश के कारण रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट अब 1 अगस्त से

पटना। लगातार हो रही बारिश और मैदान के गीला होने के कारण 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट की नई तिथि घोषित कर दी गई है। अब यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 1 अगस्त से श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित होगी। पहले टूर्नामेंट का आयोजन 25 जुलाई से प्रस्तावित था।

पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन के संस्थापक-सह-सचिव एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से टूर्नामेंट की तिथि में बदलाव का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और उच्चस्तरीय प्रतियोगिता उपलब्ध कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन को सौंपी गई है।

टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 21-21 ओवर के नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे। नॉकआउट फॉर्मेट होने के कारण प्रत्येक मैच निर्णायक होगा, जिससे टीमों को शुरुआत से ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। आयोजकों का मानना है कि इससे दर्शकों को रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मुकाबले देखने को मिलेंगे।

प्रतिभागी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक व्यक्तिगत और टीम पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमों और प्रतिभागियों से अधिक जानकारी के लिए सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संतोष तिवारी से मोबाइल नंबर 9386962380 पर संपर्क करने की अपील की गई है।

Read More

18वीं रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण, 25 जुलाई से होगा आगाज

पटना। पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा की स्मृति में आयोजित होने वाले 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता एवं उपविजेता ट्रॉफी सहित अन्य पुरस्कारों का अनावरण सोमवार को एक समारोह में किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन 25 जुलाई से श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में किया जाएगा।

ट्रॉफी का अनावरण बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव एवं रणधीर वर्मा फाउंडेशन के संस्थापक-सचिव सतीश राजू ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि रणधीर वर्मा जैसे साहसी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के नाम पर आयोजित प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ देशसेवा और नैतिक मूल्यों की भी प्रेरणा देती है। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को समान अवसर देने के लिए फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।

रणधीर वर्मा फाउंडेशन के संस्थापक-सचिव एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि इस वर्ष भी टूर्नामेंट को बेहतर सुविधाओं और उच्च स्तर पर आयोजित करने की पूरी तैयारी की गई है। प्रतियोगिता के सफल संचालन की जिम्मेदारी सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन को सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 21-21 ओवर के नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे। नॉकआउट फॉर्मेट होने के कारण प्रत्येक मैच काफी महत्वपूर्ण होगा, जहां टीमों को शुरुआत से ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इससे दर्शकों को भी रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मुकाबले देखने को मिलेंगे।

आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न व्यक्तिगत एवं टीम पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और प्रतिष्ठित मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में पटना ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार, विक्रम के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अतुल कुमार, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक विकास कुमार गोल्डी, कंचन कुमारी, आईटी सेल प्रमुख मोहित श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रभारी अभीराम शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

टूर्नामेंट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संतोष तिवारी से मोबाइल नंबर 9386962380 पर संपर्क किया जा सकता है।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.