अखिल बिहार शतरंज संघ ने आज 30 अप्रैल को अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। यह सत्र 2024-25 के लिए जारी किया गया है। कैलेंडर जारी करते हुए सचिव ने बताया कि इस वर्ष राज्य महिला शतरंज प्रतियोगित का आयोजन आगामी 10 मई से पटना के पाटलिपुत्रा खेल परिसर स्थित बिहार स्कूल ऑफ चेस में किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को राज्य महिला टीम की तरफ से चेन्नई में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय महिला शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेगी और बिहार को प्रतिनिधित्व करने का भी मौका मिलेगा।
इस बार से राष्ट्रीय टीम शतरंज प्रतियोगिता के लिए भी बिहार महिला टीम का चयन इसी प्रतियोगिता के आधार पर होगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विजेताओं को कुल 5000 रुपये की नगद इनामी राशि पुरस्कार स्वरुप प्रदान किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 7 मई है। इच्छुक प्रतिभागी अखिल बिहार शतरंज संघ के पदाधिकारियों से अथवा पाटलिपुत्रा खेल परिसर स्थित बिहार स्कुल ऑफ़ चेस के प्रशिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही संघ के वेबसाइट अथवा फेसबुक पेज से जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं अथवा अपनी एंट्री करवा सकते हैं।