पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट लीग में आज के पहले मुकाबले में 11 स्टार लोरिया और महाराज के बीच मुकाबला खेला गया। 11 स्टार लोरिया के कप्तान संदीप पांडे ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। आज 11 स्टार की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। मध्यक्रम में अंकुर और शिवम दुबे के बीच अच्छी भागीदारी हुई और दोनों ने 56 रन जोड़े। अंकुर ने 28, शिवम ने 31, विकी कुमार ने 30, आदर्श दुबे ने 22 रनों का योगदान दिया। जिसके कारण 11 स्टार की टीम 139 रन ही बना सकी। महाराज की ओर से कामरान ने तीन, उमर ने दो, सरफराज ने एक विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी महाराज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। दोनों सलामी बल्लेबाज जल्दी वापस लौट गए। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए कामरान ने नॉट आउट रहते हुए 36 रन और राजा ने 39 रन बनाकर मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया। 11 स्टार लोरिया कोर्स आदर्श ने दो संदीप ने एक विकेट लिए
वहीं आज का दूसरा मुकाबला रेनबो क्रिकेट क्लब बेतिया और मॉडर्न क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। रेनबो के कप्तान ने टॉस जीत का पहले बल्लेबाजी करते हुए अजहरुद्दीन के 74 रन के सहारे 188 रनों का स्कोर खड़ा किया। उनके साथ नेकलेस ने 27 रोहित ने 20 मंटू ने 15 रन बनाए। मॉडर्न की ओर से रोहित कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर 38 रन देकर 4 विकेट लिया। सनी ने दो, राकेश ने दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी मॉडर्न की टीम 141 रनों पर सिमट गई। मॉडर्न की ओर से सनी ने 58 रन के योगदान दिया। प्रिंस ने 19 रन बनाए और कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। रेनबो की ओर नीरज ने 2, मिथलेश ने 2, अमरेज ने 2 विकेट लेकर मुकाबले को जीत लिया।
कल कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा। 9 तारीख को परसौनी क्रिकेट क्लब एवं मॉडर्न के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला स्पोर्ट्स क्लब बनाम एलिट क्रिकेट क्लब बीच खेला जाएगा।


ट्रायल प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को पटना जिला के स्कूलों का छात्र होना अनिवार्य है। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल के अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र साथ लेकर भाग लेने हेतू ट्रायल स्थल पर आयेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रायल के दौरान किसी भी खिलाड़ी के लिए बाहरी हस्तक्षेप अयोग्यता की श्रेणी में आयेगा।


