KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे ◆ 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया ◆ 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
◆
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

IPL 2024 Full Schedule: आईपीएल 17वें सीजन का पूरा शेड्यूल हुआ जारी, 26 मई को खेला जाएगा फाइनल, यहां देखें पूरे मैचों की लिस्ट

IPL 2024 Full Schedule: IPL 2024 का आगाज हो चुका है। पहले फेज में 7 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी किया गया था। 25 मार्च को बीसीसीआई ने बाकी के बचे हुए शेष मुकाबलों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई ने पहले लोकसभा चुनाव के चलते शुरुआती 21 मैचों की शेड्यूल ही जारी की थी। लेकिन अब बीसीसीआई ने लगातार मैच करवाने के लिए 8 अप्रैल से नई लिस्ट जारी कर दी है। जबकि 26 मई को फाइनल खेला जाएगा।

8 अप्रैल को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दूसरे फेज के मैचों की शुरुआत होगी। बोर्ड ने प्लेऑफ मुकाबलों के लिए स्थानों की भी घोषणा की। जबकि चेन्नई का एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम क्रमशः 24 और 26 मई को क्वालीफायर 2 और फाइनल की मेजबानी करेगा, क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर 21 और 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL 2024 Schedule: आईपीएल के 17वें सीजन का पूरा शेड्यूल, पहले फेज में खेले जाएंगे 21 मैच, यहां देखें पूरे मैच और वेन्यू की लिस्ट

आईपीएल की टीम दो नए शहरों में भी जाएगी, जहां पंजाब किंग्स धर्मशाला मैदान में दो मैच खेलेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स दो घरेलू मैचों के लिए गुवाहाटी की यात्रा करेगी।

IPL 2024 Full Schedule: यहां देखें पूरे मैचों की लिस्ट

Match No. Fixture Date Venue Time (IST)
22. CSK vs KKR April 8 Chennai 7:30 PM
23. PBKS vs SRH April 9 Mohali 7:30 PM
24. RR vs GT April 10 Jaipur 7:30 PM
25. MI vs RCB April 11 Mumbai 7:30 PM
26. LSG vs DC April 12 Lucknow 7:30 PM
27. PBKS vs RR April 13 Mohali 7:30 PM
28. KKR vs LSG April 14 Kolkata 3:30 PM
29. MI vs CSK April 14 Mumbai 7:30 PM
30. RCB vs SRH April 15 Bengaluru` 7:30 PM
31. GT vs DC April 16 Ahmedabad 7:30 PM
32. KKR vs RR April 17 Kolkata 7:30 PM
33. PBKS vs MI April 18 Mohali 7:30 PM
34. LSG vs CSK April 19 Lucknow 7:30 PM
35. DC vs SRH April 20 Delhi 7:30 PM
36. KKR vs RCB April 21 Kolkata 3:30 PM
37. PBKS vs GT April 21 Mohali 7:30 PM
38. RR vs MI April 22 Jaipur 7:30 PM
39. CSK vs LSG April 23 Chennai 7:30 PM
40. DC vs GT April 24 Delhi 7:30 PM
41. SRH vs RCB April 25 Hyderabad 7:30 PM
42. KKR vs PBKS April 26 Kolkata 7:30 PM
43. DC vs MI April 27 Delhi 3:30 PM
44. LSG vs RR April 27 Lucknow 7:30 PM
45. GT vs RCB April 28 Ahmedabad 3:30PM
46. CSK vs SRH April 28 Chennai 7:30 PM
47. KKR vs DC April 29 Kolkata 7:30 PM
48. LSG vs MI April 30 Lucknow 7:30 PM
49. CSK vs PBKS May 1 Chennai 7:30 PM
50. SRH vs RR May 2 Hyderabad 7:30 PM
51. MI vs KKR May 3 Mumbai 7:30 PM
52. RCB vs GT May 4 Bengaluru 7:30 PM
53. PBKS vs CSK May 5 Dharamsala 3:30 PM
54. LSG vs KKR May 5 Lucknow 7:30 PM
55. MI vs SRH May 6 Mumbai 7`:30 PM
56. DC vs RR May 7 Delhi 7:30 PM
57. SRH vs LSG May 8 Hyderabad 7:30 PM
58. PBKS vs RCB May 9 Dharamsala 7:30 PM
59. GT vs CSK May 10 Ahmedabad 7:30 PM
60. KKR vs MI May 11 Kolkata 7:30 PM
61. CSK vs RR May 12 Chennai 3:30 PM
62. RCB vs DC May 12 Bengaluru 7:30 PM
63. GT vs KKR May 13 Ahmedabad 7:30 PM
64. DC VS LSG May 14 Delhi 7:30 PM
65. RR vs PBKs May 15 Guwahati 7:30 PM
66. SRH vs GT May 16 Hyderabad 7:30 PM
67. MI vs LSG May 17 Mumbai 7:30 PM
68. RCB vs CSK May 18 Bengaluru 7:30 PM
69. SRH vs PBKS May 19 Hyderabad 3:30 PM
70. RR vs KKR May 19 Guwahati 7:30 PM
71. Qualifier 1 May 21 Ahmedabad 7:30 PM
72. Eliminator May 22 Ahmedabad 7:30 PM
73. Qualifier 2 May 24 Chennai 7:30 PM
74. Final May 26 Chennai 7:30 PM
Read More

PUSHKAR SHARMA HITS THE BIG LEAGUE! Picked by Haryana Warriors for Star-Studded Super 90 League Season 4 in Kenya

In a major achievement for Pushkar Sharma, he has been selected to represent Haryana Warriors in Super 90 League Season 4. The tournament is scheduled to take place from December 3 to December 12, 2026, at Nairobi Gymkhana in Nairobi, Kenya.

During the auction held on November 12, 2026, hosted by Shefali Bagga, Haryana Warriors picked Pushkar Sharma for their squad.

The fourth season of the Super 90 League will feature a total of seven teams, with several renowned international cricket stars, including Chris Gayle, Martin Guptill, Shikhar Dhawan, Shakib Al Hasan, Dawid Malan, Alex Hales and Jason Roy, expected to be part of the tournament.

Pushkar Sharma Expresses Happiness Over His Selection

Speaking about his selection, Pushkar Sharma expressed his happiness and excitement about getting the opportunity to play alongside international cricketers.

He said that sharing the dressing room and playing with experienced international players would be a great learning opportunity and would help him gain valuable experience.

Pushkar also expressed his gratitude to IndiaFirst Life Insurance, which has been associated with him for the past five years and has continuously supported him throughout his journey.

He dedicated his achievement to God, saying that whatever happens in life happens with God’s blessings and will. He also gave special credit to his mother, saying that he would like to dedicate this selection and achievement to her.

Haryana Warriors Squad – Super 90 League Season 4

Martin Guptill, Wayne Parnell, Pushkar Sharma, Ravi Bopara, Angelo Mathews, Chris Morris, Lendl Simmons, Rishi Dhawan, Bhanuka Rajapaksa, Amila Aponso, Sheldon Jackson, Philip Mustard, Dilshan Munaweera, Hazratullah Zazai, Jimmy Kamande, Chaudhary Usman Akram.

Pushkar Sharma’s selection has brought happiness among his family members, supporters and well-wishers. All eyes are now on Super 90 League Season 4, where Pushkar will get an opportunity to showcase his talent on an international platform alongside some of the biggest names in cricket.

Read More

SGFI अंडर-19 क्रिकेट में बिहार ने महाराष्ट्र को 36 रनों से हराया, शाश्वत वत्स ने 32 गेंदों पर जड़े 69 रन

बिहार। SGFI अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को 36 रनों से पराजित कर दिया। मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम ने निर्धारित पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। बिहार की ओर से शाश्वत वत्स ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 32 गेंदों पर 69 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं उत्सव मोदी ने 30 गेंदों पर 45 रन और हरिओम ने 18 गेंदों पर 33 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। महाराष्ट्र की ओर से प्रद्युम्न ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए।

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की टीम बिहार के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 140 रनों पर ऑलआउट हो गई। बिहार की ओर से हाशिर नजम ने 3 विकेट, शाश्वत राज ने 2 विकेट और कुमार शान ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस प्रकार बिहार की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर महाराष्ट्र को 36 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। बिहार के खिलाड़ियों के सामूहिक प्रदर्शन ने टीम की मजबूती और जीत के जज्बे को प्रदर्शित किया।

Read More

SGFI National Cricket Tournament: बिहार ने छत्तीसगढ़ को 62 रन से हराया, कुमार शान ने झटके पांच विकेट

नरसिंहपुर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की ओर से आयोजित 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 के अंडर-19 बालक वर्ग में बिहार की टीम ने शानदार जीत दर्ज की. 11 नवंबर को नरसिंहपुर के राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित बोहानी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बिहार ने छत्तीसगढ़ को 62 रनों से पराजित किया. बिहार की जीत के हीरो कुमार शान रहे, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए.

मुकाबले में टॉस जीतकर बिहार ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए. बिहार की ओर से हरिओम ने 41 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली. वहीं, उत्कर्ष ने 23 गेंदों में 31 रन और शाश्वत वत्स ने 29 रनों का योगदान दिया. इन पारियों की बदौलत बिहार की टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही.

छत्तीसगढ़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए अलोक जना ने 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जबकि मनजीत को 22 रन देकर दो सफलताएं मिलीं.

153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम बिहार के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 90 रनों पर सिमट गई. बिहार की ओर से कुमार शान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके. वहीं, ओंकार ने दो विकेट लेकर छत्तीसगढ़ की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई.

मैच में पांच विकेट लेकर बिहार की जीत में निर्णायक भूमिका निभाने वाले कुमार शान को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस जीत के साथ बिहार ने राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की.

Read More

बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच बने अमित कुमार, आरिफ अंसारी को मिली मैनेजर की जिम्मेदारी

पटना: 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के लिए बिहार टीम के कोच के रूप में अमित कुमार को नियुक्त किया गया है. वहीं, एमडी आरिफ अंसारी को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दोनों की प्रतिनियुक्ति की है.

अमित कुमार पटना स्थित अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी में क्रिकेट प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्थित रुद्र मैदान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम का प्रशिक्षक बनाया गया है.

राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 17 नवंबर 2026 तक होगा. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के जारी पत्र के अनुसार, अमित कुमार को 9 से 20 नवंबर तक प्रशिक्षक और एमडी आरिफ अंसारी को दल प्रबंधक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.

अमित कुमार की नियुक्ति से अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी और बिहार क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है. उम्मीद है कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन में बिहार के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.