KRIDA NEWS

अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में क्रिकेट का वर्कशॉप संपन्न, चंचल भट्टाचार्य ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया

पटना के नेउरा स्तिथ अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में क्रिकेट का वर्कशॉप आयोजित किया गया। इस वर्कशॉप में खिलाड़ियों को खेल के बारे में महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के कोच चंचल भट्टाचार्य ने अवगत करवाया। यह वर्कशॉप सुबह 9 बजे से 6 बजे तक चली। जिसमें खिलाड़ियों को उनके कमियों और खमियों के बारे में बताया गया।

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के साथ समय बिताया। उन्होंने खिलाड़ियों के तकनीक के बारे में बात की और कहा कि अच्छा खिलाड़ी वही होता है जो हर महौल में किसी भी विकेट पर जाकर प्रदर्शन कर सके। अगर आप मुश्किल परिस्थितियों में टीम को जीत दिलाते हो तो उससे आपके अंदर एक अलग कॉन्फिडेंस आता है जो आपको किसी भी परिस्थिति में आपकी मदद करता है।

चंचल भट्टाचार्य जो महेंद्र सिंह धोनी के कोच रह चुके हैं। उन्होंने ही बचपन में धोनी को क्रिकेटिंग के गुर सिखाएं थे। इस वर्कशॉप के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग के बारे में भी बात की। साथ ही साथ उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी जोर देते हुए कहा कि अभी के समय में किसी भी खिलाड़ी के लिए फिटनेस सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। आप जितना फिट रहोंगे उतना ही मैच खेलने को मिलेगा।

इसके साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी में डिफेंस के साथ अटैकिंग के तकनीक पर भी बात की। गेंदबाजों से गेंद को कैसे स्विंग करवाया जाता है सीम कैसी रहनी चाहिए इस बार बात की। वहीं विकेटकीपर को बताया कि किस तरीके से आप बेहतर विकेटकीपर बन सकते हैं। जिन खिलाड़ियों ने चंचल भट्टाचार्य का यह वर्कशॉप अटेंड किया उनके लिए काफी लाभदायक रहा।

इस वर्कशॉप के बाद अल्फा स्पोर्ट्स के निदेशक सुमित प्रकाश ने कहा कि आने वाले दिनों में हम ऐसी वर्कशॉप करवाते रहेंगे। जिससे खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी से निबटने में काम आएगा। मुझे उम्मीद है यह वर्कशॉप खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद रहा होगा।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के पहले सेलेक्शन ट्रायल में उमड़ी खिलाड़ियों की भीड़

पटना, 14 दिसंबर। टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित की जाने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 क्रिकेट के छठे सीजन में खेलने वाली टीमों के गठन के लिए पहला सेलेक्शन ट्रायल रविवार को राजीव क्रिकेट एकेडमी ‌(वीणा विद्या निकेतन स्कूल, राजीव नगर,पटना) में संपन्न हो गया।

ट्रायल टेक्निकल डायरेक्टर सौरभ चक्रवर्ती की देखरेख में सुमन अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सेलेक्टर के रूप में राम भगत, यतेंद्र कुमार, बैजनाथ प्रसाद, सुमित शर्मा ने किया। आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि इस ट्रायल में अंडर-15 में कुल 160 खिलाड़ियों और अंडर-12 में 129 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के दौरान बैटिंग, बॉलिंग, विकेटकीपिंग के साथ-साथ खिलाड़ियों के फिटनेस को भी परखा गया।

आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि पहले सेलेक्शन ट्रायल का रिस्पांस जबर्दस्त रहा। उन्होंने कहा कि अगले ट्रायल में खिलाड़ियों की और ज्यादा भीड़ उमड़ेगी। उन्होंने बताया कि कि दूसरा ट्रायल आगामी 21 दिसंबर को एसडीवी स्कूल, कुरथौल में सुबह 8 बजे से आयोजित किया जायेगा।ट्रायल प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को पटना जिला के स्कूलों का छात्र होना अनिवार्य है। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल के अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र साथ लेकर भाग लेने हेतू ट्रायल स्थल पर आयेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रायल के दौरान किसी भी खिलाड़ी के लिए बाहरी हस्तक्षेप अयोग्यता की श्रेणी में आयेगा।

ट्रायल के संबंध में विशेष जानकारी के लिए संयोजक सुमित शर्मा से मोबाइल नंबर 9386760620 पर आयोजन सचिव नवीन कुमार से मोबाइल नंबर 9113311313 और 7782868048 पर संपर्क कर सकते हैं।

चयनित खिलाड़ियों के नाम

अंडर-15 : श्याम कुमार, सौजस चौधरी, हर्षित कवन, विशाल कुमार, हिमांशु कुमार, अंशुमान कुमार, पीयूष राज, शिवू भूषण, शिवांश कुमार, अंकुश यादव, पार्थ पुष्कर, कार्तिक चौधरी, अभिनव राज,आदित्य राज, आयुष कुमार, जीत बाबू, आकाश कुमार, पीयूष रंजन, तेजस झा, अमन कुमार, शुभम कुमार, मयंक कुमार, प्रत्यूष राज, अर्णव प्रसव, अमन कुमार, प्रेम कुमार, सम्राट देव सिंह, सफल तेजस्वी, रोहन सिंह, हर्षित शरण, यशवर्धन डार, कुणाल किशोर गुप्ता, शौर्या समीर, ईशान शरण, आदर्श राज, आशीष राज, मानव कुमार, विनायक यदुवंशी, राज कुमार, आयुष्मान जैन, अनुज कुमार झा, सूर्या सिंह।

अंडर-12 : आयुष यादव, प्रणव शाश्वत, वेद नारायण, रुद्रांश कुमार, अनुराग कुमार, अनमोल कुमार, आदित्य आर्यन, अभिज्ञान मुकेश, विराज सिंह, उत्कर्ष आनंद, सिद्धार्थ गौतम, दक्ष तिवारी, अभि रंजन अकेला, आशुतोष भारद्वाज, अभिनव प्रकाश, सक्षम विश्वाथ, रघुराज प्रताप सिंह, रुद्रांश राय, अनुराग यादव, आयुष्मान अर्णव, युवराज राज, अभिनव राज, आशुतोष यादव, आदित्य दत्ता, रेयांश केसरी, अभिनव अनुराग, पुंद्रिककशा शर्मा, आदित्य तेजस दिव्यांशु, केशव आनंद, अंश राज ठाकुरे, प्रखर गिर, एकलव्य भारद्वाज, पुण्या प्रसून, हर्षित शर्मा, अनमोल राज, आयुष सिंह, कुमार आर्यन, पार्थ मिश्रा, क्षितीज भास्कर , भार्गव कुमार, श्याम कुमार।

रिजर्व प्लेयर : कुमार दक्ष, शशांक शेखर, आदित्य राज, सरविष्ट कुमार, अनुराग, पर्व, शौर्या सिन्हा, हार्दिक कुमार।

Read More

Bihar Rural League का ट्रायल शुरू, लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी और शाखा मैदान में दिखा खिलाड़ियों का उत्साह

Bihar Rural League: लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी, कंकड़बाग और शाखा मैदान, पटना में बिहार रूरल लीग के ट्रायल की शुरुआत आज से हो गई। ट्रायल के उद्घाटन समारोह में स्थानीय विधायक संजय गुप्ता, बिहार रूरल लीग के चेयरमैन सरफराज हुसैन, बीसीएल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम और बीसीए जिला प्रतिनिधि राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

कार्यक्रम का समन्वय कोऑर्डिनेटर सह मीडिया प्रभारी रूपक कुमार ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता व समाजसेवी रणजीत कुमार, संयोजक संतोष कुमार, सह-संयोजक सुधीर कुमार, संयोजक प्रिंस कुमार और सह-संयोजक रवींद्र मोहन भी उपस्थित रहे।

उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बिहार रूरल लीग के चेयरमैन सरफराज हुसैन ने कहा कि खिलाड़ी पूरी निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि खिलाड़ियों में क्षमता और हुनर दिखाई देगा तो उन्हें आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिलेगा और बीसीसीआई तक पहुंचने के रास्ते में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।इस दौरान नायाब स्पोर्ट्स, इवेंट मैनेजर, बिहार रूरल लीग की ओर से टी-शर्ट का भी लोकार्पण किया गया, जिसे चयनकर्ताओं को उपहार स्वरूप भेंट किया गया। बीसीए जिला प्रतिनिधि राजेश कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं बीसीएल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम ने कहा कि 14 करोड़ की आबादी वाले बिहार राज्य को मुंबई और गुजरात की तर्ज पर एक और क्रिकेट एसोसिएशन की मान्यता मिलनी चाहिए, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर प्राप्त हो सकें।

कोऑर्डिनेटर रूपक कुमार ने जानकारी दी कि जिन खिलाड़ियों का पंजीकरण अभी तक नहीं हो पाया है, वे 17 तारीख को दोनों मैदानों पर सुबह 9 बजे रिपोर्ट करें। उन्होंने बताया कि आज की चयन प्रक्रिया में दोनों मैदानों पर कुल 636 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो बिहार में क्रिकेट के प्रति बढ़ते जुनून को दर्शाता है। बिहार रूरल लीग के इस ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और आने वाले दिनों में चयन प्रक्रिया और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

Read More

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर आयोजित महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सम्पन्न

पटना, 14 दिसंबर 2025: श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह छह दिवसीय चैंपियनशिप 20 से 25 दिसंबर 2025 तक मोइनुलहक स्टेडियम, पटना में आयोजित की जाएगी।

राजेंद्रनगर स्थित संस्कृत महाविद्यालय के न्यू थीम क्रिकेट एकेडमी मैदान में आयोजित एक दिवसीय ट्रायल कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से आई सैकड़ों महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा एवं क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य चयनकर्ता के रूप में पवन कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, सौरव चक्रवर्ती और प्रकाश नारायण सिंह (चुन्नू) ने खिलाड़ियों के कौशल और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस चैंपियनशिप के लिए आज आयोजित ट्रायल में पूरे बिहार से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 30 जिलों की 156 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को 12 टीमों में विभाजित कर चैंपियनशिप में मैदान पर उतारा जाएगा। राजू ने चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राजेश यादव, मुकेश पासवान, विकास कुमार गोल्डी, कंचन कुमारी, वर्षा पाण्डेय, विकास कुमार सिंह, निलेश दत्त तिवारी, कुंदन कुमार, अभिराम शर्मा, सुमित झा, सुमित शर्मा, अंकुर वर्मा, प्रणव सिन्हा सहित अनेक पदाधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Read More

Bihar Rural League के लिए पटना जिला का ट्रायल कल 14 दिसंबर से, विधायक संजय गुप्ता करेंगे उदघाटन।

Bihar Rural League: बिहार रुरल लीग के लिए पटना जिला का ट्रायल कल 14 दिसंबर से शुरू होगा। इस ट्रायल का उदघाटन कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, बीसीए के जिला प्रतिनिधि राजेश कुमार, लीग कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम करेंगे। यह ट्रायल 14 से लेकर 17 तक चलेगा। जिसमें सैकड़ो बच्चे अपना हुनर दिखाएंगे।

ट्रायल के लिए शाखा मैदान, राजेंद्र नगर पर सभी खिलाड़ी संतोष कुमार और सुधीर कुमार को रिपोर्ट करेंगे। चयनकर्ता के रूप में रंजीत भट्टाचार्य, राजेश सिन्हा (उस्ताद), अजीत कुमार, राहुल कुमार, राजेश राणा और मनोज यादव खिलाड़ियों के कौशल का आकलन करेंगे।

वहीं लक्ष्य क्रिकेट अकादमी, केंद्रीय विद्यालय परिसर, डॉ. शांति राय के पास, कंकड़बाग में खिलाड़ी प्रिंस कुमार और रवींद्र मोहन को रिपोर्ट करेंगे। इस मैदान पर चयन की जिम्मेदारी प्रवीण कुमार सिन्हा, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद रफी, नितेश कुमार सिंह, संजय सिन्हा पिंटू और अशोक कुमार छोटू को सौंपी गई है।

इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी और दोनों मैदानों की संयुक्त चयन प्रक्रिया के कॉर्डिनेटर रूपक कुमार ने दी। ट्रायल के अंतिम दिन, 17 दिसंबर को उन खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा, जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है। ऐसे खिलाड़ी सीधे ग्राउंड पहुंचकर पंजीकरण कर ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे।

ट्रायल में आने वाले सभी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल का सर्टिफिकेट के साथ फोटो लेकर अनिवार्य है। इस ट्राइल में सिर्फ 13 साल से 23 साल तक के ही खिलाड़ी भाग ले सकते है।

Recent Articles

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.