BCA से मान्यता प्राप्त 28वीं शहीद स्मृति इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 में आज का मैच वाईएमसीसी बनाम नीतीश एकादश आरा के बीच खेला गया। जिसमें नीतीश एकादश ने वाईएमसीसी को चार विकेट से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। नीतीश एकादश के इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अंकित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य मुकेश कुमार मिक्की के द्वारा दिया गया।
वाईएमसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए वाईएमसीसी की टीम 108 रन पर ही सिमट गई। जिसमें पंकज ने 41, श्यामल ने 19 और सचिन ने 12 रन बनाए। आरा के लिए गेंदबाजी करते हुए अंकित ने 3 और अनुप ने 2 विकेट चटकाए।
जवाब में इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीतीश एकादश की टीम ने 6 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। हृदयानंद ने 38, ऋतविज ने 17 और प्रकाश ने 15 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। वाईएमसीसी के लिए ऋषभ राकेश ने 3 और राघवेंद्र प्रताप ने 2 विकेट चटकाए।
कल का मुकाबला आयोजक एकादश और मीडिया एकादश के बीच खेला जाएगा।






