KRIDA NEWS

नालन्दा जिला क्रिकेट संघ के नए कमिटी द्वारा खिलाड़ियों से लीग के नाम पर की जा रही है अवैध वसूली

नालंदा जिला क्रिकेट संघ लगातार किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहा है। कुछ दिनों पहले हुए चुनाव को क्रिकेट से जुड़े कुछ लोगों ने इस अवैध तक बताया। इसके बाद एक नई विवाद सामने आई है। विवाद यह है कि अब नालंदा जिला क्रिकेट संघ में क्लब और खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन साल में 3 बार किया जा रहा है। नई कमिटी भी रजिस्ट्रेशन के नाम पर एक बार फिर अवैध वसूली कर रही है।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के एक पंजीकृत क्लब ने बताया कि इस सत्र में पहला रजिस्ट्रेशन पूर्व सचिव अजय कुमार के द्वारा 2 फरवरी से 12 फरवरी 2023 के बीच किया गया। पुनः रजिस्ट्रेशन के नाम पर क्लबों से 5000 से लेकर 10,000 तक लिए गए। सभी क्लबों ने रजिस्ट्रेशन करवाया लेकिन खिलाड़ियों को एक भी मैच नहीं मिला।

उसके बाद दूसरा रजिस्ट्रेशन एडहॉक कमिटी के चेयरमैन विजय कुमार के द्वारा पुनः रजिस्ट्रेशन करवाया गया। यह रजिस्ट्रेशन 23 मई से 3 जून 2023 तक किया गया। 2 जुलाई तक सभी क्लबों का रजिस्ट्रेशन किया गया लेकिन जिला में क्रिकेट लीग का कोई मैच भी नहीं खेला गया।

नई कमिटी गठन होने के बाद सचिव द्वारा प्रत्येक खिलाड़ी से 1000 रुपए रजिस्ट्रेशन के नाम पर लिए जा रहे हैं। नए कमिटी में क्लबों का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाकर खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर जोर दिया जा रहा है। ताकि अपने करीबियों के क्लब में खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करवा सके। इस प्रकार से वो लोग क्लब रजिस्ट्रेशन करवाकर वोटिंग राइट्स ले सके। हैरानी के बात यह कि पूर्व सचिव तीनों कमिटी में किसी ना किसी रूप से जुड़े ही रहे है फिर वो यह नहीं बता पाएं कि एक सत्र में एक बार ही रजिस्ट्रेशन होता है।

Read More

दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का शानदार आगाज, रोमांचक मुकाबले में हारा बिहार; मध्यप्रदेश और जम्मू-कश्मीर ने दर्ज की जीत

पटना: राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए दो लीग मुकाबलों में मध्यप्रदेश ने बिहार और जम्मू-कश्मीर ने मध्य प्रदेश हराकर जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन बिहार स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय, राजगीर के कुलपति शिशिर सिन्हा ने किया।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आईजीआईएमएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल, गृह विभाग बिहार सरकार के प्रभारी विधि प्रकोष्ठ रंजीत शंकर प्रसाद, सीआईडी के उप महानिरीक्षक जयंतकांत, होम गार्ड एवं अग्निशमन सेवाएं बिहार के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार, बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमितेश कुमार एवं आयोजन सचिव डॉ. प्रभात चंद्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। अतिथियों ने प्रतीकात्मक रूप से बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।

मध्यप्रदेश ने बिहार को 10 रन से हराया

पहले मुकाबले में बिहार और मध्यप्रदेश आमने-सामने थे। टॉस जीतकर बिहार के कप्तान धर्मेंद्र कुमार ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्यप्रदेश की टीम ने निर्धारित ओवरों में 186 रन बनाए। मध्यप्रदेश की ओर से अंकित सिंह बघेल ने 35 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से शानदार 56 रन बनाए। मिथिलेश सिंह ने 32 गेंदों पर 47 रन तथा वेदांत गुप्ता ने 24 गेंदों पर 26 रनों का योगदान दिया। बिहार की ओर से चंदन कुमार ने 3 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट तथा अजय कुमार ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

जवाब में बिहार की टीम 176 रन ही बना सकी और 10 रन से मुकाबला हार गई। बिहार की ओर से कैलाश प्रसाद ने 34 गेंदों पर 53 रन, आनंद पांडे ने 30 गेंदों पर 47 रन और अजय कुमार ने 4 गेंदों पर 11 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। गेंदबाजी में मध्यप्रदेश के अंकित बघेल ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। लक्की ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अंकित सिंह बघेल को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश को 49 रन से हराया

दूसरे लीग मैच में मध्यप्रदेश और जम्मू-कश्मीर की टीमें आमने-सामने थीं। समय की कमी को देखते हुए निर्णायक मंडल ने मुकाबला 15-15 ओवर का निर्धारित किया। जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर की ओर से आकिब मलिक ने 30 गेंदों पर 65 रन की आक्रामक पारी खेली। राहुल शर्मा ने 34 गेंदों पर 51 रन और उमर ने 10 गेंदों पर 20 रन का योगदान दिया। मध्यप्रदेश की ओर से साहिल खान ने 3 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट, अंकित बघेल ने 3 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट और राजकिशोर यादव ने 2 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्यप्रदेश की टीम 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी और 49 रन से मैच हार गई। मध्यप्रदेश की ओर से अंकित सिंह बघेल ने 22 गेंदों पर 36 रन, राजकिशोर यादव ने 25 गेंदों पर 36 रन और दशरथ कुशवाहा ने 23 गेंदों पर 23 रन बनाए। गेंदबाजी में जम्मू-कश्मीर के बबलू ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट, कप्तान अजीत राज ने 3 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट और आकिब मलिक ने 3 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिया। इस मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आकिब मलिक को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार प्रदान किया गया।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सिटी स्टूडेंट क्लब ने वाईएसी राजेंद्र नगर को 7 विकेट से हराया

पटना: पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी, पटना में खेले गए लीग मुकाबले में सिटी स्टूडेंट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाईएसी राजेंद्र नगर को 7 विकेट से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएसी राजेंद्र नगर की टीम 34.4 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से हरिओम कृष्ण शर्मा ने 33 रन, युवराज ने 23 रन और पियूष प्रियदर्शी ने 24 रनों का योगदान दिया। सिटी स्टूडेंट क्लब की गेंदबाजी में विकाश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट, जबकि सुधांशु रंजन और राहुल कुमार ने 2-2 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिटी स्टूडेंट क्लब की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 21.3 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की जीत में आयन घोष की नाबाद 51 रन की संयमित पारी अहम रही। उनके अलावा बलजीत सिंह बिहारी ने 45 रन और राहुल कुमार ने 43 रनों की तेज पारी खेली। पुष्कर ने दो विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
वाईएसी राजेंद्र नगर : 155/10 रन (34.4 ओवर),हरिओम कृष्ण शर्मा 33, युवराज 23,पियूष प्रियदर्शी 24,विकाश कुमार 4 विकेट,राहुल कुमार 2 विकेट।
सिटी स्टूडेंट क्लब : 159/3 रन (21.3 ओवर),आयन घोष 51*,बलजीत सिंह बिहारी 45,राहुल कुमार 43,पुष्कर 2 विकेट

Read More

नालंदा जिला सीनियर ए डिवीजन क्रिकेट लीग: राजपुताना क्लब की एकतरफा जीत, गेटवे क्लब भी विजयी

बिहार शरीफ: नालंदा जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित नालंदा जिला सीनियर ए डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत 10 फरवरी 2026 को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जहां राजपुताना क्लब ने एकतरफा जीत दर्ज की, वहीं दूसरे मुकाबले में गेटवे क्लब ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

कुश कुमार के 192 रन से राजपुताना क्लब की धमाकेदार जीत

पहला मुकाबला एनसीए मैदान में राजपुताना क्लब और क्रांतिकारी क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपुताना क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर विशाल 386 रन का स्कोर खड़ा किया। राजपुताना क्लब की ओर से कुश कुमार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 14 छक्कों और 24 चौकों की मदद से 192 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उनके अलावा अमृतांशु ने 73 रन, आदित्य ने 43 रन और निर्मल ने 31 रन का योगदान दिया। क्रांतिकारी क्लब की ओर से गेंदबाजी में मोहित ने 3 विकेट तथा रामवर्धन ने 2 विकेट लिए।

386 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रांतिकारी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 22 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से मोहित ने 16 रन, रामवर्धन ने 14 रन और लकी ने 12 रन बनाए। राजपुताना क्लब की ओर से गेंदबाजी में मनीष राज ने 5 विकेट झटके, जबकि शशि ने 2 विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए कुश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका परवेज़ मुस्तफा पप्पू और संजय कुमार (पिंटू) ने निभाई।

गेटवे क्लब की मजबूत बल्लेबाजी

दूसरा मुकाबला पावापुरी ग्राउंड में गेटवे क्लब और स्टार क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गेटवे क्लब ने 4 विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए। गेटवे क्लब की ओर से अर्णव किशोर ने शानदार 100 रन (शतक), सुजल ने 82 रन और चंद्रशेखर ने 60 रन की अहम पारी खेली। स्टार क्लब की ओर से गेंदबाजी में सिद्धार्थ ने 2 विकेट और निराज ने 1 विकेट हासिल किया।

281 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 9 विकेट पर 183 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विश्वजीत ने 50 रन, अंकित ने 18 रन, चंदन ने 16 रन और सिद्धार्थ बाबा ने 14 रन का योगदान दिया। गेटवे क्लब की ओर से गेंदबाजी में अंकित ने 3 विकेट और अभय ने 2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। इस मुकाबले में अर्णव किशोर को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के निर्णायक की भूमिका अभिषेक एवं सैयद जावेद इकबाल ने निभाई।

गणमान्य रहे मौजूद

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, डॉ. संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार बाबा, विकास, मयूरेश्वर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ईआरसीसी व पंचशील सीसी जीते

पटना, 9 फरवरी। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में ईआरसीसी और पंचशील सीसी ने जीत हासिल की। पंचशील सीसी की यह लगातार दूसरी जीत है। जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में ईआरसीसी ने शर्मा स्पोर्टिंग को 112 रन और अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में पंचशील सीसी ने बाटा सीसी को 6 विकेट से हराया।

पहला मैच
जेननेक्स क्रिकेट ग्राउंड, फतेहपुर (पटना) पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ईआरसीसी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 276 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हर्ष वर्धन ने 46 गेंदों में 56 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि सौरभ तिवारी ने 51 और आशीष कुमार ने 36 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा यश प्रताप ने 32, आदित्य ने 19, कुमार आदित्य ने 27 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 32 रन बने। शर्मा स्पोर्टिंग की ओर से आर्यन राज ने 42 रन देकर 5 विकेट चटकाये। इसके अलावा आदित्य, साहिल कुमार और अनीस कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा स्पोर्टिंग की टीम 28.5 ओवर में 164 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से साहिल कुमार ने 25 रन बनाए। इसके अलावा आदित्य राय ने 18, अमन कुमार ने 21, अनीस कुमार ने 11, सूजल ने 17, प्रिय युवराज ने 11, रिषि ने 15, आर्यन राज ने 16 और राहुल कुमार ने 11 रन बनाये। ईआरसीसी की जीत में गेंदबाज़ों की भूमिका अहम रही। आदित्य और अभिनव सिंह ने 3-3, सचिन कुमार ने 2 और अभिषेक सिंह ने 1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के सौरभ तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
ईआरसीसी : 40 ओवर में 8 विकेट पर 276 रन, सौरभ तिवारी 51,आशीष कुमार 36, यश प्रताप 32, आदित्य 19, हर्षवर्धन 56, कुमार आदित्य 27, अतिरिक्त 32, आदित्य 1/37, साहिल कुमार 1/44, आर्यन राज 5/42, अनीस 1/64
शर्मा स्पोर्टिंग : 28.5 ओवर में 164 रन पर ऑल आउट, आदित्य राय 18, अमन कुमार 21, अनीस कुमार 11,सूजल 17, प्रिय युवराज 11,रिषि कुमार 15, साहिल कुमार 25, आर्यन राज 16, राहुल कुमार 11, अतिरिक्त 12, अभिषेक सिंह 1/31, सचिन कुमार 2/37, अभिनव सिंह 3/27, आदित्य 3/19

दूसरा मैच
स्थानीय अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर बाटा क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 40 ओवर में बाटा सीसी ने 7 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। टीम की शुरुआत हालांकि लड़खड़ाई और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए, लेकिन मध्यक्रम में अभिनव ने जिम्मेदारी संभालते हुए नाबाद 68 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 64 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा सलामी बैटर राजेश कुमार ने 41 रन बनाए, जबकि कप्तान आर्यन राज ने तेजतर्रार 15 रन जोड़े।

पंचशील सीसी की गेंदबाजी की बात करें तो शिवम ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ 2 विकेट चटकाए। प्रियांशु कुमार प्रतेक ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में मात्र 13 रन देकर एक अहम विकेट हासिल किया, जिससे बाटा की रन गति पर अंकुश लगा। इसके अलावा श्रेयान रंजन, पार्थ और अनिरुद्ध राज ने 1-1 विकेट चटकाये।

215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचशील क्रिकेट क्लब की टीम ने सधी हुई शुरुआत की। विकेटकीपर बल्लेबाज सोनू कुमार ने एक छोर संभालते हुए 92 गेंदों में 83 रन की संयमित और मैच जिताऊ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए। दूसरे छोर से पार्थ ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने मैच को पूरी तरह पंचशील के पक्ष में कर दिया।

इसके बाद अनिरुद्ध राज ने नाबाद 26 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। पंचशील सीसी ने 34.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। बाटा क्रिकेट क्लब की ओर से अंकुश राज ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन अन्य गेंदबाज अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सके। पंचशील की बल्लेबाजी के सामने बाटा की गेंदबाजी बिखरती नजर आई। विजेता टीम के पार्थ को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
बाटा सीसी : 40 ओवर में 7 विकेट पर 214 रन, राजेश कुमार 41, आर्यन राज 15, अभिनव नाबाद 68, अंकुश राज नाबाद 11, अतिरिक्त 49, शिवम 2/42, प्रियांशु कुमार प्रतीक 1/13, श्रयान रंजन 1/14, पार्थ 1/13, अनिरुद्ध राज 1/23
पंचशील सीसी : 34.4 ओवर में 216 रन, सोनू कुमार 83, पार्थ 77, अभिषेक 14, अनिरुद्ध राज नाबाद 26, अतिरिक्त 10, अंकुश राज 2/61, शिवम सिंह 1/35, रौशन कुमार 1/33
प्लेयर ऑफ द मैच : पार्थ

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.