KRIDA NEWS

भारतीय दिव्यांग टी20 और टेस्ट क्रिकेट टीम में पटना के धर्मेंद कुमार का हुआ चयन, नेपाल के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण करेंगे बिहार के एक पैर के बल्लेबाज

पटना:- पटना के बेउर स्तिथ एक छोटे से गांव चिलबिली (निसरपुर) के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार (Dharmendra Kumar) का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। धर्मेंद्र को टी20 के साथ टेस्ट टीम में भी जगह दी गई है। भारतीय दिव्यांग टेस्ट क्रिकेट टीम में पहली बार धर्मेंद्र को शामिल किया गया है। धर्मेंद्र 22 दिसंबर को ही भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

धर्मेंद्र का चयन नेपाल के खिलाफ तीन टी20 और एकमात्र टेस्ट मैच के लिए हुआ है। टी 20 का मुकाबला 25, 26 और 27 को आगरा में खेला जाएगा। जबकि एकमात्र तीन दिवसीय टेस्ट 28 से 30 तक मथुरा में खेला जाएगा। धर्मेंद नेपाल के खिलाफ टी 20 खेलकर टेस्ट टीम के साथ जुड़ेंगे। धर्मेंद्र के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वो टी 20 में लगातार भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं।

क्रीडा न्यूज से बात करते हुए धर्मेंद्र ने बताया कि भारतीय टीम से पहले उनका चयन दिव्यांग प्रीमियर लीग में किया गया था। जिसका आयोजन दुबई में किया गया था। डीपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया। इसके बाद नेशनल टूर्नामेंट्स में लगातार शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

दिव्यांग प्रीमियर लीग में पटना के धर्मेंद्र का हुआ चयन, गुजरात हिटर्स के लिए खेलेंगे

उन्होंने बताया कि महज 10-11 वर्ष की आयु में एक दुर्घटना के कारण एक पैर गंवाना पड़ा। जिसके बाद कुछ समय काफी मुश्किल से गुजरा। फिर किसी तरह साहस करके फिर से समान्य जीवन जीने की कोशिश करने लगे। धीरे-धीरे करके उन्होंने एक पैर से क्रिकेट खेलना शुरू किया और ऐसा क्रिकेट खेला कि अब भारत टेस्ट टीम के लिए पदार्पण करने वाले है।

उन्होंने कहा कि टेस्ट खेलना किसी भी खिलाड़ी के खास होता है और दिव्यांग होते हुए टेस्ट खेलना ये तो अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि भारतीय दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चयनकर्ताओं और अधिकारियों ने मुझपर भरोसा दिखाया इसके लिए मैं उन्हें तहे दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूं। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सकूं।

धर्मेंद्र कुमार की इस उपलब्धि पर क्रीडा न्यूज की टीम ने बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

डॉ एच एन गुप्ता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब खुशी स्पोर्ट्स को, अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी धर्मेंद्र कुमार को विशेष रूप से किया गया सम्मानित
Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 टूर्नामेंट में पैंथर्स व तूफांस ने दर्ज की जीत

पटना: श्रीकृष्णा खेल मैदान, खेमनीचक में चल रहे कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 टूर्नामेंट में आईआईटी पैंथर्स ने अगस्त्या स्ट्राइकर्स पर 9 रन से तो मगध तूफांस ने महाविद्या योद्धास पर 52 रन से जीत दर्ज की।

शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में पैंथर्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पैंथर्स ने युवराज के नाबाद 65 रन, शुभम आर्या के 24 की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाए। युवराज ने 54 गेंदों में 7 चौके व तीन छक्के की मदद से 65 रन बनाए।स्ट्राइकर्स के लिए मोहित ने 4 ओवर में 22 रन खर्च कर तीन और शौर्य ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए।

जवाब में अगस्त्या स्ट्राइकर्स को विकेटकीपर बल्लेबाज वेद नारायण व कप्तान अभिनव ने तेज शुरुआत दी। वेद ने जहां 38 गेंदों में 34 रन बनाए वहीं अभिनव ने 72 गेंदों में 55 रन जोड़े। लेकिन इनके आउट होने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सकें निर्धारित 20 ओवर 4 विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी। इस तरह मैच को नौ रन से गंवा दिया। विजेता टीम के युवराज को मगध साइंस कोचिंग के डायरेक्टर पंकज सर ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
आईआईटी पैंथर्स : 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन, आरव चंद्रा 10, युवराज नाबाद 65, शुभम आर्या 24, अतिरिक्त 43, मोहित राज 3/22, हर्षित शर्मा 1/35, अचिंत्य तेजस दिव्यांश 1/16, निखिल 2/17।
अगस्त्या स्ट्राइकर्स: 20 ओवर में 4 विकेट पर 151 रन, वेद नारायण 34, अभिनव 55, अतिरिक्त 47, शशांक शेखर 2/28, आरव चंद्रा 1/9।

दूसरा मैच

दिन का दूसरा मैच मगध तूफांस व महाविद्या योद्धास के बीच खेला गया। तूफांस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुष्मान जैन के नाबाद 77 रन और अनुराग यादव के 21 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। जवाब में योद्धास लक्ष्य को निर्धारित 20 ओवर में हासिल नहीं कर सकी और 4 विकेट खोकर 100 रन ही जोड़ पाई। इस तरह तूफांस ने यह मैच 52 रन से अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के आयुष्मान को डॉ। शाम्भवी सिंह व पुल्लकित राज ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

संक्षिप्त स्कोर
मगण तूफांस : 20 ओवर में 2 विकेट पर 152 रन, आयुष्मान जैन नाबाद 77, अनुराग कुमार यादव 21, अभिनव आर्या नाबाद 8, अतिरिक्त 45, देवांश पांडे 1/7, आशीष 1/9।
महाविद्या योद्धास: 20 ओवर में 4 विकेट पर 100 रन, शशांक शेखर 13, आयुष 36, जीत ज्योति 10, अतिरिक्त 31, अभिषेक 2/4, आनंद 1/14।

Read More

बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज: ग्रैंडमास्टर पीटर, रेयान समेत 19 खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर

पटना: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग (बिहार सरकार) एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। चौथे चक्र की समाप्ति के बाद 19 खिलाड़ी 4 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, जिससे प्रतियोगिता और भी दिलचस्प हो गई है।

शीर्ष बोर्ड पर ग्रैंडमास्टर पीटर का दमदार प्रदर्शन

चौथे चक्र के शीर्ष मुकाबले में रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव ने बिहार के जूनियर चैंपियन दिव्यांशु सिंह को 36 चालों में पराजित किया। काले मोहरों से खेलते हुए उन्होंने फ्रेंच डिफेंस का शानदार उपयोग किया और अपने ऊंटों के बेहतरीन तालमेल से प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाते हुए निर्णायक बढ़त हासिल की।

रेयान की मैराथन जीत

दूसरे बोर्ड पर बिहार के उभरते सितारे रेयान मोहम्मद ने उत्तर प्रदेश के शिवाय सिंह के खिलाफ 101 चालों की लंबी और रोमांचक बाजी खेलते हुए जीत दर्ज की। एंडगेम में शानदार रणनीति अपनाते हुए रेयान ने अपनी बढ़त को जीत में तब्दील किया। तीसरे बोर्ड पर दिल्ली के समीर चौधरी और बंगाल के अलेख्य मुखोपाध्याय के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। चौथे बोर्ड पर महाराष्ट्र के महिंद्राकर इंद्रजीत ने बिहार के प्रेम कुमार को 55 चालों में हराया। पांचवें बोर्ड पर नेपाल के फिडे मास्टर रुपेश जायसवाल ने ऐशानी पाठक को 35 चालों में पराजित किया।

इसके अलावा परमब्रत सरकार, अमन बलाना, कृष्णम हाजरिका और गुरुंग रोहित ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान की दौड़ में खुद को बनाए रखा। लगातार कड़े मुकाबलों के बीच 19 खिलाड़ियों का समान अंकों के साथ शीर्ष पर बने रहना यह दर्शाता है कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का स्तर बेहद ऊंचा है। आने वाले चक्रों में खिताब की दौड़ और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

Read More

बीसीए चुनाव रद्द, नए सिरे से चुनाव की सिफारिश; सुप्रीम कोर्ट ने अभय श्रीनिवास ओक को बनाया नया लोकपाल

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज एल. नागेश्वर राव द्वारा की गई जांच के बाद कोर्ट में सौंपी गई रिपोर्ट में 28 सितंबर 2025 को हुए बीसीए चुनाव को खारिज करने और नए सिरे से चुनाव कराने की अनुशंसा की गई है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही बीसीए की कार्यप्रणाली को लेकर हस्तक्षेप करते हुए अनुच्छेद 142 के तहत पूर्व न्यायाधीश एल. नागेश्वर राव को लोकपाल नियुक्त किया था, ताकि चुनाव प्रक्रिया और संघ के कार्यों की निगरानी की जा सके। जांच के बाद लोकपाल ने अपनी रिपोर्ट में चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे निरस्त करने की सिफारिश की।

नए लोकपाल की नियुक्ति

इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च 2026 को दिए अपने आदेश में पूर्व लोकपाल के अलग होने के बाद अभय श्रीनिवास ओक को बिहार क्रिकेट का नया लोकपाल नियुक्त कर दिया है। अब आगे की पूरी प्रक्रिया उनके निर्देशन में होगी। रिपोर्ट के आधार पर अब बीसीए का चुनाव नए सिरे से कराया जाएगा, जिसमें सभी जिला क्रिकेट संघों की वोटर लिस्ट की गहन जांच की जाएगी। इसके बाद ही पारदर्शी तरीके से नई कार्यकारिणी का गठन होगा।

एडमिनिस्ट्रेटर की भी हो सकती है नियुक्ति

पूर्व लोकपाल की अनुशंसा पर सुप्रीम कोर्ट आगामी 13 मई को इस मामले की सुनवाई करेगा, जिसमें एक एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त करने पर भी फैसला लिया जा सकता है। प्रेस नोट के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यशैली लगातार विवादों में रही है। कई जगहों पर अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर एफआईआर तक दर्ज हुई हैं। साथ ही, निगरानी एजेंसियां भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी और नए लोकपाल की नियुक्ति के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार क्रिकेट में पारदर्शिता आएगी और नई व्यवस्था के तहत साफ-सुथरे तरीके से चुनाव संपन्न होंगे। इस पूरे मामले ने बिहार क्रिकेट प्रशासन में एक बड़े बदलाव के संकेत दे दिए हैं, जिस पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Read More

यूनिटी कप U-16: विवेक सिंह की तूफानी पारी, इमर्जिंग प्लेयर अकादमी की धमाकेदार जीत

पटना: राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास मैदान) में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह की स्मृति में आयोजित यूनिटी कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल-बी के अंतिम मुकाबले में इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंकज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंकज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की टीम इमर्जिंग प्लेयर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 20 ओवर में 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से रिशु राज ने 41 रन की पारी खेली, जबकि अंकित (21 रन) और पंकज (12 रन) ने कुछ संघर्ष किया। इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में रौशन ने 3 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं अतुल और आयुष ने 2-2 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

108 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। विवेक सिंह ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 33 गेंदों में 76 रन ठोक दिए और मैच को एकतरफा बना दिया। उनके साथ अतुल ने 11 रन का योगदान दिया। इमर्जिंग प्लेयर की टीम ने महज 7.5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। पंकज स्पोर्ट्स की ओर से प्रिंस राज को एकमात्र सफलता मिली।

शानदार और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए विवेक सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी ने पूल-बी में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराते हुए टूर्नामेंट में खिताब की दावेदारी पेश की।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.