KRIDA NEWS

कासा पिकोला स्कूली क्रिकेट लीग का चयन ट्रायल 24 को

टर्निंग प्वाइंट की ओर से कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर—15 क्रिकेट का आयोजन फरवरी के दूसरे सप्ताह में होने जा रहा है। इसकी जानकारी टर्निंग प्वाइंट के एमडी सह लीग अध्यक्ष विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि लीग के लिए 12 टीमों का गठन किया जाना है। इसके लिए प्रथम चयन ट्रायल 24 दिसंबर को आयोजित की है। इसमें पटना के स्कूल के छात्र खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।

संयोजक सुमित शर्मा ने बताया कि चयन ट्रायल सुबह 8 बजे से एसडीवी स्कूल, कुरथौल, पटना में आयोजित किया गया है। खिलाड़ी अपने किट सहित आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र व दो पासपोर्ट साइज दो फोटो के साथ ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। ट्रायल संयोजक नवीन कुमार ने बताया की तीन टीमों के लिए आयोजित ट्रायल के संबंध में विशेष जानकारी के लिए 9386760620, सुमित शर्मा 7782868048, नवीन कुमार 7858969611 पर राजा कुमार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Read More

ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव का जलवा, एक साथ 36 खिलाड़ियों से खेला मुकाबला, सिर्फ तीन रहे ड्रॉ

पटना: राजधानी पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में शतरंज प्रेमियों को एक अनोखा और रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव ने बिहार के 36 युवा खिलाड़ियों के साथ एक साथ मुकाबले खेले। इस विशेष ‘सिमल्टेनियस चेस’ मुकाबले ने प्रतिभा और अनुभव के अद्भुत संगम को प्रदर्शित किया।

करीब तीन घंटे तक चले इस मुकाबले में नन्हे खिलाड़ियों ने ग्रैंडमास्टर को कड़ी चुनौती दी। हालांकि क्रियाकोव ने अपने अनुभव का परिचय देते हुए अधिकांश मुकाबलों में जीत हासिल की, लेकिन बिहार के तीन उभरते खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबले ड्रॉ कराने में सफलता पाई। इन खिलाड़ियों में कुमार सृजन (पटना), अभिजीत कुमार (भागलपुर) और अभिमन्यु कुमार (पटना) शामिल हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया।

इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सीखने का अवसर मिलता है।

मुकाबले के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों को ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं, ड्रॉ खेलने वाले तीनों खिलाड़ियों को ग्रैंडमास्टर और अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह आयोजन बिहार में शतरंज के बढ़ते स्तर और युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया, जिसने आने वाले समय में राज्य में इस खेल के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया।

Read More

आकाश यादव की अर्धशतकीय पारी से BCCA जूनियर्स की शानदार जीत, इमर्जिंग प्लेयर्स को 7 विकेट से हराया

पटना: बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में BCCA जूनियर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इमर्जिंग प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। कार्तिक राज को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इमर्जिंग प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी की टीम 24.4 ओवर में 120 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से पीयूष राज ने 37 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि आयुष दीप ने 16 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 41 रन मिले, जो स्कोर को सम्मानजनक स्तर तक पहुंचाने में अहम साबित हुए। BCCA जूनियर्स की ओर से गेंदबाजी में कार्तिक राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं हर्ष राज यादव, इरफान आलम और आयुष ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को दबाव में रखा।

121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी BCCA जूनियर्स की टीम ने 28.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो आकाश यादव रहे, जिन्होंने नाबाद 55 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। उनके अलावा विवान ने नाबाद 18 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। इमर्जिंग प्लेयर्स की ओर से विवेक सिंह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए, जबकि अभिराज को 1 सफलता मिली, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। इस जीत के साथ BCCA जूनियर्स ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और टीम का आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा है।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के लिए नालंदा की टीम घोषित, नावादा से होगा पहला मुकाबला

बिहारशरीफ (नालंदा): 1 अप्रैल 2026 से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा की मेजबानी में पावापुरी खेल मैदान पर बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में नालंदा, नवादा, गया और शेखपुरा की टीमें हिस्सा लेंगी।टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 1 अप्रैल को मेजबान नालंदा और नवादा के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

30 खिलाड़ियों का चयन
नालंदा अंडर-19 टीम के चयन के लिए जूनियर चयन समिति ने 30 खिलाड़ियों का चयन किया है। टीम की कमान अरव रॉय (कप्तान) को सौंपी गई है। चयनित खिलाड़ियों में अंकित सौरव, सौरव कुमार, विनीत कुमार, अभिनव, तेज प्रताप सिंह, आदित्य राज, लकी, लक्ष्य, अरुणेश, अयान अरमान, नीरज पासवान, सुजल कांत (विकेटकीपर), सूरजभान, मोहित, राजीव, अभिषेक राज, अभिषेक कुमार, रोहित, अंकित यादव, अभिषेक, अभिजीत, दिवाकर, राजगुरु (विकेटकीपर), प्रसंजीत, सूरज (विकेटकीपर), कृष (विकेटकीपर), प्रिंस कुमार, हर्ष राज और समीर शामिल हैं।

मजबूत तैयारी के साथ उतरेगी टीम
नालंदा टीम इस टूर्नामेंट में मजबूत तैयारी और संतुलित संयोजन के साथ उतरने जा रही है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग में टीम के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं, जिससे टीम के प्रदर्शन को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद
चार जिलों की टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में कड़े मुकाबलों की उम्मीद है। युवा खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य के बड़े मंच तक पहुंचने का सुनहरा अवसर साबित होगी। आयोजन समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और पावापुरी खेल मैदान पर एक बेहतरीन क्रिकेट माहौल देखने को मिलेगा।

Read More

बिहार स्कूल क्रिकेट लीग 2026: किडजी ने रोमांचक मुकाबले में KPS पब्लिक स्कूल को हराकर खिताब जीता

पटना: बिहार स्कूल क्रिकेट लीग 2026 (प्रथम सत्र) का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला आज YAASHVAN स्पोर्ट्स ग्राउंड, बिक्रम (पटना) में खेला गया। फाइनल में KPS पब्लिक स्कूल और किड ज़ी, बिहटा की टीम आमने-सामने थी। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें अंततः किड ज़ी, बिहटा ने 3 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

मैच की शुरुआत में KPS पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने संयमित और प्रभावशाली बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। KPS की ओर से जयाश राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 78 रन बनाए और टीम की पारी को मजबूती प्रदान की। उनके साथ आदर्श आनंद ने भी नाबाद 41 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। किड ज़ी, बिहटा की ओर से गेंदबाजी में सचिन सिंह ने 2 विकेट और बिलाल बिन साहिद ने 1 विकेट हासिल किया।

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किड ज़ी, बिहटा की टीम ने शुरुआत से ही सकारात्मक खेल दिखाया। हालांकि बीच-बीच में विकेट गिरते रहे, लेकिन टीम ने संयम बनाए रखा और 24 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। किड ज़ी की ओर से सचिन सिंह ने 39 रनों की अहम पारी खेली, जबकि बिलाल साहा ने 34 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। KPS पब्लिक स्कूल की ओर से गेंदबाजी में आयुष कुमार ने 3 विकेट झटके, जबकि अंश पांडेय को 1 सफलता मिली।

इस रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए सचिन सिंह को मैन ऑफ द मैच और MVP चुना गया। जयाश राज को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए बेस्ट बैट्समैन और आयुष कुमार को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया।

इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। डोनी पोलो पब्लिक स्कूल के अनुराग राणा को बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट, ज़ेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के कुमार वैभव बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट तथा किड ज़ी, बिहटा के बिलाल साहा को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार प्रदान किया गया। KPS पब्लिक स्कूल के उज्ज्वल कुमार को प्रमोटिंग प्लेयर, वीर सिंह को इमर्जिंग प्लेयर तथा दिव्यांशु राज को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में कई अतिथि रहे मौजूद

पुरस्कार वितरण समारोह में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव अमित कुमार, संजय शर्मा और पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अश्वनी कुमार सिंह, निशिकांत, भिखारी सिंह, चैत्य नवीन (समाजसेवी), कृष्णा पटेल, ज्योति सिंह, सुरेश मिश्रा, शांभवी राज और रिमझिम कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत अमित रंजन, प्रतीक कुमार और हिमांशु हरि ने किया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.