KRIDA NEWS

अंतर जिला विद्यालय भारोत्तोलन खेल प्रतियोगिता 2023-24 का ओवरऑल खिताब जहानाबाद को

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन पटना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय (अन्तर जिला) विद्यालय भारोत्तोलन खेल प्रतियोगिता 2023-24 का ओवरऑल का खिताब जहानाबाद ने कुल 63 अंक प्राप्त कर जीता। वहीं सारण ने 42 अंक तथा नवादा ने 34 अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में जहानाबाद ने कुल 7 स्वर्ण, 7 रजत एवं 7 कांस्य पदक वहीं सारण ने 5 स्वर्ण, 5 रजत एवं 2 कांस्य तथा नवादा ने 4 स्वर्ण, 3 रजत एवं 5 कांस्य पदक जीता।

स्थानीय पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में गुरूवार को संपन्न हुए प्रतियोगिता के पुरस्कार-सह-समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री अरूण कुमार सिन्हा, माननीय विधायक, कुम्हरार, पटना ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत करने की सलाह देते हुए उम्मीद जतायी कि आपही में से कल कोई खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश एवं राज्य का नाम रौशन करेगा।

MADHU PREMIER LEAGUE(MPL)

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव-सह-जिला खेल पदाधिकारी, पटना श्री ओम प्रकाश ने मुख्य अतिथि को पौधा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एन0आई0एस0 एथलेटिक्स प्रशिक्षक अभिषेक कुमार ने किया। इस अवसर पर भारोत्तोलक प्रशिक्षक, राजेन्द्र प्रसाद, श्री सुदर्शन कुमार, श्री मनोज कुमार, श्री अशोक कुमार, मनीषा यादव, श्री किरण कुमार झा, श्री धीरेन्द्र पासवान, श्री दीपक कुमार, श्री सुरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गुरूवार को संपन्न हुए विभिन्न आयु वर्ग एवं भार वर्ग के इस प्रकार हैं:-

बालिका अंडर-19 (58 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – बादल कुमारी – रोहतास – 42 कि0ग्रा0
द्वितीय – प्रिती कुमारी – नवादा – 30 कि0ग्रा0

बालक अंडर-19 (50 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – आदित्य कुमार – सारण – 130 कि0ग्रा0
द्वितीय – हिमांशु गौतम – बेगूसराय – 90 कि0ग्रा0
तृतीय – विनय कुमार – नवादा – 62 कि0ग्रा0

बालक अंडर-19 (56 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – गौतम कुमार – एकलव्य – 190 कि0ग्रा0
द्वितीय – चंदन कुमार – जहानाबाद – 131 कि0ग्रा0
तृतीय – सोहित कुमार – नवादा – 107 कि0ग्रा0

बालक अंडर-19 (62 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – अखिलेश कुमार – सीतामढ़ी – 207 कि0ग्रा0
द्वितीय – आर्यन राज – सारण – 123 कि0ग्रा0
तृतीय – निशांत कुमार – मुंगेर – 90 कि0ग्रा0

बालक अंडर-19 (69 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – नितेश कुमार सिंह – जहानाबाद – 226 कि0ग्रा0
द्वितीय – दिलीप कुमार – सीतामढ़ी – 131 कि0ग्रा0
तृतीय – प्रेम कुमार – जहानाबाद – 70 कि0ग्रा0

बालक अंडर-19 (94 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – प्रियांशु राज – छपरा – 275 कि0ग्रा0
द्वितीय – देव राज कुमार – जहानाबाद – 99 कि0ग्रा0
तृतीय – शिवम कुमार – मुजफ्फरपुर – 88 कि0ग्रा0

बालक अंडर-19 (105 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – उज्जवल कुमार – एकलव्य – 230 कि0ग्रा0
द्वितीय – शशि भूषण – रोहतास – 173 कि0ग्रा0
तृतीय – रामानन्द कुमार – जहानाबाद – 106 कि0ग्रा0

बालक अंडर-19 (105 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – प्रियांशु शर्मा – जहानाबाद – 93 कि0ग्रा0
द्वितीय – रूपेश कुमार – पटना – 87 कि0ग्रा0

बालक अंडर-17 (50 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – अभय कुमार – नवादा – 154 कि0ग्रा0
द्वितीय – साहिल कुमार – पटना – 153 कि0ग्रा0
तृतीय – अमरनाथ कुमार – सारण – 152 कि0ग्रा0

बालक अंडर-17 (56 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – सन्नी कुमार – सारण – 188 कि0ग्रा0
द्वितीय – शशि रंजन – जहानाबाद – 150 कि0ग्रा0
तृतीय – राज नन्दन यादव – पूर्वी चम्पारण – 118 कि0ग्रा0

बालक अंडर-17 (62 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – रणवीर कुमार – सारण – 182 कि0ग्रा0
द्वितीय – बिट्टु कुमार – कटिहार – 167 कि0ग्रा0
तृतीय – यश राज – जहानाबाद – 133 कि0ग्रा0

बालक अंडर-17 (69 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – मनीष विश्वकर्मा – एकलव्य – 208 कि0ग्रा0
द्वितीय – पियुष कुमार – रोहतास – 197 कि0ग्रा0
तृतीय – हर्ष राज सिंह – जहानाबाद – 176 कि0ग्रा0

बालक अंडर-17 (94 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – अमन मेहता – जहानाबाद – 215 कि0ग्रा0
द्वितीय – उज्जवल सागर – सारण – 170 कि0ग्रा0
तृतीय – सुमित कुमार – बेगूसराय – 147 कि0ग्रा0

बालक अंडर-17 (94 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – गौरव सिंह – जहानाबाद – 172 कि0ग्रा0
द्वितीय – अवनिश नारायण सिन्हा- सिवान – 92 कि0ग्रा0
तृतीय – नील कुमार – बेगूसराय – 80 कि0ग्रा0

Read More

सरदार पटेल एकादश की विजयी शुरुआत, दयानंद सिंह स्मृति महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़

खगौल: दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खगौल स्थित मैदान पर शानदार आगाज़ हुआ, जहां पहले ही दिन सरदार पटेल एकादश ने जीत दर्ज कर अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की।

 

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6: चैंजर्स और बॉम्बर्स का जलवा

पटना: पटना टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 में गुरुवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में संत जोसफ चैंजर्स और आजिंक्य बॉम्बर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। एक तरफ चैंजर्स ने क्वांटम वारियर्स को चार विकेट से हराया, तो दूसरी ओर बॉम्बर्स ने आदित्य दबंग को 47 रन से मात दी।

पहला मुकाबला
कृष्णा क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले मैच में क्वांटम वारियर्स और संत जोसफ चैंजर्स आमने-सामने थे। टॉस जीतकर चैंजर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। वारियर्स की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 15.5 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। टीम के लिए अमन कुमार, रक्षित सिंह और रजनीश ने 18-18 रन का योगदान दिया, जबकि अतिरिक्त के रूप में 26 रन मिले। चैंजर्स की ओर से अर्पित लाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा श्रीजन ने 2/15, विशाल कुमार ने 2/13 और तेजस झा ने 1/13 का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंजर्स की टीम ने 14 ओवर में 6 विकेट खोकर 117 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से युवराज सिंह ने 30, तमजीद आलम ने 21, जीत यादव ने 18 और श्याम आर्या ने 12 रन बनाए। वारियर्स की ओर से अमन कुमार ने 3/10 की शानदार गेंदबाजी की। शानदार प्रदर्शन के लिए अर्पित लाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
क्वांटम वारियर्स: 15.5 ओवर में 116 रन पर आलआउट, अमन कुमार 18, रक्षित सिंह 18, रजनीश 18, अतिरिक्त 26, अर्पित लाल 4/24, श्रीजन 2/15, विशाल कुमार 2/13, तेजस झा 1/13.

संत जोसफ चैंजर्स: 14 ओवर में 6 विकेट पर 117 रन, तमजीद आलम 21, युवराज सिंह 30, श्याम आर्या 12, जीत यादव 18, अतिरिक्त 20, अमन कुमार 3/10, यशस्वी 1/20, अंशुमान 1/19, शिवम यादव 1/8.

दूसरा मुकाबला
दिन के दूसरे मैच में आजिंक्य बॉम्बर्स और आदित्य दबंग के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर बॉम्बर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए नंदजी सिंह ने 31 रन बनाए, जबकि कप्तान प्रियांशु राजकुमार ने नाबाद 25 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। रेयांश कार्तिक (19) और रेयांश राज (15) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

जवाब में आदित्य दबंग की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। आदर्श राज ने 35 रन बनाए, जबकि युगवीर यादव ने 17 और रजनीश ने 14 रन का योगदान दिया। बॉम्बर्स की ओर से शाश्वत ने 3/7 की घातक गेंदबाजी की, जबकि प्रियांशु राजकुमार ने भी 3 ओवर में एक मेडन रखते हुए सिर्फ 3 रन देकर 2 विकेट चटकाए। रौनक रणवीर ने 2/21 का योगदान दिया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्रियांशु राजकुमार को दीपमाला गुप्ता एवं निशा सिंह ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
आंजिक्य बॉम्बर्स: 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन, रेयांश राज 15, रेयांश कार्तिक 19, नंदजी सिंह 31, प्रियांशु राजकुमार नाबाद 25, अतिरिक्त 45, सुमित 1/24, निखिल कुमार 2/25, शुभम 1/31, पियुष राज 1/30, आदर्श राज 1/16.

आदित्य दबंग: 20 ओवर में 9 विकेट पर 109 रन, आदर्श राज 35, युगवीर यादव 17, रजनीश 14, शुभम नाबाद 15, अतिरिक्त 17, अंश राज 1/36, प्रियांशु राज 2/3, रौनक रणवीर 2/21, शाश्वत 3/7.

Read More

जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल में बिहार का धमाकेदार आगाज, बालक-बालिका दोनों टीमों की शानदार जीत

देवघर : 10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट बॉल चैंपियनशिप में बिहार की बालक और बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अभियान का आगाज़ जीत के साथ किया। पहले ही दिन बिहार के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मध्य प्रदेश की टीमों को शिकस्त देकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी।

बालिका टीम की एकतरफा जीत
बिहार की बालिका टीम ने अपने पहले मुकाबले में मध्य प्रदेश के खिलाफ पूरी तरह एकतरफा प्रदर्शन किया। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में दबदबा बनाते हुए बिहार ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से ममता ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

बालक टीम ने भी दिखाया दम
वहीं बालक वर्ग में बिहार की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मध्य प्रदेश को 37 रनों से हराकर जीत दर्ज की। बिहार के खिलाड़ियों ने अनुशासित और संतुलित खेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को दबाव में बनाए रखा। इस जीत के हीरो कार्तिक रहे, जिन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब हासिल किया।

बिहार कैंप में उत्साह का माहौल
टूर्नामेंट के पहले ही दिन मिली दोहरी सफलता से बिहार टीम का मनोबल काफी ऊंचा हो गया है। कोच और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि टीमें आगे भी इसी लय को बरकरार रखेंगी। इस शानदार शुरुआत के साथ बिहार ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है और अब सभी की निगाहें आने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं।

Read More

नवादा का विजयी अभियान जारी, शेखपुरा को 8 विकेट से रौंद दर्ज की लगातार दूसरी जीत

पावापुरी (नालंदा): बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के तहत आयोजित बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) में नवादा का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में नवादा ने शेखपुरा को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में पावापुरी खेल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में शेखपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। टीम की ओर से अर्णव ने शानदार 99 रन की पारी खेली, जबकि सचिन ने 61 रन का योगदान दिया। इसके अलावा पीयूष ने 17 और संजीव ने 12 रन बनाए। नवादा की ओर से गेंदबाजी में इशू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। वहीं सचिन ने 40 रन देकर 3 विकेट और अभिनव ने 30 रन पर 2 विकेट हासिल किए।

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और महज 26.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नवादा की ओर से सूरज ने 76 रन, हर्ष ने 77 रन और सुभाष ने नाबाद 54 रन की शानदार पारियां खेलीं, जिससे टीम ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। शेखपुरा की ओर से आशीष और गौरव को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए नवादा के इशू कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा प्रसाद यादव, नवादा के सचिव मनीष आनंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अब टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 3 अप्रैल को शेखपुरा और गया के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.