KRIDA NEWS

बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए गया जिला की बॉक्सिंग टीम मुजफ्फरपुर रवाना

गया जिला बॉक्सिंग टीम 14 नवम्बर से होने वाली 15वीं बिहार स्टेट यूथ/सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए मुजफ्फरपुर रवाना हो गई है। इसकी जानकारी गया जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव मो फैजान खान ने दी और साथ ही साथ उन्होंने टीम को  बधाई दी और खिलाडियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम के साथ कोच के रूप में मो शाहरुख और मैनेजर के रूप में रणधीर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यूथ भार वर्ग में जैन मलिक, निशांत कुमार, फैजान और कामरान को टीम को शामिल किया गया है। वहीं सीनियर भार वर्ग में विक्की कुमार, सौरव कुमार , मो सोहैल, रॉकी कुमार, मो परवेज, अब्दुल कादिर, आदित्य कुमार,आर्यन कुमार, ताज खान, प्रशांत कुमार, रवि कुमार, नीरज कुमार, अंकित कुमार को शामिल किया गया है।

MADHU PREMIER LEAGUE(MPL)

Read More

नालंदा जिला सीनियर ए डिवीजन क्रिकेट लीग: राजपुताना क्लब की एकतरफा जीत, गेटवे क्लब भी विजयी

बिहार शरीफ: नालंदा जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित नालंदा जिला सीनियर ए डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत 10 फरवरी 2026 को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जहां राजपुताना क्लब ने एकतरफा जीत दर्ज की, वहीं दूसरे मुकाबले में गेटवे क्लब ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

कुश कुमार के 192 रन से राजपुताना क्लब की धमाकेदार जीत

पहला मुकाबला एनसीए मैदान में राजपुताना क्लब और क्रांतिकारी क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपुताना क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर विशाल 386 रन का स्कोर खड़ा किया। राजपुताना क्लब की ओर से कुश कुमार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 14 छक्कों और 24 चौकों की मदद से 192 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उनके अलावा अमृतांशु ने 73 रन, आदित्य ने 43 रन और निर्मल ने 31 रन का योगदान दिया। क्रांतिकारी क्लब की ओर से गेंदबाजी में मोहित ने 3 विकेट तथा रामवर्धन ने 2 विकेट लिए।

386 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रांतिकारी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 22 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से मोहित ने 16 रन, रामवर्धन ने 14 रन और लकी ने 12 रन बनाए। राजपुताना क्लब की ओर से गेंदबाजी में मनीष राज ने 5 विकेट झटके, जबकि शशि ने 2 विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए कुश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका परवेज़ मुस्तफा पप्पू और संजय कुमार (पिंटू) ने निभाई।

गेटवे क्लब की मजबूत बल्लेबाजी

दूसरा मुकाबला पावापुरी ग्राउंड में गेटवे क्लब और स्टार क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गेटवे क्लब ने 4 विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए। गेटवे क्लब की ओर से अर्णव किशोर ने शानदार 100 रन (शतक), सुजल ने 82 रन और चंद्रशेखर ने 60 रन की अहम पारी खेली। स्टार क्लब की ओर से गेंदबाजी में सिद्धार्थ ने 2 विकेट और निराज ने 1 विकेट हासिल किया।

281 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 9 विकेट पर 183 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विश्वजीत ने 50 रन, अंकित ने 18 रन, चंदन ने 16 रन और सिद्धार्थ बाबा ने 14 रन का योगदान दिया। गेटवे क्लब की ओर से गेंदबाजी में अंकित ने 3 विकेट और अभय ने 2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। इस मुकाबले में अर्णव किशोर को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के निर्णायक की भूमिका अभिषेक एवं सैयद जावेद इकबाल ने निभाई।

गणमान्य रहे मौजूद

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, डॉ. संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार बाबा, विकास, मयूरेश्वर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ईआरसीसी व पंचशील सीसी जीते

पटना, 9 फरवरी। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में ईआरसीसी और पंचशील सीसी ने जीत हासिल की। पंचशील सीसी की यह लगातार दूसरी जीत है। जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में ईआरसीसी ने शर्मा स्पोर्टिंग को 112 रन और अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में पंचशील सीसी ने बाटा सीसी को 6 विकेट से हराया।

पहला मैच
जेननेक्स क्रिकेट ग्राउंड, फतेहपुर (पटना) पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ईआरसीसी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 276 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हर्ष वर्धन ने 46 गेंदों में 56 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि सौरभ तिवारी ने 51 और आशीष कुमार ने 36 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा यश प्रताप ने 32, आदित्य ने 19, कुमार आदित्य ने 27 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 32 रन बने। शर्मा स्पोर्टिंग की ओर से आर्यन राज ने 42 रन देकर 5 विकेट चटकाये। इसके अलावा आदित्य, साहिल कुमार और अनीस कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा स्पोर्टिंग की टीम 28.5 ओवर में 164 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से साहिल कुमार ने 25 रन बनाए। इसके अलावा आदित्य राय ने 18, अमन कुमार ने 21, अनीस कुमार ने 11, सूजल ने 17, प्रिय युवराज ने 11, रिषि ने 15, आर्यन राज ने 16 और राहुल कुमार ने 11 रन बनाये। ईआरसीसी की जीत में गेंदबाज़ों की भूमिका अहम रही। आदित्य और अभिनव सिंह ने 3-3, सचिन कुमार ने 2 और अभिषेक सिंह ने 1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के सौरभ तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
ईआरसीसी : 40 ओवर में 8 विकेट पर 276 रन, सौरभ तिवारी 51,आशीष कुमार 36, यश प्रताप 32, आदित्य 19, हर्षवर्धन 56, कुमार आदित्य 27, अतिरिक्त 32, आदित्य 1/37, साहिल कुमार 1/44, आर्यन राज 5/42, अनीस 1/64
शर्मा स्पोर्टिंग : 28.5 ओवर में 164 रन पर ऑल आउट, आदित्य राय 18, अमन कुमार 21, अनीस कुमार 11,सूजल 17, प्रिय युवराज 11,रिषि कुमार 15, साहिल कुमार 25, आर्यन राज 16, राहुल कुमार 11, अतिरिक्त 12, अभिषेक सिंह 1/31, सचिन कुमार 2/37, अभिनव सिंह 3/27, आदित्य 3/19

दूसरा मैच
स्थानीय अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर बाटा क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 40 ओवर में बाटा सीसी ने 7 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। टीम की शुरुआत हालांकि लड़खड़ाई और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए, लेकिन मध्यक्रम में अभिनव ने जिम्मेदारी संभालते हुए नाबाद 68 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 64 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा सलामी बैटर राजेश कुमार ने 41 रन बनाए, जबकि कप्तान आर्यन राज ने तेजतर्रार 15 रन जोड़े।

पंचशील सीसी की गेंदबाजी की बात करें तो शिवम ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ 2 विकेट चटकाए। प्रियांशु कुमार प्रतेक ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में मात्र 13 रन देकर एक अहम विकेट हासिल किया, जिससे बाटा की रन गति पर अंकुश लगा। इसके अलावा श्रेयान रंजन, पार्थ और अनिरुद्ध राज ने 1-1 विकेट चटकाये।

215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचशील क्रिकेट क्लब की टीम ने सधी हुई शुरुआत की। विकेटकीपर बल्लेबाज सोनू कुमार ने एक छोर संभालते हुए 92 गेंदों में 83 रन की संयमित और मैच जिताऊ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए। दूसरे छोर से पार्थ ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने मैच को पूरी तरह पंचशील के पक्ष में कर दिया।

इसके बाद अनिरुद्ध राज ने नाबाद 26 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। पंचशील सीसी ने 34.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। बाटा क्रिकेट क्लब की ओर से अंकुश राज ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन अन्य गेंदबाज अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सके। पंचशील की बल्लेबाजी के सामने बाटा की गेंदबाजी बिखरती नजर आई। विजेता टीम के पार्थ को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
बाटा सीसी : 40 ओवर में 7 विकेट पर 214 रन, राजेश कुमार 41, आर्यन राज 15, अभिनव नाबाद 68, अंकुश राज नाबाद 11, अतिरिक्त 49, शिवम 2/42, प्रियांशु कुमार प्रतीक 1/13, श्रयान रंजन 1/14, पार्थ 1/13, अनिरुद्ध राज 1/23
पंचशील सीसी : 34.4 ओवर में 216 रन, सोनू कुमार 83, पार्थ 77, अभिषेक 14, अनिरुद्ध राज नाबाद 26, अतिरिक्त 10, अंकुश राज 2/61, शिवम सिंह 1/35, रौशन कुमार 1/33
प्लेयर ऑफ द मैच : पार्थ

Read More

नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज, गौरव की शतकीय पारी से परशुराय क्रिकेट क्लब विजयी

बिहार शरीफ: नालंदा जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग (ए डिवीजन) का शुभारंभ 8 फरवरी 2026 को एनसीए मैदान, बड़ी दरगाह, बिहार शरीफ में किया गया। लीग का उद्घाटन मुकाबला क्रांतिकारी क्रिकेट क्लब, नूरसराय और परशुराय क्रिकेट क्लब, इस्लामपुर के बीच खेला गया, जिसमें परशुराय क्लब ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आसान जीत दर्ज की।

उद्घाटन मैच में क्रांतिकारी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रांतिकारी क्लब की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना सकी। टीम की ओर से लकी कुमार ने 53 रन की सर्वाधिक पारी खेली, जबकि विराज यादव ने 19 रन तथा रामवर्धन, उत्कर्ष और गुफरान ने 17–17 रन का योगदान दिया। परशुराय क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में नीतीश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं गौरव कुमार ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

गौरव के शतक से परशुराय क्लब की आसान जीत

169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी परशुराय क्रिकेट क्लब की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 16 ओवर 2 गेंद में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में गौरव कुमार की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी अहम रही, जिन्होंने शानदार 107 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा सूरज कुमार ने 39 रन बनाकर जीत को और आसान बना दिया। क्रांतिकारी क्लब की ओर से गेंदबाजी में लकी कुमार ने 6 ओवर में 53 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उद्घाटन मुकाबले में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए परशुराय क्रिकेट क्लब के गौरव कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

मैच में कई गणमान्य रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर सह नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ पिंटू दा, नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, डॉ. संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार बाबा, अंकित राज, विकास, मयूरेश्वर, विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मैच में अंपायरिंग की भूमिका सीनियर अंपायर परवेज़ मुस्तफा पप्पू और मनीष कुमार ने निभाई।

Read More

गुलशन की अर्धशतकीय पारी से कैड टाइटंस ने जीता कॉपरेट स्ट्राइकर लीग का खिताब, पटना प्रीडेटर्स को 6 विकेट से हराया

पटना: ऊर्जा स्टेडियम, पटना में खेले गए कॉपरेट स्ट्राइकर लीग (CSL 2026) के फाइनल मुकाबले में विकेटकीपर-बल्लेबाज़ गुलशन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत कैड टाइटंस ने पटना प्रीडेटर्स को 6 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में गुलशन का प्रदर्शन जीत का सबसे बड़ा आधार साबित हुआ।

मैच में कैड टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना प्रीडेटर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी। प्रीडेटर्स की ओर से राजनीश ने 40 रन और कुमार सौरभ ने 29 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि अंत में आदित्य ने नाबाद 17 रन जोड़कर स्कोर को सम्मानजनक बनाया।

कैड टाइटंस की ओर से गेंदबाजी में कुलदीप कुमार सहाय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3.4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा विवेकानंद ने 2 विकेट और हिमांशु शेखर ने 1 विकेट लेकर पटना प्रीडेटर्स की रन गति पर लगाम लगाई।

गुलशन की पारी ने दिलाया खिताब

143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैड टाइटंस की शुरुआत सधी हुई रही, लेकिन असली मजबूती एक छोर से गुलशन ने दी। विकेट के पीछे भी मुस्तैदी दिखाने वाले गुलशन ने बल्लेबाजी में भी कमाल करते हुए 56 गेंदों पर 66 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 9 चौके जड़े और पूरे आत्मविश्वास के साथ रनचेज को संभाले रखा।

गुलशन को दूसरे छोर से पंकज रॉय का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 38 गेंदों पर 46 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। अंत में कैड टाइटंस ने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 146 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। पटना प्रीडेटर्स की ओर से गेंदबाजी में कुलदीप कुमार सहाय ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन गुलशन और पंकज की साझेदारी के सामने टीम जीत से दूर रह गई।

फाइनल के हीरो बने गुलशन

फाइनल मुकाबले में गुलशन का संयम, तकनीक और मैच को अंत तक ले जाने की क्षमता दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रही। विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के रूप में उन्होंने हर विभाग में योगदान देकर यह साबित किया कि बड़े मुकाबलों के खिलाड़ी कैसे दबाव में भी टीम को जीत तक पहुँचाते हैं। मैच के बाद दर्शकों और क्रिकेट विशेषज्ञों ने गुलशन की पारी को CSL 2026 फाइनल का टर्निंग पॉइंट करार दिया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.