पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ की बैठक अध्यक्ष रवि रंजन यादव की अध्यक्षता में संघ के कार्यालय में की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी सत्र 2023-24 के लिए क्लब पंजीयन पर विचार विमर्श किया गया। विचार के बाद यह तय किया गया कि संघ के कार्यालय से दिनांक 7 और 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से 4 बजे से प्राप्त कर सकते हैं। वहीं फॉर्म को पूरी तरह से भरकर 14 और 15 अक्टूबर को संघ के कार्यालय में शाम 4 बजे तक जमा करना होगा। इस बात की जानकारी संघ के सचिव राजकुमार ने दी।
आज के बैठक में पिछले सत्र 2022-23 में हुए क्रिकेट गतिविधियों पर विचार किया गया। पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ ने कुल 33 मैच करवाए, जिसमें सभी मैचों के बॉल संघ ने दिया था। इस साल समय से लीग मैच करवाया जाएगा और खिलाड़ियों को अन्य तरह की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी।
पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ के खिलाड़ी विश्वजीत शुक्ला के अंडर-19 कुच बिहार ट्राफी में बिहार की ओर से खेलते हुए विजयवाड़ा में शानदार प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी गई। अध्यक्ष ने कहा कि खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान दें ,संघ उनकी हर संभव मदद करेगा और विश्वजीत शुक्ला की तरह बिहार के लिए खेल कर पश्चिम चंपारण का नाम राज्य और देश में रोशन करें। संघ विरोधी गतिविधियों में जो लोग भी पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।