KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के खो-खो में श्रीमती गिरिजा कुँवर उच्च माध्यमिक विद्यालय बनी चैंपियन

पटना। पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के खो-खो बालक अंडर-19 का खिताब श्रीमती गिरिजा कुँवर उच्च माध्यमिक विद्यालय, मसौढ़ी ने एम0ए0ए0एस0एस0 स्कूल, पटना सिटी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1 अंकों से हराकर जीता। वहीं बालिका अंडर-19 में आर0पी0एस0 पब्लिक स्कूल ने भी श्रीमती गिरजा कुँवर उच्च माध्यमिक विद्यालय को 1 अंक से हराकर जीता।

खो-खो बालक अंडर-17 का खिताब रेसिडेंसियल डी0एन0पी0एस0, बिहटा ने त्रिभुवन उच्च माध्यमिक विद्यालय, नौबतपुर को 3 अंकों से एवं बालिका अंडर-17 में नारायणी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटना सिटी ने संत जोसेफ हाई स्कूल, बाढ़ को 7 अंकों से हराकर जीता। बालक अंडर-14 में महिला चरखा समिति मध्य विद्यालय मोगलपुरा ने मध्य विद्यालय कंडाप, संपतचक को 4 अंकों से तो वहीं बालिका अंडर-14 में महिला चरखा समिति मध्य विद्यालय मोगलपुर ने संत जोसेफ हाई स्कूल, बाढ़ को 5 अंकों से हराकर खिताब जीता।

MADHU PREMIER LEAGUE(MPL)

स्थानीय पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकर के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित चार दिवसीय पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में बुधवार को विभिन्न खेलों के विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को जिला खेल पदाधिकारी-सह-आयोजन सचिव ओम प्रकाश ने मेडल एवं ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि गुरूवार को बास्केटबाॅल, रग्बी, फुटबाॅल, कुश्ती एवं हैंडबाॅल खेलों की विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

बुधवार को संपन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार हैं:-

बालक अंडर-14 200 मीटर
1. गौतम कुमार शिवम काॅन्वेंट 25.21 से0
2. सुरज कुमार पाटलिपुत्रा विद्यापीठ, हनुमान नगर 25.65 से0
3. अंकित कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बख्तियारपुर 26.25 से0

बालिका अंडर-14 200 मीटर
1. अनन्या श्री संत कैरेन्स हाई स्कूल, गोला रोड 30.88 से0
2. अस्तुति कुमारी संत कैरेन्स हाई स्कूल, गोला रोड 31.40 से0
3. रोश्यल रंजीत नेट्रोडेम 32.06 से0

बालक अंडर-17 200 मीटर
1. सुरज कुमार ज्ञान केन्द्र, मोकामा 24.79 से0
2. गोलू कुमार एस0एच0एम0डी0 हाई स्कूल, पुनाडिह 25.09 से0
3. रोहित कुमार इमेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल 25.42 से0

बालिका अंडर-17 200 मीटर
1. राजनंदिनी सिंह संत कैरेंस हाई स्कूल, गोला रोड 32.88 से0
2. शुभांगी कुमारी नेट्रोडेम 34.76 से0
3. अंकिता टोपो संत कैरेंस हाई स्कूल, गोला रोड 36.24 से0

MADHU PREMIER LEAGUE(MPL)

बालक अंडर-19 200 मीटर
1. राहुल कुमार उत्क्रमित मा0वि0 चम्पापुर बख्तियारपुर 24.74 से0
2. मनीष जयसवाल काॅलेज आॅफ काॅमर्स 25.17 से0
3. अनमोल कुमार हाई स्कूल, फतुहाँ 26.06 से0

बालिका अंडर-19 200 मीटर
1. याशिता सिंह संत कैरेन्स हाई स्कूल, गोला रोड 34.55 से0
2. मेघा श्री बी0डी0 पब्लिक 35.16 से0
3. सुरूचि कुमारी संत जोसेफ काॅन्वेंट बाढ़ 35.39 से0

बालक अंडर-17 1500 मीटर
1. सुमित कुमार हाई स्कूल चकबैरिया 5.05.82 से0
2. मो0 गुलशाद आलम उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, सिगोरी 5.16.13 से0
3. कार्तिक सिंह सर जी0डी0 पाटलिपुत्रा 5.17.08 से0

बालिका अंडर-17 1500 मीटर
1. लक्ष्मी कुमारी कस्तुरबा गांधी हाई स्कूल 5.24.87 से0
2. प्राची कुमारी संत कैरेन्स हाई स्कूल 6.47.15 से0
3. अंजली कुमारी नाजरथ एकेडमी 8.02.06 से0

बालक अंडर-19 1500 मीटर
1. रवि कुमार महादेवा हाई स्कूल 5.37.58 से0
2. जितेन्द्र कुमार महादेवा हाई स्कूल 5.42.78 से0
3. करण कुमार महादेवा हाई स्कूल 5.44.00 से0

बालिका अंडर-19 1500 मीटर
1. सोनी कुमारी संत जोसेफ काॅन्वेंट बाढ़ 5.48.19 से0
2. प्रिया कुमारी संत जोसेफ काॅन्वेंट बाढ़ 6.25.13 से0
3. लक्ष्मी कुमारी संत कैरेन्स हाई स्कूल, गोला रोड 6.41.71 से0

बालक अंडर-17 ट्रिपल जम्प
1. कल्याण कुमार उत्क्रमित मा0 हाई स्कूल, लंका कछुआरा 12.60 मी0
2. अर्णव सिंह पाटलीपुत्रा विद्यापीठ, हनुमान नगर 11.47 मी0
3. हर्ष कुमार सिंह संत कैरेन्स हाई स्कूल 11.10 मी0

बालक अंडर-17 जेवलीन थ्रो
1. सौम्य प्रताप ज्ञानोदय गुरूकुल स्कूल 28.36 मी0
2. यथार्थ ओपन माइंड बिरला 28.13 मी0
3. विकाश कुमार जे0एन0एल0 काॅलेज, खगौल 27.92 मी0

बालिका अंडर-17 जेवलीन थ्रो
1. अपराजिता श्रीवास्तव शिवम काॅन्वेंट 20.80 मी0
2. कोमल कुमारी संत जोसेफ काॅन्वेंट, बाढ़ 20.05 मी0
3. सृष्टि संत जोसेफ काॅन्वेंट, बाढ़ 16.30 मी0

बालक अंडर-19 जेवलीन थ्रो
1. प्रिंस कुमार काॅलेज आॅफ काॅमर्स 37.15 मी0
2. मुकुल किशोर हाई स्कूल फतुहाँ 26.38 मी0
3. सार्थक यादव बाल्डिवीन एकेडमी 26.00 मी0

बालिका अंडर-19 जेवलीन थ्रो
1. शालू कुमारी संत जोसेफ काॅन्वेंट बाढ़ 18.05 मी0
2. माही कुमारी संत जोसेफ काॅन्वेंट बाढ़ 12.65 मी0

Read More

मुंबई से केन्या तक का सफर: कभी पिता को खोया, आज इंटरनेशनल क्रिकेट में देश का नाम रोशन कर रहे पुष्कर शर्मा

मुंबई। क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन अगर जुनून और मेहनत हो तो मुश्किल रास्ते भी मंजिल तक ले जाते हैं। ऐसी ही कहानी है पुष्कर शर्मा की, जिन्होंने कम उम्र में पिता को कैंसर के कारण खो दिया। परिवार की जिम्मेदारियों और आर्थिक चुनौतियों के बीच भी उन्होंने क्रिकेट खेलने का सपना नहीं छोड़ा। आज वही पुष्कर केन्या की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं।

पुष्कर का क्रिकेट से जुड़ाव स्कूली दिनों से ही हो गया था। उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित इसेपुर गांव से क्रिकेट के बेहतर अवसरों की तलाश में वह मुंबई पहुंचे और पढ़ाई मुंबई में की। धीरे-धीरे उनका खेल निखरने लगा और उन्हें मुंबई की अंडर-16 टीम की कप्तानी करने का मौका मिला।

यशस्वी, पृथ्वी और अर्जुन जैसे खिलाड़ियों के साथ किया सफर

मुंबई क्रिकेट के दौरान पुष्कर को उस दौर के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ खेलने और कप्तानी करने का मौका मिला। उनकी टीम में यशस्वी जायसवाल, पृथ्वी शॉ और अर्जुन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी भी शामिल रहे। पुष्कर ने 2014 से 2018 के बीच मुंबई क्रिकेट के इस सफर में अपनी अलग पहचान बनाई।

लेकिन इसी दौरान जिंदगी ने उन्हें बड़ा झटका दिया। वर्ष 2017 में उनके पिता शिवशंकर शर्मा का कैंसर से निधन हो गया। उस समय पुष्कर की उम्र महज 16 वर्ष थी। दो बहनों के इकलौते भाई होने के कारण परिवार की जिम्मेदारियां भी उनके कंधों पर आ गईं। आर्थिक परेशानियों के कारण क्रिकेट जारी रखना मुश्किल हो गया और एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें अपना सपना छोड़ने के बारे में सोचना पड़ा।

सपने को बचाने के लिए 18 साल की उम्र में पहुंचे केन्या

हालात चाहे कितने भी मुश्किल रहे हों, पुष्कर ने क्रिकेट से दूरी बनाने के बजाय एक बड़ा फैसला लिया। करीब 18 साल की उम्र में वह किटबैग लेकर नैरोबी, केन्या चले गए। वहां उन्होंने नौकरी के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस जारी रखी और स्थानीय लीग में अपना प्रदर्शन बेहतर किया। नैरोबी की लीग क्रिकेट में उनके बल्ले ने जमकर रन बनाए। एक सीजन में 14 मुकाबलों में उन्होंने *841 रन और चार शतक* जड़े। उनकी लगातार मेहनत और शानदार प्रदर्शन ने उन्हें केन्या के क्रिकेट सिस्टम में पहचान दिलाई।

173 रन की पारी ने बदली कहानी

पुष्कर के करियर में एक अहम मोड़ तब आया जब उन्होंने 154 गेंदों पर 173 रन की शानदार पारी खेली। इस प्रदर्शन के बाद केन्या क्रिकेट में उनकी चर्चा तेज हुई और राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने का रास्ता मजबूत हुआ। 2022 में उन्हें केन्या की राष्ट्रीय टीम की कैप मिली। इसके बाद उन्होंने ICC के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और क्वालीफायर में केन्या का प्रतिनिधित्व किया। एक भारतीय क्रिकेटर का दूसरे देश की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना अपने आप में उनके संघर्ष और सफर की खास कहानी है।

बड़े खिलाड़ियों से सीखी क्रिकेट की बारीकिय

केन्या में पुष्कर को अनुभवी क्रिकेटरों और कोचों से सीखने का मौका मिला। *थॉमस ओडोयो और अंगारा* जैसे अनुभवी नामों के मार्गदर्शन में उन्होंने अपने खेल को लगातार बेहतर किया। वहीं मुंबई में क्रिकेट के शुरुआती दौर में उन्हें सचिन तेंदुलकर और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े खिलाड़ियों से भी क्रिकेट की बारीकियां सीखने का अवसर मिला।

आज पुष्कर केन्या के लिए एक आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके सफर ने यह साबित किया है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, लगातार मेहनत करने वाला खिलाड़ी अपनी मंजिल तक पहुंच सकता है।

सपना अभी बाकी है

पुष्कर का मानना है कि यह सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। उनका सबसे बड़ा सपना *IPL में खेलना और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने का मौका हासिल करना* है। केन्या के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद अब उनकी नजर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग और भारत की राष्ट्रीय टीम पर है।

फिलहाल टीम से ब्रेक के दौरान पुष्कर राजस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने खाटूश्यामजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जयपुर पहुंचने पर उनके करीबी मित्रों और शुभचिंतकों ने भी उनका स्वागत किया। फोटो में पुष्कर शर्मा के जिगरी दोस्त विपिन शर्मा, कपिल शर्मा, मृत्युंजय सिंह, गौरी शुक्ला और भोला शर्मा मौजूद रहे। वहीं जयपुर में महेश शर्मा ने भी पुष्कर का स्वागत किया।

Read More

गायत्री देवी मेमोरियल ओपन रैपिड के विजेता बने यूपी के अयांश सिंह

मुजफ्फरपुर. गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट एवं मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में कलमबाग रोड स्थित आदर्श छात्रावास के सभागार में आयोजित गायत्री देवी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का खिताब उत्तर प्रदेश के अयांश सिंह ने अपने नाम किया। अयांश ने 6.5 अंक हासिल कर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।

मोहित कुमार सोनी दूसरे स्थान पर

प्रतियोगिता निदेशक राजीव कुमार रंजन ने बताया कि छपरा के मोहित कुमार सोनी ने भी 6.5 अंक हासिल किये, लेकिन कम बुकोल्ज के आधार पर उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं, छह अंकों के साथ बेगूसराय के अनिकेत रंजन तीसरे स्थान पर रहे।

124 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 18 जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 42 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों समेत कुल 124 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

शीर्ष 10 में इन खिलाड़ियों ने बनाई जगह

शीर्ष 10 खिलाड़ियों में चौथे स्थान पर दरभंगा के आर्यन कुमार, पांचवें स्थान पर मधेपुरा के समीर बर्धन, छठे स्थान पर वीर विक्रम, सातवें स्थान पर दरभंगा के मो. अरहान कमर, आठवें स्थान पर मुजफ्फरपुर के नैतिक मिश्रा, नौवें स्थान पर खगड़िया के शुभम कुमार और दसवें स्थान पर बेगूसराय के अभिषेक रंजन रहे।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश संयोजक सतीश कुमार श्रीवास्तव राजू, अंतरराष्ट्रीय मास्टर नीरज कुमार मिश्रा और संघ के उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला संघ के संस्थापक सदस्य राजीव कुमार सिन्हा, गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी संजय कुमार श्रीवास्तव, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की सह-संयोजक कंचन कुमारी, कोषाध्यक्ष विकास सिंह एवं डॉ. अभिराम शर्मा शामिल रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच संचालन अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संघ के उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने किया।

Read More

सब-जूनियर राज्य स्तरीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप में मोरल डेवलपमेंट पब्लिक स्कूल बना चैंपियन

पटना।पीएंड टी कॉलोनी, किदवईपुरी, पटना में आयोजित सब-जूनियर राज्य स्तरीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप का शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

बालक वर्ग में मोरल डेवलपमेंट पब्लिक स्कूल चैंपियन

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मोरल डेवलपमेंट पब्लिक स्कूल, आरा रोड, बिहटा, पटना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बीडीएस पब्लिक स्कूल, मदरपुर, सिवान को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।

फाइनल में मोरल डेवलपमेंट पब्लिक स्कूल ने दोनों सेट में दबदबा बनाए रखा। टीम ने पहला सेट 25-10 से जीता, जबकि दूसरे सेट में 25-16 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग में बीडीएस पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही। वहीं माउंट लिटेरा जी स्कूल, दानापुर और कुर्मा संस्कृत स्कूल, गोड़िहा, जहानाबाद की टीम संयुक्त रूप से द्वितीय उपविजेता रही।

बालिका वर्ग में बीडीएस पब्लिक स्कूल का जलवा

बालिका वर्ग में बीडीएस पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। फाइनल मुकाबले में बीडीएस पब्लिक स्कूल का सामना माउंट लिटेरा जी स्कूल से हुआ। बीडीएस की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और पहला सेट 25-12 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25-18 से जीत दर्ज की और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। माउंट लिटेरा जी स्कूल की टीम उपविजेता रही।

खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल

चैंपियनशिप में शामिल खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में माउंट लिटेरा जी स्कूल, दानापुर, कुर्मा संस्कृत स्कूल, गोड़िहा, जहानाबाद, बीडीएस पब्लिक स्कूल, मदरपुर, सिवान और मोरल डेवलपमेंट पब्लिक स्कूल, आरा रोड, बिहटा, पटना की टीमों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

समापन समारोह के मुख्य अतिथि सतीश कुमार श्रीवास्तव, संयोजक, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ रहे। इस अवसर पर सुमित कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष, ऑल बिहार स्टेट थ्रोबॉल एसोसिएशन, संजीव कुमार, महासचिव, ऑल बिहार स्टेट थ्रोबॉल एसोसिएशन तथा हरि शंकर, सचिव, वैशाली जिला थ्रोबॉल एसोसिएशन समेत कंचन कुमारी, विकास सिंह, डॉ. अभिराम शर्मा और मोहित श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आयोजकों ने जताया आभार

आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विद्यालयों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। चैंपियनशिप के सफल आयोजन से बिहार में स्कूल स्तर पर थ्रोबॉल को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को मंच देने की उम्मीद जगी है।

Read More

15 सितंबर से शुरू होगा 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट, 12 टीमें लेंगी हिस्सा; जानें एंट्री फीस से लेकर पुरस्कार तक पूरी डिटेल

पटना: क्रिकेट प्रेमियों के लिए सितंबर में एक खास टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की ओर से15 सितंबर 2026 से मेगा 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किया जाएगा। टूर्नामेंट में कुल12 टीमें हिस्सा लेंगी। पोस्टर के मुताबिक प्रतियोगिता का आयोजन नयागांव, सोनपुर में किया जाएगा।

12 टीमों के बीच होगा मुकाबला

मेगा 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता को दो लीग में आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है। आयोजकों की ओर से टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इसमें खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।

रेड बॉल से खेले जाएंगे मुकाबले

इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि मुकाबले रेड बॉल से खेले जाएंगे। पोस्टर में इसे 20-20 फॉर्मेट का टूर्नामेंट बताया गया है। मैच के लिए टर्फ विकेट और अच्छे घास वाले मैदान की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों के लिए सफेद ड्रेस अनिवार्य रखी गई है।

एंट्री फीस 7000 रुपये

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों के लिए एंट्री फीस 7000 रुपये निर्धारित की गई है। आयोजन समिति की ओर से मैच के लिए गेंद उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों और टीमों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी समिति द्वारा किए जाने की जानकारी पोस्टर में दी गई है।

हर मैच में मिलेगा ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड

टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन को भी सम्मानित किया जाएगा। पोस्टर के अनुसार हर मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट बैटर मोमेंटो और बेस्ट बॉलर मोमेंटो भी दिए जाएंगे। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी व्यक्तिगत पुरस्कार मिलने की बात कही गई है।

विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी

प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आयोजकों ने टूर्नामेंट को ‘Exciting Matches, Great Talent, Big Prizes’ थीम के साथ पेश किया है। इसका उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना भी है।

कहां होगा टूर्नामेंट?

पोस्टर के मुताबिक टूर्नामेंट का आयोजन नयागांव, सोनपुर में होगा। इसका आयोजन खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी कर रही है। पोस्टर पर संपर्क के लिए 6206081260, 9939089666 और 8083085859 नंबर दिए गए हैं। अकादमी का पता घोरदौर रोड, रेलवे लाइन के पास, दीघा, पटना दिया गया है।

टूर्नामेंट की प्रमुख जानकारी

जानकारी विवरण
टूर्नामेंट मेगा 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
आयोजन खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी
शुरुआत 15 सितंबर 2026
टीमें 12
लीग 2
एंट्री फीस ₹7,000
गेंद रेड बॉल
विकेट टर्फ विकेट
ड्रेस सफेद ड्रेस
स्थान नयागांव, सोनपुर
मैन ऑफ द मैच हर मैच में
विजेता विजेता ट्रॉफी
उपविजेता रनर-अप ट्रॉफी

 

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.