कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में पटना जिला विद्यालय फुटबॉल अंडर-19 (बालक) एवं वॉलीबॉल अंडर-17 (बालक) चयन प्रतियोगिता दिनांक-07.10.2023 को 09:00 बजे पूर्वाहन् से पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में आयोजित किया गया है। ![](https://kridanews.com/wp-content/uploads/2023/09/mpl-1.jpg)
![](https://kridanews.com/wp-content/uploads/2023/09/mpl-1.jpg)
इस चयन प्रतियोगिता में पटना जिले के मध्य/उच्च/उच्चतर माध्यमिक/ICSE/CBSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय के छात्र खिलाड़ी भाग लेंगे। इस बात की सूचना ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना के द्वारा दिया गया। चयन प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी निर्धारित योग्यता प्रमाण पत्र को पूर्ण रूप से भरकर सभी कागजात (पिछले वर्ष का अंक पत्र, एक फोटो, जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड इत्यादि की छाया प्रति) के साथ निर्धारित तिथि को 08:00 बजे पूर्वाहन् में प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
https://dnssportspromotion.in/
![](https://kridanews.com/wp-content/uploads/2023/09/khushi-sports.jpg)