KRIDA NEWS

अध्यक्ष गुट ने स्वीकारा मैं बीसीए नहीं :- बीसीए सचिव

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ( बीसीए ) के मानद सचिव अमित कुमार ने मद्य-निषेध उत्पादन एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा जिला पदाधिकारी पटना को दिनांक 24.7.2023 को जारी पत्रांक संख्या:- GB-1777/145/2022-521 का हवाला देते हुए कहा कि सहायक निबंधन महानिदेशक चन्द्र प्रकाश द्वारा जारी इस पत्र में स्पष्ट रूप से जिला पदाधिकारी पटना को बीसीए से संबंधित प्राप्त परिवाद – पत्रों में वर्णित अन्य बिंदुओं का एक कमेटी गठित कर जांच करने का जिक्र करते हुए बीसीए से संबंधित किसी प्रकार के चुनाव को कराने की प्रक्रिया को अपेक्षित नहीं माना है।

ज्ञात होगी इस पूरे मामले की जांच प्रक्रिया विभिन्न स्तरों पर चल रही है और यह सर्वविदित है कि इसी पत्र के आलोक में बीसीए चुनाव पदाधिकारी रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर हेमचंद सिरोही ने 05 अगस्त 2023 को बीसीए की होने वाली उपचुनाव को पर्यवेक्षक की प्रत्याशा में स्थापित कर दिया था।
जबकि इससे पहले निबंधन विभाग बिहार सरकार और जिला पदाधिकारी पटना द्वारा पटना उच्च न्यायालय में दायर याचिका संख्या 1020 /2023 में दिनांक 25/04/2023 को पारित आदेश का अनुपालन में मद्य-निषेध उत्पादन एवं निबंधन विभाग द्वारा याचिका में वर्णित विषयों की जांच करने के उपरांत दिनांक 08/06/2023 को जारी पत्रांक संख्या 425 एवं दिनांक 09/06/2023 को जारी पत्रांक संख्या 426 के फलस्वरूप बीसीए में रिक्त अध्यक्ष , उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमान जिलाधिकारी पटना द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक कि निगरानी में बीसीए उपचुनाव संपन्न कराने को कहा गया था।

परन्तु निबंधन विभाग द्वारा पर्यवेक्षक दिए जाने के बजाय दिनांक 24/07/2023 को एक पत्र जारी किया गया जिसमें उपरोक्त विषयों की विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है तो फिर बीसीए का कौन-सा और कैसा चुनाव बीसीए की चल रही जांच प्रक्रिया तक किसी प्रकार के चुनाव पर रोक है।

वैसे आप ना तो निबंधन विभाग बिहार सरकार, ना तो माननीय उच्च न्यायालय पटना और ना हीं उच्चतम न्यायालय को और ना हीं संस्था के संविधान को मानने वाले हैं और अब तो आपने यह भी मान लिया कि आप बीसीए की नहीं बल्कि एक निजी संस्था का चुनाव करा रहे हैं। क्योंकि निबंधन विभाग बिहार सरकार द्वारा जारी पत्र में जांच प्रक्रिया तक बीसीए में किसी प्रकार के चुनाव कराने पर पूर्णतः रोक है और आपको फर्जीवाड़ा करने में महारथ हासिल हैं तो आप एक फर्जी निजी संस्था का चुनाव कभी भी करा सकते हैं।
इसलिए ऐसे असंवैधानिक कार्यों में किसी जिला संघ को सम्मिलित नहीं होना चाहिए अन्यथा विधि सम्मत कार्रवाई भी अपेक्षित है।

क्योंकि मद्य -निषेध, उत्पादन एवं निबंधन विभाग से बीसीए एक निबंधित संस्था है और इस संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी द्वारा एक संस्था में दो- दो संविधान का अपनी सुविधा अनुसार उसका दुरुपयोग कर निबंधन विभाग को गुमराह कर जो फर्जीवाड़ा किया है और कई प्रकार के अनैतिक और संवैधानिक कार्य किए गए हैं उन सब विषयों पर गहन जांच चल रही है। इस मामले में पटना उच्च न्यायालय ने भी निबंधन विभाग को कारण बताओं नोटिस जारी भी कर चुकी है। जिस पर इसी माह में सुनवाई भी होनी है और सच्चाई की लाठी में आवाज़ भलें हीं ना हो लेकिन इसकी गूंज बहुत दूर -दूर तक जाती है। धैर्य रखें सच्चाई की जीत भी बहुत जल्द होगी।

Read More

बीसीए चुनाव रद्द, नए सिरे से चुनाव की सिफारिश; सुप्रीम कोर्ट ने अभय श्रीनिवास ओक को बनाया नया लोकपाल

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज एल. नागेश्वर राव द्वारा की गई जांच के बाद कोर्ट में सौंपी गई रिपोर्ट में 28 सितंबर 2025 को हुए बीसीए चुनाव को खारिज करने और नए सिरे से चुनाव कराने की अनुशंसा की गई है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही बीसीए की कार्यप्रणाली को लेकर हस्तक्षेप करते हुए अनुच्छेद 142 के तहत पूर्व न्यायाधीश एल. नागेश्वर राव को लोकपाल नियुक्त किया था, ताकि चुनाव प्रक्रिया और संघ के कार्यों की निगरानी की जा सके। जांच के बाद लोकपाल ने अपनी रिपोर्ट में चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे निरस्त करने की सिफारिश की।

नए लोकपाल की नियुक्ति

इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च 2026 को दिए अपने आदेश में पूर्व लोकपाल के अलग होने के बाद अभय श्रीनिवास ओक को बिहार क्रिकेट का नया लोकपाल नियुक्त कर दिया है। अब आगे की पूरी प्रक्रिया उनके निर्देशन में होगी। रिपोर्ट के आधार पर अब बीसीए का चुनाव नए सिरे से कराया जाएगा, जिसमें सभी जिला क्रिकेट संघों की वोटर लिस्ट की गहन जांच की जाएगी। इसके बाद ही पारदर्शी तरीके से नई कार्यकारिणी का गठन होगा।

एडमिनिस्ट्रेटर की भी हो सकती है नियुक्ति

पूर्व लोकपाल की अनुशंसा पर सुप्रीम कोर्ट आगामी 13 मई को इस मामले की सुनवाई करेगा, जिसमें एक एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त करने पर भी फैसला लिया जा सकता है। प्रेस नोट के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यशैली लगातार विवादों में रही है। कई जगहों पर अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर एफआईआर तक दर्ज हुई हैं। साथ ही, निगरानी एजेंसियां भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी और नए लोकपाल की नियुक्ति के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार क्रिकेट में पारदर्शिता आएगी और नई व्यवस्था के तहत साफ-सुथरे तरीके से चुनाव संपन्न होंगे। इस पूरे मामले ने बिहार क्रिकेट प्रशासन में एक बड़े बदलाव के संकेत दे दिए हैं, जिस पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Read More

यूनिटी कप U-16: विवेक सिंह की तूफानी पारी, इमर्जिंग प्लेयर अकादमी की धमाकेदार जीत

पटना: राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास मैदान) में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह की स्मृति में आयोजित यूनिटी कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल-बी के अंतिम मुकाबले में इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंकज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंकज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की टीम इमर्जिंग प्लेयर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 20 ओवर में 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से रिशु राज ने 41 रन की पारी खेली, जबकि अंकित (21 रन) और पंकज (12 रन) ने कुछ संघर्ष किया। इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में रौशन ने 3 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं अतुल और आयुष ने 2-2 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

108 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। विवेक सिंह ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 33 गेंदों में 76 रन ठोक दिए और मैच को एकतरफा बना दिया। उनके साथ अतुल ने 11 रन का योगदान दिया। इमर्जिंग प्लेयर की टीम ने महज 7.5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। पंकज स्पोर्ट्स की ओर से प्रिंस राज को एकमात्र सफलता मिली।

शानदार और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए विवेक सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी ने पूल-बी में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराते हुए टूर्नामेंट में खिताब की दावेदारी पेश की।

Read More

30वीं सब-जूनियर नेशनल बेसबॉल के लिए बिहार टीम चयन 31 मार्च को, सोनपुर में ट्रायल

पटना: 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर सेलेक्शन ट्रायल 31 मार्च को सारण जिले के सोनपुर स्थित डाकबंगला मैदान में सुबह 8 बजे से आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव मधु शर्मा ने बताया कि आगामी 24 से 29 मई 2026 तक यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित KIIT विश्वविद्यालय में आयोजित होगी, जिसमें बिहार टीम भी भाग लेगी। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा और कैंप के प्रदर्शन के आधार पर ही अंतिम टीम का चयन किया जाएगा।

सेलेक्शन ट्रायल में चयनकर्ताओं की भूमिका अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्य कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीत कुमार और उमंग कुमार सिंह निभाएंगे। वहीं प्रशिक्षण शिविर राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप कुमार और पृथ्वीराज की देखरेख में संचालित होगा।

चयन प्रक्रिया के संयोजक राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनू कुमार होंगे। सचिव ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों को निर्देश दिया है कि वे ट्रायल में भाग लेने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अपने जिले के लेटरहेड पर अनुमोदित पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आएं। इस ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है और बेहतर प्रदर्शन कर राज्य टीम में जगह बनाने के लिए युवा खिलाड़ी पूरी तैयारी में जुटे हैं।

 

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी U-13: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी C टीम की धमाकेदार जीत, सुदय क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराया

पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की सी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुदय क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुदय क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.3 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान ईशु शाहिल ने 35 रनों की तेज पारी खेली, जबकि हर्ष कुमार (15 रन), सरस (10 रन) और पियूष (10 रन) ने कुछ योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त रनों (45) का भी सहारा मिला।

बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में अमन राज ने घातक प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 5 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा एमडी तबरेज़ ने 2 विकेट और ओजैर ने 1 विकेट हासिल किया।

137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ओपनिंग जोड़ी रोहित राज और प्रतिश ने बिना कोई विकेट खोए मैच खत्म कर दिया। रोहित राज ने नाबाद 52 रन (13 चौके) और प्रतिश ने नाबाद 55 रन (10 चौके, 2 छक्के) की बेहतरीन पारियां खेलीं। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 14.1 ओवर में ही 139 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिला दी।

सुदय क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज इस मैच में पूरी तरह बेअसर नजर आए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। इस तरह बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की, जबकि सुदय क्रिकेट एकेडमी को हार का सामना करना पड़ा।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.