पटना, 21 सितंबर 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम में ईशान किशन को शामिल किए जाने पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू जी के नेतृत्व में ईशान किशन की माता सुचित्रा पांडेय एवं उनके पिता प्रणव पांडेय को “बिहार गौरव सम्मान” से सम्मानित किया।
इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू ने कहा की भारतीय टीम के स्टार प्लेयर ईशान किशन ने पूरे विश्व में बिहार का नाम रौशन किया है। वर्ल्ड कप हेतु चयनित टीम में ईशान किशन का चयन होना बिहार के लिए गर्व की बात है। साथ ही साथ राजू ने आगामी विश्व कप में ईशान किशन के बेहतरीन प्रदर्शन की कामना की।
उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के निवर्तमान सह संयोजक मुकेश पासवान, राजीव रंजन यादव, समृद्ध वर्मा, विकास सिंह एवं सुशील कुमार मौजूद थे।