KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

ICC ODI Ranking: शुभमन गिल करियर के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर, कोहली और रोहित ने भी लगाई लंबी छलांग

ICC ODI Ranking: भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल एकदिवसीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले शुभमन तीसरे स्थान पर थे, नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के बदौलत दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। शीर्ष 10 में दो अन्य भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (आठवीं रैंकिंग) और विराट कोहली (नौवीं रैंकिंग) हैं। जनवरी 2019 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब तीन भारतीय बल्लेबाज वनडे रैंकिंग में शीर्ष 10 सूची में शामिल हुए थे। रोहित, कोहली और शिखर धवन चार साल पहले शीर्ष 10 पर काबिज तीन बल्लेबाज थे।

गिल ने एशिया कप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी निभायी थी और 58 रन की पारी खेली थी। उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ जबकि रोहित और विराट कोहली ने दो-दो पायदान की छलांग लगायी। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के पिछले मैच में अर्धशतक जड़ा था जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक लगातार तीन अर्धशतक जड़ दिये हैं जबकि कोहली को पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन की पारी का फायदा मिला।

आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप शुरु होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है और पाकिस्तान के भी तीन बल्लेबाज शीर्ष 10 में शामिल हैं। कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर है और वह गिल पर 100 से ज्यादा रेटिंग अंक की बढ़त बनाये हैं जबकि इमाम उल हक और फखर जमां क्रमश: पांचवें और 10वें स्थान पर बने हुए हैं।

इस ताजा रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका-आस्ट्रेलिया श्रृंखला के तीन मैच और इंग्लैंड-न्यूजीलैंड श्रृंखला के दो मैच के प्रदर्शन को भी शामिल किया है। दक्षिण अफ्रीका के तेम्बा बावुमा अपने पिछले आठ वनडे में तीन शतक और दो अर्धशतक जड़ने के बाद शीर्ष 10 स्थान के करीब हैं। 21 पायदान की छलांग से वह 11वें स्थान पर है जबकि इससे पहले उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 25वां स्थान थी।

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (एक पायदान के फायदे से चौथे स्थान पर), ट्रेविस हेड (छह पायदान के फायदे से 20वें स्थान पर) और मार्नस लाबुशेन (24 पायदान के लाभ से 45वें स्थान पर) ने शानदार प्रगति की है और ऐसा ही केएल राहुल (10 पायदान के फायदे से 37वें स्थान पर) और ईशान किशन (दो पायदान के फायदे से 22वें स्थान पर) की जोड़ी के साथ है।

न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजों की सूची में संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रहे हैं जबकि आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जम्पा पहली बार शीर्ष पांच में जगह बनाने में सफल रहे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में चार विकेट झटके थे। भारत के बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को भी एशिया कप के दो मैचों में नौ विकेट की बदौलत पांच पायदान का लाभ मिला है जिससे वह सातवें स्थान पर पहुंच गये हैं।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ आठ पायदान फायदे से 21वीं रैंकिंग पर पहुंचे जबकि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (आठ पायदान के लाभ से 27वें स्थान पर) और आल राउंडर हार्दिक पंड्या (21 पायदान के लाभ से 56वें स्थान पर) ने ऊंची छलांग लगायी है। पंड्या आल राउंडर की सूची में चार स्थान के फायदे से छठे नंबर पर पहुंच गये। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज (25वें नंबर) और तबरेज शम्सी (29वें नंबर) को भी रैंकिंग में फायदा मिला है।

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.