KRIDA NEWS

बिहार की लक्ष्मी झा (Lakshmi Jha) माउंट अरारत की चोटी पर तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय बनी, 41 घंटे में पूरी की चढ़ाई

पटना: बिहार के सहरसा जिले के बनगांव की रहने वाली लक्ष्मी झा (Lakshmi Jha) ने तुर्की के सबसे ऊंची चोटी (16854 फिट) अरारत पर्वत पर अपने देश के तिरंगा लहराकर देशवासियों को गौरवान्वित किया। लक्ष्मी ने यह उपलब्धि 41 घंटे में चढ़ाई करके पूरी की। ऐसा करने वाली लक्ष्मी देश की पहली महिला भारतीय बनी। उन्होंने बताया कि चढ़ाई के दौरान -15 डिग्री का टेंपरेचर था जो हड्डी को गला सकता है ऐसे में अपने पथ पर डटे रहना और मंजिल पूरा करने में काफी मुश्किलें आई। लेकिन अगर हौसला हो तो कोई भी मुश्किल से पार पाया जा सकता है।

लक्ष्मी ने 12 अगस्त 2023 को आर के सिन्हा भाजपा के पूर्व सांसद एसआईएस कंपनी के संस्थापक से फ्लैग ऑफ लेकर तुर्की के सबसे ऊंची चोटी (16854 फिट) अरारत पर अपने देश के तिरंगा को फराने के लिए दिल्ली से इस्तांमबुल से दोगुबेयाजित सिटी पहुंची। वहां पहुंचते ही लक्ष्मी झा को पता चला की अरारत चोटी पर मौसम खराब बर्फबारी तेज तूफान हो रहे हैं। इसलिए 15 अगस्त समिट करने का प्लान कैंसिल करना पड़ा 18 को पता चला मौसम सही है, फिर लक्ष्मी झा ने 18 को ही निकल पड़ी समिट के लिए 6 घंटे चढ़ाई करने के बाद पहले पहले बेस कैंप पहुंची। जिसकी ऊंचाई 3000 मीटर है। अगले दिन 3 घंटे की चढ़ाई करके बेस कैंप 4200 मीटर की ऊंचाई पर पहुंची लक्ष्मी को इस मिशन को कम से कम टाइम में पूरी करनी थी।

बेस कैंप के ऊपर केवल बादल ही दिखाई दे रहे थे। मौसम काफी खराब था लक्ष्मी अन्तत: समिट के लिए 21 तारीख के रात को 1:00 बजे निकली । कठिन व खरीद चढ़ाई पर समिट करने में परेशानी हो रही थी। पूरा का पूरा पत्थरों से भरा हुआ रास्ता था जहां पर एक दो बार पत्थर ऊपर से भी आए और एक दो बार खिसक के नीचे भी गिरे बहुत डर भी लग रही थी। ऊपर से हड्डी गला देने वाली -15 डिग्री का टेंपरेचर थी। हिम्मत भी टूट रही थी लेकिन लक्ष्य को पूरा करनी थी।

कोमल कुमारी को नायब स्पोर्ट्स ने क्रिकेट किट किया स्पॉन्सर, बिहार की ओर से अंडर-19 और सीनियर वर्ग में कर चुकी है राज्य का प्रतिनिधित्व

इसी बीच में मेरे गाइड भी मेरे साथ छोड़ दिया। वो बोल रहे थे चलो नीचे चलते हैं। मौसम खराब हो रहा है। लेकिन लक्ष्मी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा, लक्ष्मी ने बताया कि कभी-कभी चलते-चलते हिम्मत भी टूट रही थी लेकिन लक्ष्य को हासिल करना था। राष्ट्रीय ध्वज को देखकर शक्ति मिलती थी कुछ घंटे चलने के बाद जब सवेरा हुआ मंजिल सामने दिखाई दिया तो हौसला और बुलंद हुआ की नहीं अब तो फतेह करके ही जिंदा वापस जाना है। 6 घंटे चलने के बाद भारत का गौरवशाली तिरंगा माउंट अरारत पर फहराया। माउंट अरारत की पूरी चढ़ाई 41 घंटे में पूरी की। लक्ष्मी माउंट अरारत की चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय बेटी है। जिसने तुर्की देश के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट अरारत पर भारत का तिरंगा लहराया।

एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली बनी है पहली बेटी
लक्ष्मी झा एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने वाली बिहार की पहली बेटी बनी है। उन्हें ये सफलता बहुत संघर्ष के बाद मिली है। जिसमें उनकी मां सरिता देवी का काफी सहयोग रहा है। लक्ष्मी झा के इस उपलब्धि को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है। बता दें कि लक्ष्मी झा सहरसा जिले के बनगांव की रहने वाली है और इनके पिता का नाम स्व। बिनोद झा है। जिनकी 17 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। लक्ष्मी झा 4 भाई बहन में सबसे छोटी है। पिता की मौत के बाद रोजी रोटी का कोई सहारा नहीं होने के कारण उनकी मां काफी मेहनत से अपने चार बच्चों का लालन पालन करती रही और सभी बच्चों को पढ़ाई भी करवाई।

दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर भारत का झंडा लहराया
लक्ष्मी झा ने अपने अनुभव को बताते हुए कहा कि भारत की ओर से सबसे पहली महिला है जिसने कम से कम समय में किलिमअंजारो पर्वत की चढ़ाई की है । उन्हें शिखर पर चढ़ने में भी सिर्फ 36 घंटे लगे जबकि अभी तक अन्य लोगो ने 6 से 8 दिन का समय लगाया है। विश्व की सबसे कठिन चढ़ाई में एक चढ़ाई किलिमअंजारो पर्वत को भी माना गया है । इसकी ऊंचाई 58.95 मीटर है जबकि एवरेस्ट की ऊंचाई 88.48 मीटर है।

क्या कहते हैं पूर्व सांसद आर के सिन्हा
मुझसे कई लोग आकर मिलते है जिनके सपने अधूरे होते हैं और वो चाहते हैं कि उनके सपने पूरे हो। एक दिन पर्वतारोही बिहार की बिटिया लक्ष्मी झा मुझसे मिली और उन्होंने अपनी इच्छा बताई , तब मैंने इन्हे उतर काशी के एनआईएएम इंस्टीट्यूट में पर्वतरोही का प्रशिक्षण करवाया जिसका नतीजा है कि सुश्री लक्ष्मी झा ने तुर्की के माउंट अरारत की चोटी पर तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय बेटी बनी। इससे पहले वो दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर भारत का झंडा लहरा कर बिहार के साथ साथ पूरे देश का नाम रौशन करने का काम किया है हम सभी को बिहार की बेटी लक्ष्मी झा पर गर्व है।

आर के सिन्हा ने कहा कि बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है हर क्षेत्र में बिहार के लोग अव्वल है बस जरूरत है उन्हे सही मार्गदर्शन और सुविधा प्रदान करने की। बिहार सरकर के उदासीनता के कारण बिहार के ये प्रतिभावान खिलाड़ी / पर्वतारोही आगे नही बढ़ पा रहे है। पूर्व सांसद ने कहा की बिहार के छोटे से गांव से आने वाली इस बिहार की बेटी ने पूर्व में काला पत्थर चोटी और माउंट एवरेस्ट बेस कैंप में तिरंगा लहराया है। आर के सिन्हा ने आश्वासन दिया की वे पर्वतारोही लक्ष्मी झा को हर संभव मदद करेंगे जिससे वे आगे भी इसी प्रकार बिहार का नाम पूरी दुनिया में रौशन करते रहें।

Read More

10 मार्च से शुरू होगा बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट

पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 10 मार्च 2026 से किया जाएगा। यह प्रतियोगिता बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेली जाएगी, जिसमें विभिन्न टीमों के उभरते हुए युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 50 ओवर के प्रारूप में खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अंडर-13 वर्ग के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना और उनकी क्रिकेट प्रतिभा को निखारना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिससे युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल में खेलने का अनुभव मिलेगा।

टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट गेंदबाज को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वहीं प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या भागीदारी के लिए इच्छुक टीमें 62009 94426 नंबर पर संपर्क कर सकती हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच साबित होगी।

Read More

नालंदा के आदर्श राज का चयन विज्जी ट्रॉफी में, ईस्ट जोन के लिए जलवा दिखाते हुए दिखेंगे बिहार के लाल

नालंदा: नालंदा जिले के युवा तेज गेंदबाज आदर्श राज का चयन बीसीसीआई द्वारा आयोजित विज्जी ट्रॉफी में ईस्ट जोन टीम के लिए किया गया है। यह उपलब्धि नालंदा जिले और नालंदा जिला क्रिकेट संघ के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि आदर्श राज नालंदा जिले के पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें विज्जी ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम में चुना गया है।

आदर्श राज ने अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत बी डी ईवनिंग कॉलेज, पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के अंतर्गत होने वाले इंटर यूनिवर्सिटी घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन से की। अपने कौशल और मेहनत की बदौलत उन्होंने ईस्ट जोन टीम के कैंप में अपनी जगह बनाई और अभी तक दो मैचों में चार विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

आदर्श राज नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखण्ड के रानीपुर काला गांव के निवासी हैं। उनके माता-पिता अशोक कुमार सिंह और ऋतू कुमारी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए आदर्श राज और नालंदा जिला क्रिकेट संघ को बधाई दी। उम्मीद है कि आदर्श विज्जी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके अपना परचम लहराएंगे।

इस मौके पर नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष अजय सिंह, सचिव गोपाल सिंह, पूर्व सचिव एस. एम. जावेद इक़बाल, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, मीडिया प्रभारी संतोष पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने आदर्श राज को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विज्जी ट्रॉफी रणजी ट्रॉफी जितनी ही प्रतिष्ठित मानी जाती है, इसलिए आदर्श राज का चयन आने वाले भविष्य के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अधिकारी इलेवन, पेसू और राइजिंग स्टार जीते

पटना, 6 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोह प्रसाद मेमोरियल पटना डिस्ट्रिक्ट सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए तीन मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी देखने को मिली। पेसू ने एलायंस सीसी को 12 रन, राइजिंग स्टार ने केएनसीसी को 8 विकेट से और अधिकारी इलेवन ने लक्ष्य इंजिटेक को 54 रन से हराकर जीत दर्ज की। इन मुकाबलों में कई बल्लेबाजों ने बड़ी पारियां खेलीं, जबकि गेंदबाजों ने भी अहम मौकों पर विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अधिकारी इलेवन ने लक्ष्य इंजीटेक को हराया

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी लक्ष्य इंजिटेक के सामने अधिकारी इलेवन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 6 विकेट पर 288 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य इंजिटेक की टीम 30 ओवर में 9 विकेट पर 234 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

अधिकारी इलेवन की ओर से पुलक ने शानदार शतक लगाते हुए 105 रन (65 गेंद) बनाए, जबकि कप्तान आकाश राज ने तूफानी अंदाज में नाबाद 85 रन (32 गेंद) की पारी खेली। इसके अलावा कुमार रजनीश ने 24 रन, अमन अविनाश ने 25 रन, रोहित कुमार पांडेय ने 12 रन और प्रिंस सिंह ने नाबाद 11 रन का योगदान दिया। निशांत मोहन ने 73 रन देकर चार विकेट चटकाये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लक्ष्य इंजिटेक की ओर से सत्यम कुमार ने शानदार 109 रन बनाए और अतुल राज ने 59 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। इसके अलावा आदित्य कुमार ने 13 रन, सुधीर कुमार ओझा ने नाबाद 11 रन और मोहम्मद यासीन ने नाबाद 14 रन बनाए। गेंदबाजी में अधिकारी इलेवन के रौशन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट झटके, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। विजेता टीम के पुलक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

पेसू ने एलायंस सीसी को 12 रन से हराया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पेसू की टीम ने 37.1 ओवर में 215 रन बनाए। जवाब में एलायंस सीसी की टीम 40 ओवर में 203 रन पर ऑलआउट हो गई। पेसू की ओर से पंकज कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 रन (61 गेंद, 8 चौके) बनाए। इसके अलावा निखिलेश रंजन ने 29 रन और प्रियांशु ने 23 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में रजत कुमार आर्यन ने तेज 22 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। एलायंस सीसी के लिए अगस्त्य और अमन राज ने 3-3 विकेट लिए, जबकि मनीष मणि ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एलायंस सीसी की ओर से केसी सुधांशु ने 50 रन और अगस्त्य ने 40 रन की पारी खेली। इसके अलावा कृष्णन गौरव ने तेज 34 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य से 12 रन पीछे रह गई। पेसू के लिए राहुल राठौर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं पवन कुमार ने 3 विकेट और निखिलेश रंजन ने 1 विकेट हासिल किया। विजेता टीम के राहुल राठौर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

राइजिंग स्टार ने केएनसीसी को हराया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केएनसीसी की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और 26.4 ओवर में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में राइजिंग स्टार ने लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए 26.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

केएनसीसी की ओर से अनमोल कुमार बोनी ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, जबकि शुभम सिंह ने नाबाद 29 रन और कप्तान प्रखर ज्ञान ने 21 रन का योगदान दिया। राइजिंग स्टार की ओर से गेंदबाजी में गोविंद कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं हर्षवर्धन पांडेय और गुलशन कुमार ने 2-2 विकेट लेकर केएनसीसी की पारी को जल्दी समेट दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार की शुरुआत शानदार रही। अगस्त्य आनंद ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 44 रन (34 गेंद) बनाए, जबकि कप्तान गुलशन कुमार ने संयमित खेल दिखाते हुए नाबाद 48 रन की पारी खेली। इसके अलावा अमन राज ने 26 रन और गुल्ली ने नाबाद 21 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

Read More

पटना सीनियर क्रिकेट लीग में ईआरसीसी और एलायंस सीसी की शानदार जीत

पटना, 2 मार्च। अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में खेले गए मुकाबलों में ईआरसीसी और एलायंस सीसी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः बीएसईबी और सिटी स्टूडेंट क्लब पर जीत दर्ज की। ईआरसीसी ने बीएसईबी को 9 विकेट से हराकर एकतरफा जीत हासिल की, जबकि एलायंस सीसी ने सिटी स्टूडेंट क्लब को 4 विकेट से पराजित कर महत्वपूर्ण अंक जुटाए।

पहला मैच

ईआरसीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएसईबी को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बीएसईबी पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 112 रन पर सिमट गई, जिसे ईआरसीसी ने 9.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बीएसईबी की शुरुआत खराब रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। दीपक कुमार ने 30 रन बनाकर टीम की ओर से सबसे अधिक योगदान दिया, जबकि कुमुद रंजन ने 21 और गौरव कुमार ने 16 रन बनाए। पूरी टीम 27.4 ओवर में 112 रन पर ऑल आउट हो गई। ईआरसीसी की ओर से बंटी कुमार ने 3/34, अभिनव सिंह सिंह ने 2/16 और हर्ष पप्पू वर्धन ने 2/10 की शानदार गेंदबाजी कर बीएसईबी को बड़े स्कोर से दूर रखा।

आदित्य की विस्फोटक पारी से आसान जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईआरसीसी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की। आदित्य ने 35 गेंदों पर 74 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। आशीष कुमार ने 19 रन और यश प्रताप यादव ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को 9 विकेट से शानदार जीत दिला दी।

संक्षिप्त स्कोर
बीएसईबी – 112 ऑल आउट (27.4 ओवर), दीपक कुमार 30, कुमुद रंजन 21, गौरव कुमार 16, भास्कर वत्स 13, अन्य 32, बंटी कुमार 3/34, अभिनव सिंह 2/16, हर्ष वर्धन 2/10,

ईआरसीसी – 118/1 (9.4 ओवर), आदित्य नाबाद 74, आशीष कुमार 19, यश प्रताप यादव नाबाद 15, एक्स्ट्रा 10

दूसरा मैच

जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड, फतेहपुर (पटना) में खेले गए इस मैच में सिटी स्टूडेंट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए, जिसे एलायंस सीसी ने 32.5 ओवर में हासिल कर लिया।

सिटी स्टूडेंट क्लब की ओर से अंशुल राज ने 71 रन की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को संभाला। अयोन घोष ने 29 रन का योगदान दिया, जबकि कार्तिक यादव ने 13 रन बनाए। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम 29.2 ओवर में 151 रन पर सिमट गई। एलायंस सीसी की गेंदबाजी में प्रज्ज्वल ने 3/24, अगस्त्य ने 2/9 और रजनीकांत ने 2/19 की शानदार गेंदबाजी कर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से दूर रखा।

कृष्ण सुनील गौरव और अगस्त्य ने दिलाई जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए एलायंस सीसी की शुरुआत साधारण रही, लेकिन कृष्ण सुनील गौरव ने 56 रन और अगस्त्य ने 42 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अंत में आशीष सिंह (नाबाद 11) और मनीष मणि (नाबाद 2) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

सिटी स्टूडेंट क्लब की ओर से प्रज्ज्वल ने 3/24 और रजनीकांत ने 2/19 विकेट लेकर मुकाबले को रोचक बनाने की कोशिश की, लेकिन एलायंस सीसी ने संयमित बल्लेबाजी से जीत सुनिश्चित कर ली।

संक्षिप्त स्कोर
सिटी स्टूडेंट क्लब : 151 ऑल आउट (29.2 ओवर), अंशुल राज 71, अयोन घोष 29, कार्तिक यादव 13, प्रज्ज्वल 3/24, अगस्त्य 2/9, रजनीकांत 2/19

एलायंस सीसी : 152/6 (32.5 ओवर), कृष्ण गौरव 56, अगस्त्य 42, रवि राज 14, आशीष सिंह नाबाद 11, सुधांशु रंजन 1/31, रजनीकांत 2/19, प्रज्ज्वल 3/24

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.