KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

‘बिहार राज्य खेल सम्मान समारोह 2023’ में 400 खिलाड़ियों और 11 प्रशिक्षकों सहित कुल 411 लोगों को किया गया पुरस्कृत, 5 करोड़ से ज्यादा की बांटी गई सम्मान राशि

पटना, 29 अगस्त 2023:- पटना के ज्ञान भवन में आयोजित ‘बिहार खेल सम्मान 2023’ समारोह का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री जितेंद्र कुमार राय ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती हरजोत कौर बम्हरा उपस्थित रहीं।

29 अगस्त को स्वर्गीय ध्यानचंद जी के सम्मान में उनकी जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर बिहार को गौरवान्वित करने वाले बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान राशि देकर सम्मानित करने के लिए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा हर वर्ष ‘बिहार राज्य खेल सम्मान’ समारोह का आयोजन किया जाता है ।

इस वर्ष बिहार राज्य खेल सम्मान में 42 खेल विधाओं के समान्य और दिव्यांग श्रेणी में 400 खिलाड़ियों और 11 प्रशिक्षकों सहित कुल 411 लोगों को प्रशस्ति पत्र और 5 करोड़ से ज्यादा की सम्मान राशि दी गई जो पिछले वर्ष से काफी ज्यादा है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों में 6 महिला और 11 पुरुष सहित कुल 17 खिलाड़ी हैं और राष्ट्रीय सम्मान पाने वालों में 221 पुरुष और 162 महिला खिलाड़ियों सहित कुल 283 खिलाड़ी हैं। पिछले वर्ष राज्य खेल सम्मान 2022 में 39 खेल विधाओं के 6 प्रशिक्षकों सहित कुल 317 खिलाड़ियों के बीच 3 करोड़ 11 लाख की राशि बांटी गई थी ।

कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा अन्य अतिथियों द्वारा हॉकी के जादूगर स्वर्गीय ध्यानचंद जी और सहरसा के जिला खेल अधिकारी स्वर्गीय प्रमोद कुमार यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के लोगो और वेबसाइट का वीडियो दिखाने के बाद मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा अन्य आमंत्रित अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि श्री जितेंद्र कुमार राय द्वारा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के नवनिर्मित वेब साइट का भी लोकार्पण किया गया तथा अपने सम्बोधन में बिहार में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए हर संभव प्रयास और सहयोग के प्रति लोगों को उन्होंने आश्वस्त किया ।

बिहार सरकार ने ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ’ के तहत 51 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति सूची जारी की, देखें किस-किस खेल के खिलाड़ियों को मिली नौकरी 

कार्यक्रम में सम्मान पाने वाले सभी आमंत्रित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्य अतिथि द्वारा बारी बारी से मंच पर प्रशस्ति पत्र और सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया। दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए मंच पर आने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की विशेष सचिव सह निदेशक (खेल ) श्रीमती सीमा त्रिपाठी ने अपने स्वागत सम्बोधन में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सभी खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों, प्रशिक्षकों सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का अभिनंदन किया ।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवींद्रण शंकरण ने अपने सम्बोधन में खेल के क्षेत्र में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए भविष्य की योजनाओं पर विस्तार रूप से चर्चा किया। इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा मेडल लाओ नौकरी पाओ के तहत खिलाड़ियों को जल्द नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसमें कई खिलाड़ी डीएसपी, कई खिलाड़ी इंस्पेक्टर और कई खिलाड़ियों की नियुक्ति कॉन्स्टेबल के रूप में की जाएगी। हमलोग अगले महीने ऐसा ही बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर “मेडल लाओ नौकरी पाओ” के तहत खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र देंगे।

कला , संस्कृति एवं युवा विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती हरजोत कौर बम्हरा ने अपने सम्बोधन में बिहार सरकार की नई खेल नीति के अंतर्गत खिलाड़ियों के लिए कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव श्री पंकज कुमार राज ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.