Triumphant Cricket Academy में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 42वां जन्मदिन मनाया गया। धोनी के जन्मदिन पर पूर्व क्रिकेटर, धोनी के फैंस और उनके चाहने वाले ने तरह-तरह से बर्थडे विश किया। दुनिया भर में धोनी का बर्थडे मनाया जा रहा है। वहीं बिहार के पटना के कंकड़बाग स्थित Triumphant Cricket Academy में भी महेंद्र सिंह धोनी का बर्थडे मनाया गया।
इस एकेडमी के नन्हें- नन्हें प्रशिक्षु बच्चों ने धोनी के फोटो के समक्ष केक काटकर उन्हें खिलाया। साथ ही साथ बच्चों ने प्रण लिया कि वे भी विश्व विजेता धोनी की तरह बनेंगे। जैसे उन्होंने बिहार-झारखंड को क्रिकेट की दुनिया में उंचाई दिलाई वैसे ही दिलाएंगे।
इस मौके पर एकेडमी के कोच अशोक कुमार, पूर्व वरीय क्रिकेटर रूपक कुमार, पटना जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश, कला संस्कृति युवा व कल्याण विभाग के उपनिदेशक संजय कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के उपनिदेशक राजेंद्र कुमार ने बधाई दी।