KRIDA NEWS

Subrata Paul: भारतीय फुटबॉल टीम के गोलकीपर सुब्रत पॉल का है बिहार से खास लगाव, पटना के अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में पहुंचकर बच्चों को दिया कामयाबी का गुरुमंत्र

पटना: भारतीय फुटबॉल टीम के गोलकीपर सुब्रत पॉल (Subrata Paul) ने शुक्रवार को पटना के नेउरा स्थित अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी (ALPHA Sports Academy) में आकर बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र दिया। सुब्रत पॉल ने बिहार में प्रतिभा को देखते हुए कहा कि आने वाले समय में बिहार के फुटबॉल खिलाड़ी भी भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब होंगे।

सुब्रत पॉल का जन्म बिहार में हुआ था। उन्होंने कहा कि भले ही मैं बंगाल से हूं लेकिन मेरा जन्म और पढ़ाई बिहार से हुआ है, जब बिहार झारखंड एक हुआ करता था। उन्होंने बताया जब जमशेदपुर बिहार का पार्ट था तभी उन्होंने वहां से ही खेलना शुरू किया था, इसलिए भी बिहार मेरा पहला घर है और यहां से काफी यादें भी जुड़ी हुई है।   

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और अर्जून अवार्ड से सम्मानित सुब्रत पॉल ने अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में क्रीडा न्यूज से बात करते हुए बताया कि बिहार में खेल के प्रति काफी बदलाव देखने को मिले हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां की फैसिलिटी देखकर मैं काफी खुश हूं। अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में खेल की सुविधा बाकी जगह से ज्यादा बेहतर है। यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल की सुविधा भी प्रदान की गई है। यह बहुत ही सराहनीय पहल है।

उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चे अच्छा प्रदर्शन करे और राज्य एवं देश का प्रतिनिधित्व करें। मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार के फुटबॉल खिलाड़ी भी जल्द ही भारतीय टीम में शामिल होंगे और अपने प्रदर्शन से सभी को गौरवान्वित करेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी मूलमंत्र यही है कि वो लगातार मेहनत करते रहे। मेरा मानना है कि आप कड़ी मेहनत से कुछ भी हासिल कर सकते हैं और मैं यहीं सिद्धांत को फॉलो करता हूं। पॉल ने अंत में खिलाड़ियों को एक संदेश देते हुए कहा कि आप अपने ड्रीम को फॉलो करें और जितना हो सके हमेशा नए-नए चीज सीखते रहें। उससे आप में आत्मविश्वास बना रहेगा और आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं।

Subrata Paul का नाम कैसे पड़ा स्पाइडर मैन

सुब्रत पॉल को हमलोग स्पाइडर मैन के नाम से भी जानते हैं। जिन्होंने 2011 के एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद कोरियन और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने उन्हें स्पाइडर मैन कहा। इसके बाद से वो स्पाइडर मैन के नाम से भी फेमस हो गए। सुब्रत ने टाटा फुटबॉल अकादमी से ग्रेजुएट होने के बाद 2004 में मोहन बागान में अपने खेल के करियर की शुरुआत की। 2007 में उन्हें आई-लीग के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के रूप में चुना गया था।

वह ईस्ट बंगाल के फेडरेशन कप जीतने वाले अभियान का हिस्सा थे। साल 2014 में उन्हें एफसी वेस्टलैंड में शामिल किया गया। वहीं एक शीर्ष स्तरीय यूरोपीय फुटबॉल क्लब के लिए खेलने वाले पहले भारतीय बने थे। इसके बाद साल 2016 में सुब्रत को भारत में खेल के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा की 20 सदस्यीय टीम घोषित, आदित्य राज को सौंपी गई कमान

बिहारशरीफ: बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा जिला क्रिकेट संघ ने अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान आदित्य राज को सौंपी गई है, जबकि दिव्यांश राज को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनसे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुश कुमार और नीरज पासवान को सौंपी गई है। टीम के कोच के रूप में दीपक प्रसाद खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे।

नालंदा अंडर-23 टीम इस प्रकार है:
आदित्य राज (कप्तान), दिव्यांश राज (उपकप्तान), लव कुमार, कुश कुमार (विकेटकीपर), नीरज पासवान (विकेटकीपर), गौतम कुमार, ए.एस. गौरव, आदर्श राज, हर्षित राज, अनीश गुप्ता, गौरव कुमार, रामवर्धन पांडेय, राजीव रंजन, आरव रॉय, अयान अरमान, शशि कुमार, राकेश कुमार, नीरज यादव, कुमार नीरज और लक्ष प्रकाश। स्टैंडबाई खिलाड़ी: हर्ष राज, अमित कुमार, आदित्य राज जूनियर और विनीत उर्फ बंटी।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि टीम के खिलाड़ी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 का शानदार आगाज, बिहार कैम्ब्रिज टीम-C की 198 रन से बड़ी जीत

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर शनिवार से शुरू हुई बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 टूर्नामेंट का आगाज़ शानदार मुकाबले के साथ हुआ। लीग मैच में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी टीम-C ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ईशान किशन एकेडमी को 198 रनों के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट में दमदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी टीम-C ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 342 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मन्नू ने 74 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रोहित राज ने 68 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके अलावा अंश राज ने 47 रनों का योगदान दिया। ईशान किशन एकेडमी के लिए रियान सैनी ने 2, रौनक गुप्ता ने 3, अंश राज ने 1, आयुष रंजन ने 1, अर्जुन राणा ने 1 और अनिश ने 1 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईशान किशन एकेडमी की टीम बिहार कैम्ब्रिज के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 28.2 ओवर में 144 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अंश राज ने सर्वाधिक 47 रन बनाए, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। बिहार कैम्ब्रिज टीम-C की ओर से गेंदबाजी में रौनक गुप्ता ने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि सौरव और सुमरन कुमार ने दो-दो विकेट चटकाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रोहित राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी टीम-C ने शानदार जीत दर्ज कर अपने इरादे साफ कर दिए और प्रतियोगिता में मजबूत शुरुआत की।

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 टूर्नामेंट में किरण क्रिकेट अकादमी की लगातार दूसरी जीत, खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी को 94 रनों से रौंदा

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा मुकाबला खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी और किरण क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में किरण क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी को 94 रन से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए किरण क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। टीम की ओर से ऋतिक संजय राज ने 26 गेंदों पर 38 रन, अदीद युसूफ ने 27 गेंदों में 34 रन और अंकुल नवीन ने 30 गेंदों में 22 रन की उपयोगी पारी खेली। खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में सम्राट ने 3 विकेट लेकर 20 रन दिए, जबकि अभिनव अकेला ने 2/20 और जैकी ने 1/24 विकेट हासिल किए।

148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की टीम किरण के गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी और 19.5 ओवर में 53 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से एस. स्मार्ट ने 55 गेंदों पर 31 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया।किरण क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में आयुष रंजन और अनीश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट लिए। आयुष रंजन ने 14 रन देकर 3 विकेट और अनीश ने 6 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा अमन ने 1 विकेट लेकर 20 रन दिए।शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए आयुष रंजन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार का जलवा, हरियाणा को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

पटना: उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में बिहार की पुरुष और महिला टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। पुरुष वर्ग में बिहार की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले मध्य प्रदेश और फिर हरियाणा को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए दोनों मुकाबलों में प्रभावशाली जीत दर्ज की।

वहीं महिला वर्ग में भी बिहार की टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। बिहार की महिला टीम ने उत्तर प्रदेश को हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत हासिल की। इस मुकाबले में ईशा नंदनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बीच थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले बिहार टीम को सुमित कुमार श्रीवास्तव ने विदा किया था। वहीं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतीश कुमार श्रीवास्तव ने टीम के खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए अग्रिम बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.