KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

Stuart Broad ने 847 विकेट चटकाने के बाद क्रिकेट को कहा अलविदा, एशेज सीरीज में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर और आखिरी विकेट लेकर जीत के साथ ली विदाई

एशेज सीरीज 2023 के आखिरी मुकाबले को इंग्लैंड ने 49 रनों से जीत दर्ज करके सीरीज को 2-2 के बराबरी पर खत्म किया। इस  जीत के साथ ही इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) का क्रिकेट करियर भी समाप्त हो गया। ब्रॉड ने संन्यास की घोषणा पहले ही कर दी थी। स्टुअर्ट ब्रॉर्ड ने अपने आखिरी मैच में बल्लेबाजी करते हुए आखिरी गेंद पर छक्का लगाया और गेंदबाजी करते हुए आखिरी गेंद पर विकेट लेकर क्रिकेट से विदाई ली। अपने आखिरी मैच में वो ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

37 वर्षीय ब्रॉड ने टेस्ट में दुनिया के दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं। उनसे आगे उनके साथी जेम्स एंडरसन ही है। ब्रॉड ने 167 टेस्ट मैच, 121 वनडे इंटरनेशनल और 56 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 847 विकेट लिए हैं।

ब्रॉड ने महज 20 साल की उम्र में अपना डेब्यू पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच से किया था। 2006 में इंग्लैंड के लिए ब्रॉड ने अपना पहला मुकाबला खेला था। वहीं 2007 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। 2007 में ही युवराज सिंह ने ब्रॉड को 6 बॉल पर 6 छक्के जड़े थे। जिसके बाद ब्रॉड चर्चा में आ गए थे। लेकिन इसके बाद ब्रॉड ने लंबी छलांग लगाई और क्रिकेट के सबसे महान तेज गेंदबाजों के लिस्ट में शामिल हो गए।

167 टेस्ट मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम 604 विकेट हैं। इस सीरीज में उन्होंने अपने 600 विकेट पूरे किए थे। एशेज के पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन ही स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था। इस टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड ने 4 विकेट लिए। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सिर्फ चार गेंदबाजों के विकेट ही स्टुअर्ट ब्रॉड से ज्यादा है। इसमें मुरलीधरन, शेन वॉर्न, जेम्स एंडरसन और अनिल कुंबले का नाम शामिल है।

Jasprit Bumrah: आयरलैंड के खिलाफ हुआ भारतीय टीम का ऐलान, जसप्रीत बुमराह करेंगे इस सीरीज में कप्तानी

स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड के लिए सिर्फ टेस्ट खेलते हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 2016 और आखिरी टी20 2014 में खेला था। वह 2010 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले इंग्लैंड टीम का भी हिस्सा थे। 121 वनडे में उनके नाम 178 और 56 टी20 में 65 विकेट हैं। बल्लेबाजी की बात करें तो ब्रॉड ने टेस्ट में एक शतक और 13 फिफ्टी की मदद से 3656 रन बनाए हैं। उनके नाम 438 चौके और 54 छक्के भी हैं। वनडे और टी20 में वह बल्ले से छाप नहीं छोड़ पाए।

स्टुअर्ट ब्रॉड से जुड़े फैक्ट 

♦ इंग्लैंड यानी अपने घर पर स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम 396 विकेट हैं. अपने घर पर वह मुथैया मुरलीधरन (493) और जेम्स एंडरसन (434) के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
♦ ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ ब्रॉड ने अबतक 151 विकेट लिए, जो ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ किसी इंग्लिश गेंदबाज के लिए सबसे ज्यादा है. ब्रॉड ने इयान बॉथम के 148 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था। शेन वॉर्न (195) और ग्लैन मैक्ग्रा (157) के बाद वो एशेज में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
♦ डेविड वॉर्नर को ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 17 बार आउट कर चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार किसी बल्लेबाज को आउट के मामले में वह तीसरे नंबर पर है।
♦ स्टुअर्ट ब्रॉड ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में छह बैटर्स को कम से कम 10 बार आउट किया है. किसी और गेंदबाज ने ऐसा कारनामा नहीं किया। ग्लेन मैक्ग्रा, कर्टली एम्ब्रोस, कपिल देव, मैल्कम मार्शल औऱ कर्टनी वॉल्श ने पांच बल्लेबाजों को कम से कम 10 बार टेस्ट क्रिकेट में आउट किया था।

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.