KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

रूपक बने पीडीसीए के सहायक सचिव, मिल रही बधाई

पटना जिला क्रिकेट संघ की हाल में संपन्न हुई एजीएम व चुनाव में सर्वसम्मति से रूपक कुमार को सहायक सचिव चुना गया. इसके साथ ही जिले में खेल की गतिविधियों को बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है.

बता दें कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सोशल मीडिया संयोजक रहे रूपक इससे पहले भी पीडीसीए में लगातार कई साल लीग संयोजक रह चुके है. रूपक को नई जिम्मेदारी मिलने पर पटना जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा, रविशंकर प्रसाद, प्रभा इलेवन के अध्यक्ष सुमन सिन्हा, शर्मा इलेवन के सचिव मधु शर्मा, पीडीसीए के पूर्व संयुक्त सचिव अरूण कुमार सिंह, जूनियर लीग के संयोजक रौशन कुमार संटू, सॉफ्टबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष गौतम कनौडिया, एलएमसी ग्रुप आफ स्कूल की निदेशिका मीनू सिंह तथा पटना और बिहार के कई पूर्व रणजी खिलाड़ी आदि ने बधाई दी है.

साथ ही विश्वास जताया कि इनके काम करने की क्षमता से ज़िले में क्रिकेट गतिविधियों में तेजी आएगी.वही पटना ज़िला क्रिकेट संघ के सचिव सुनील रोहित भी ने भी बधाई दी है और उम्मीद की है कि पटना ज़िला क्रिकेट संघ के उम्मीद पर खड़े उतरेंगे.

Read More

15 अगस्त से क्रिकेट के रण में उतरेंगे नन्हे सितारे, इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 15 अगस्त से श्रीकृष्णा खेल मैदान पर किया जाएगा। टूर्नामेंट में अंडर-13 वर्ग के युवा क्रिकेटर अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और टीम गेम का प्रदर्शन करते नजर आएंगे

फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बताया कि सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध कराता रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में क्रिकेट के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में अपनी क्षमता साबित करने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने में मदद मिलती है।

हर मैच होगा अहम, 21 ओवर में होगा फैसला

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 21-21 ओवर के नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे। नॉकआउट फॉर्मेट होने के कारण प्रत्येक मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण होगा। एक हार के साथ टीम की चुनौती समाप्त हो जाएगी, ऐसे में खिलाड़ियों और टीमों को शुरुआत से ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। छोटे प्रारूप में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों पर भी बेहतर प्रदर्शन का दबाव रहेगा। दर्शकों को भी इस फॉर्मेट में तेज-तर्रार और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

बेहतर प्रदर्शन करने वालों पर होगी इनामों की बारिश

युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए टूर्नामेंट में कई व्यक्तिगत और टीम पुरस्कार रखे गए हैं। प्रत्येक मुकाबले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को बेस्ट बैट्समैन, जबकि गेंद से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा। पूरी प्रतियोगिता में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्रतिष्ठित मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा जाएगा। इसके अलावा टूर्नामेंट की विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार के साथ नकद इनाम भी प्रदान किए जाएंगे।

खिलाड़ियों की सुविधा का भी रखा जाएगा ध्यान

संतोष तिवारी ने बताया कि आयोजन के दौरान खिलाड़ियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। मैदान पर खिलाड़ियों के लिए शीतल पेय और मेडिकल सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि मुकाबलों के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिले और वे बिना किसी दबाव के अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। टूर्नामेंट से जुड़ी विशेष जानकारी के लिए सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी से 9386962380 पर संपर्क किया जा सकता है।

Read More

आगरा में DCCBI के अवॉर्ड समारोह में बिहार के दिव्यांग क्रिकेटर धर्मेंद्र कुमार को मिला ‘Beyond The Limit Award 2026’

पटना: दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (DCCBI) की ओर से रविवार को आगरा में विशेष अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में देशभर के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ-साथ दिव्यांग क्रिकेट में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

समारोह में पटना, बिहार के इंटरनेशनल दिव्यांग क्रिकेटर धर्मेंद्र कुमार को उनके शानदार खेल प्रदर्शन और दिव्यांग क्रिकेट के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘Beyond The Limit Award 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके खेल के प्रति समर्पण, संघर्ष और उपलब्धियों को देखते हुए प्रदान किया गया।

धर्मेंद्र कुमार को यह पुरस्कार बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन (BDCDA) के अध्यक्ष डॉ. अमितेश कुमार और DCCBI के कोषाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने प्रदान किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद धर्मेंद्र कुमार ने DCCBI का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में दिव्यांग क्रिकेट के लिए और अधिक मेहनत करने तथा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा, “दिव्यांग खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए सही मंच और अवसर देने की है।”

वहीं, BDCDA के सचिव उज्जवल कुमार सिन्हा ने धर्मेंद्र कुमार को बधाई देते हुए कहा, “धर्मेंद्र कुमार को मिला यह सम्मान बिहार के दिव्यांग क्रिकेट के लिए गौरव की बात है। इस तरह के सम्मान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। धर्मेंद्र को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत बधाई। उम्मीद है कि आने वाले समय में उनकी सफलता से प्रेरणा लेकर बिहार के कई और दिव्यांग खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।”

उन्होंने कहा कि बिहार में दिव्यांग क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और खिलाड़ियों को लगातार बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

धर्मेंद्र कुमार को मिला ‘Beyond The Limit Award 2026’ उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन की पहचान होने के साथ-साथ बिहार के दिव्यांग क्रिकेट के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सम्मान राज्य के उभरते दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगा।

Read More

स्टार एकादश की आंधी में उड़ा सीएबी ब्लू, 10 विकेट से जीत

पटना। पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की देखरेख में आयोजित 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में स्टार एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएबी ब्लू को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ स्टार एकादश ने टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।

खेमनीचक स्थित श्रीकृष्ण क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में सीएबी ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, स्टार एकादश के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही सीएबी के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण सीएबी की पूरी टीम महज 12 ओवर में 51 रन पर ऑलआउट हो गई।

टीम के कुल 51 रन में से 47 रन अतिरिक्त के रूप में आए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीएबी के बल्लेबाज स्टार के गेंदबाजों के सामने किस तरह संघर्ष करते रहे। स्टार एकादश की ओर से अंश राज और आर्यन राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए। दोनों ने सीएबी के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह बिखेर दिया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने का कोई मौका नहीं दिया।

3.5 ओवर में खत्म किया मैच
51 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार एकादश ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 3.5 ओवर में 52 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सूरज ने नाबाद 10 रन बनाए, जबकि अमित ने नाबाद 34 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिला दी। गेंदबाजी में तीन विकेट लेने और किफायती प्रदर्शन के लिए अंश राज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
सीएबी ब्लू : 51 रन (12 ओवर, ऑलआउट), अतिरिक्त : 47 रन, अंश राज 3 विकेट, आर्यन राज 3 विकेट.
स्टार एकादश : 52/0 (3.5 ओवर), अमित नाबाद 34, सूरज नाबाद 10.

Read More

43 रन में सिमटा फाइनल, कैम्ब्रिज बना बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप का चैंपियन

पटना। खेमनीचक स्थित श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान में सोमवार को 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने अपने नाम कर लिया। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में कैम्ब्रिज ने शंख एकादश को आठ विकेट से हराया। फाइनल मुकाबला अपने बेहद कम स्कोर के कारण यादगार बन गया। दोनों पारियों को मिलाकर मुकाबले में महज 43 रन बने। कैम्ब्रिज के गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि शंख एकादश की पूरी टीम महज 21 रन पर ढेर हो गई।

आर्यन के आगे बल्लेबाज बेबस
फाइनल में शंख एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम का यह निर्णय जल्द ही गलत साबित होने लगा। बिहार कैम्ब्रिज के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही शंख के बल्लेबाजों पर शिकंजा कस दिया। कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। आधे से अधिक बल्लेबाज खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।

प्रिंस कुमार, कोच, बिहार कैब्रिज क्रिकेट एकेडमी

कैम्ब्रिज के तेज गेंदबाज आर्यन राज ने अपनी धारदार गेंदबाजी से शंख की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने पांच ओवर में चार मेडन डालते हुए महज दो रन खर्च किए और सात विकेट अपने नाम किए। आर्यन की गेंदों का शंख के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। उनका साथ देते हुए आदर्श कुमार ने भी एक ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट झटक लिए। दोनों गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने शंख एकादश की पूरी टीम 11 ओवर में महज 21 रन पर सिमट गई। टीम के स्कोर में अतिरिक्त के 12 रन शामिल रहे।

5.1 ओवर में चैंपियन
21 रन के बेहद छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने भी शुरुआत संभलकर की। टीम ने 5.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 22 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। कैम्ब्रिज के स्कोर में अतिरिक्त के 11 रन शामिल रहे। इस जीत के साथ कैम्ब्रिज ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल में गेंद से मैच का रुख पूरी तरह बदलने वाले आर्यन राज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें बेस्ट बॉलर का पुरस्कार भी मिला। वहीं बेस्ट बैटर** का पुरस्कार आदर्श राज को प्रदान किया गया।

खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
मैच समाप्त होने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी, इंद्रदीप चंद्रवंशी, दिलीप कुमार और अमोद कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। अतिथियों का स्वागत सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने किया।

संक्षिप्त स्कोर
शंख एकादश : 11 ओवर में 21/10 (अतिरिक्त 12; आर्यन राज 7/2, आदर्श कुमार 3/0)।
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी : 5.1 ओवर में 22/2 (अतिरिक्त 11)।

मैन आफ द सीरीज: श्रेष्ठ सुमन (सीएबी)
प्लेयर ऑफ द मैच : आर्यन राज (बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी)
बेस्ट बैटर : आदर्श राज (बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी)
बेस्ट बॉलर : श्रेष्ठ सुमन (सीएबी)

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.